बिहार के वैज्ञानिकों का नया प्रयोग, बिना केमिकल तैयार की रेड और ब्लू टी

भागलपुर
बिहार कृषि विवि (बीएयू), सबौर के वैज्ञानिकों ने आम लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्राकृतिक फूलों से रेड और ब्लू टी तैयार किया है, जो जल्द ही आम लोगों के बीच बाजारों में बिक्री के लिए होगा। बीएयू में वैज्ञानिक इसके बाजार में लाने के लिए प्रक्रिया कर रहे हैं। दरसअसल, कुलपति प्रो. दुनिया राम सिंह के ‘वेस्ट टू वेल्थ’ थीम के आधार पर ही गुड़हल एवं कुदरूम से रेड टी और अपराजिता फूलों से ब्लू टी तैयार की गई है। जिसकी लागत बाजारों में मिलने वाली ग्रीन टी की अपेक्षा कम होगी। इसका मानवीय परीक्षण भी कुलपति सहित अन्य अधिकारियों ने किया। बीएयू के डिपार्टमेंट ऑफ हार्टीकल्चर द्वारा इसे विकसित किया गया है। असिस्टेंट प्रोफेसर सह वैज्ञानिक डॉ. अनीत कुमार ने बताया कि दोनों चाय को पूरी तरह प्राकृतिक रूप से तैयार किया गया है।

क्या कहते हैं बीएयू के वीसी?
वेस्ट टू वेल्थ थीम पर वैज्ञानिकों ने ब्लू और रेड टी ईजाद की है। जो ग्रीन टी के उत्पादन से लेकर उसके बाजार मूल्य की अपेक्षा काफी कम होगी। यह उत्पाद पूरे देश के लिए मील का पत्थर साबित होगा। – प्रो. दुनिया राम सिंह, कुलपति बीएयू।

रासायनिक तत्वों का इस्तेमाल नहीं
इस टी को बनाने में किसी तरह के बाहरी रासायनिक तत्वों एवं पदार्थों का इस्तेमाल नहीं किया गया है। रेड और ब्लू टी में पाए जाने वाले फेनोलिक यौगिक, फ्लेवोनॉयड और एंटीऑक्सीडेंट तत्व शरीर में ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में सहायक माने जाते हैं। बीएयू के वैज्ञानिक ने बताया कि गुड़हल फूल सालों भर प्राप्त होता है, लेकिन कुदरूम और अपराजिता फूल सालों भर नहीं रहते हैं। इसी कारण जब इनका सीजन होगा, तब इन फूलों को संरक्षित कर सुरक्षित रखा जाएगा। इसके लिए बीएयू परिसर में ही गुड़हल, अपराजिता और कुदरूम के लिए अलग से बाग लगाने की तैयारी है।

परीक्षण में ग्रीन टीम से बेहतर परिणाम मिल
वरीय वैज्ञानिक डॉ. अहमर आफताब ने बताया कि बीएयू की तकनीक से फूलों के प्राकृतिक गुणों एवं गुणवत्ता को बेहतर तरीके से संरक्षित करने का प्रयास किया गया है। इसमें फेनोलिक यौगिक, फ्लेवोनॉयड एवं एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। ये बाजार में मिलने वाली अन्य ग्रीन टी की अपेक्षा काफी कम लागत वाली होगी। वैज्ञानिकों द्वारा ग्रीन टी, ब्लू टी और रेड टी का वैज्ञानिक परीक्षण कर अंतर किया गया है। परीक्षण में रेड और ब्लू टी का ग्रीन टी से काफी बेहतर परिणाम देखने को मिला है। इसकी सेल्फ लाइफ और गुणवत्ता संबंधी जरूरी मानकों पर अध्ययन किया जा रहा है।

Related Posts

छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं का लाभ पाने के लिए बच्चों का बैंक खाता जरूरी, शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश

रांची   सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों का जन्म प्रमाणपत्र बनवाना और उसका विवरण विद्यालय के अभिलेख में रखना अनिवार्य होगा. इसके साथ ही सभी बच्चों का एकल या संयुक्त…

हरियाणा को मिलेगा दूसरा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, 11 पिच और आधुनिक सुविधाओं से बदलेगी खेलों की तस्वीर

झज्जर वीरों की भूमि झज्जर अब खेल जगत के वैश्विक मानचित्र पर एक नया और स्वर्णिम अध्याय लिखने जा रही है। दिल्ली सीमा से सटे बादली क्षेत्र के ऐतिहासिक लोहट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी दूर करने की कवायद तेज, परगट फॉर्मूले पर नेताओं की नजरें

पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी दूर करने की कवायद तेज, परगट फॉर्मूले पर नेताओं की नजरें

Punjab News: पराली जलाने में पंजाब आगे, खेतों की निगरानी के लिए प्रशासन ने बनाया नया प्लान

Punjab News: पराली जलाने में पंजाब आगे, खेतों की निगरानी के लिए प्रशासन ने बनाया नया प्लान

पंजाब की आशीर्वाद योजना बनी परिवारों का सहारा, बेटियों की शादी के लिए मिलती है 51 हजार रुपये की मदद

पंजाब की आशीर्वाद योजना बनी परिवारों का सहारा, बेटियों की शादी के लिए मिलती है 51 हजार रुपये की मदद

पंजाब में फिर थमेंगे सरकारी बसों के पहिए, 16 नवंबर से कर्मचारी करेंगे हड़ताल

पंजाब में फिर थमेंगे सरकारी बसों के पहिए, 16 नवंबर से कर्मचारी करेंगे हड़ताल

फिरोजपुर में तेज आवाज वाले पटाखे खरीदने-बेचने पर रोक, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

फिरोजपुर में तेज आवाज वाले पटाखे खरीदने-बेचने पर रोक, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581