बिहार के सरकारी स्कूलों में बदलेगा मिड-डे मील का नियम, बच्चों से पहले शिक्षक करेंगे भोजन की जांच

 पटना
 सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में बच्चों को परोसे जाने वाले मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी किया है। अब प्रत्येक विद्यालय में बच्चों को भोजन परोसने से पहले प्रधानाध्यापक या प्रभारी प्रधानाध्यापक को स्वयं भोजन ग्रहण करना होगा और उसकी गुणवत्ता की जांच करनी होगी।

मध्याह्न भोजन योजना निदेशालय ने शुक्रवार को इस संबंध में राज्य के सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र जारी किया है। पत्र के माध्यम से कहा गया है कि ऐसी सूचनाएं मिल रही हैं कि केंद्रीयकृत रसोईघर एवं विद्यालय शिक्षा समितियों द्वारा सरकारी तथा सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण भोजन नहीं परोसा जा रहा है। इसे गंभीरता से लेते हुए भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए यह निर्देश दिया गया है।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक को भोजन चखना अनिवार्य 
मध्याह्न भोजन योजना के निदेशक ने कहा है कि प्रत्येक दिन बच्चों को मध्याह्न भोजन परोसने से पहले विद्यालय के प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक, प्रधान शिक्षक या प्रभारी प्रधान शिक्षक को भोजन चखना अनिवार्य होगा। यदि इनमें से कोई उपस्थित नहीं है, तो उनके द्वारा नामित शिक्षक यह जिम्मेदारी निभाएंगे।

भोजन ग्रहण करने के बाद संबंधित शिक्षक को प्रमाण-पत्र देना होगा कि उनके द्वारा भोजन चखा गया है और उसकी गुणवत्ता अच्छी है तथा भोजन बच्चों के खाने योग्य है। इस प्रमाण-पत्र पर संबंधित प्रधानाध्यापक या प्रभारी शिक्षक के हस्ताक्षर होंगे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि भोजन की गुणवत्ता से संबंधित प्रमाण-पत्र को विद्यालय अभिलेख में सुरक्षित रखा जाएगा।

Related Posts

‘आपके पिता का बनाया टाइटेनिक जहाज डूबने वाला है’, राजभर ने अखिलेश को चेताया

'चच्चा ने रामपुर वाले चचाजान से जेल में की लंबी डीलिंग', शिवपाल-आजम की मुलाकात पर ओपी राजभर का बड़ा दावा ‘जो सोवत है सो खोवत है’, कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर…

तलवार और मानसिक गुलामी से नहीं मिट सका भारत, षड्यंत्रों के बीच हमारी लोक कलाओं ने बचाई संस्कृति: मुख्यमंत्री

ओडीओपी की तर्ज पर अब 'वन डिस्ट्रिक्ट-वन आर्ट' को बढ़ावा देगी यूपी सरकार: मुख्यमंत्री संगीत नाटक अकादमी के 63वें स्थापना दिवस समारोह ‘धरोहर’ में शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तलवार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में युवाओं की चमकेगी किस्मत? CM मान ने शुरू किया ‘पंजाब दा करोड़पति’ पोर्टल

पंजाब में युवाओं की चमकेगी किस्मत? CM मान ने शुरू किया ‘पंजाब दा करोड़पति’ पोर्टल

चंडीगढ़ में ट्रैफिक व्यवस्था बदलेगी, वाहन चालकों को रेड लाइट पर करना होगा कम इंतजार

चंडीगढ़ में ट्रैफिक व्यवस्था बदलेगी, वाहन चालकों को रेड लाइट पर करना होगा कम इंतजार

स्किन कैंसर के आसान इलाज की तलाश, PU करेगा लाइट थेरेपी तकनीक पर शोध

स्किन कैंसर के आसान इलाज की तलाश, PU करेगा लाइट थेरेपी तकनीक पर शोध

पंजाब की राजनीति में बड़े गठबंधन के संकेत, PM मोदी से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह

पंजाब की राजनीति में बड़े गठबंधन के संकेत, PM मोदी से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह

पंजाब को जापानी कंपनी की बड़ी सौगात, 244 करोड़ के निवेश से पराली संकट का होगा समाधान

पंजाब को जापानी कंपनी की बड़ी सौगात, 244 करोड़ के निवेश से पराली संकट का होगा समाधान

अमृतपाल सिंह की गैरमौजूदगी से अंतिम संस्कार पर सस्पेंस, परिवार कर रहा इंतजार

अमृतपाल सिंह की गैरमौजूदगी से अंतिम संस्कार पर सस्पेंस, परिवार कर रहा इंतजार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581