मनोज बाजपेयी ने धुरंधर पर दिया बयान, प्रोपेगेंडा फिल्मों को लेकर छिड़ी नई बहस

मनोज बाजपेयी ने हाल ही में बॉलीवुड इंडस्ट्री की चुप्पी और कुछ फिल्मों को लेकर बात की, जिनपर देश में नफरत फैलाने के आरोप लगते हैं. एक बातचीत में उन्होंने अपनी बेबाकी से कुछ ऐसा बोला कि सोशल मीडिया पर अलग बहस छिड़ी. इसमें आदित्य धर की 3000 करोड़ कमाने वाली फिल्म धुरंधर भी है, जिसपर मनोज ने कुछ कमेंट किया है. यूजर्स का दावा है कि उन्होंने धुरंधर को प्रोपेगेंडा मूवी कहा है.

धुरंधर पर क्या बोल गए मनोज बाजपेयी?
फिल्म धुरंधर को लेकर पिछले काफी समय से यही बहस छिड़ी हुई है कि ये एक प्रोपेगेंडा फिल्म है. मगर कई लोग इसके बचाव में भी उतरे हैं. धुरंधर रिलीज हुए लगभग साल बीत चुका है, लेकिन इसपर चर्चा थम नहीं रही. अब मनोज बाजपेयी ने 4 PM तहजीब से बातचीत के दौरान बॉलीवुड में बनी फिल्मों पर कमेंट किया, जिसपर नफरत फैलाए जाने के आरोप लगे हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मनोज बाजपेयी प्रोपेगेंडा फिल्मों पर बात कर रहे थे. इसी दौरान इंटरव्यू लेने वाले ने 'धुरंधर', कश्मीर फाइल्स, केरल फाइल्स जैसी फिल्मों का नाम लिया. इस पर मनोज ने जवाब दिया- जिन फिल्मों को लेकर आपको आपत्ति है, उन्हें आप उंगलियों पर नहीं गिन पाएंगे.

इसके बाद मनोज ने बॉलीवुड में बनने वाली फिल्मों के पुराने फॉर्मूले पर भी अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि हिंदी सिनेमा लंबे समय से लड़का-लड़की की प्रेम कहानी और ऐसी फिल्मों के फॉर्मूले पर चलता रहा है, जिनमें अच्छाई की बुराई पर जीत दिखाई जाती है. ऑडियंस सालों से ऐसी फिल्में देखते आ रहे हैं. मनोज के मुताबिक, कभी-कभी इस तरह की फिल्में भी सामने आती हैं और धीरे-धीरे ये हमारी परंपरा का हिस्सा बनती जा रही हैं.

क्यों मनोज से नाराज हैं लोग?
मनोज बाजपेयी के इसी बयान पर यूजर्स काफी नाराज दिखे हैं. एक यूजर ने टिप्पणी करते हुए कहा कि कुछ ही फिल्मों का असर भी बहुत बड़ा हो सकता है. उसने परमाणु बमों का उदाहरण देते हुए कहा कि संख्या कम होने के बावजूद उनका विनाशकारी प्रभाव पीढ़ियों तक रहता है.

एक अन्य यूजर ने मनोज बाजपेयी की आलोचना करते हुए उनके बयान को पत्नी शबाना रजा को प्रभावित करने से जोड़ दिया और आरोप लगाया कि वह ऐसी फिल्मों को नफरत फैलाने वाली बता रहे हैं. वहीं, एक यूजर ने बॉलीवुड में विचारधारा को लेकर टिप्पणी की कि इंडस्ट्री में टिके रहने के लिए कुछ खास विचारों के पक्ष में या कुछ राजनीतिक विचारों के खिलाफ बोलने का दबाव रहता है.

हालांकि, कुछ लोगों ने मनोज बाजपेयी का समर्थन भी किया. एक यूजर ने कहा कि बिना किसी डर के अपनी बात रखने के लिए मनोज की तारीफ होनी चाहिए और ऐसा करना हिम्मत का काम है. बता दें कि फिल्म धुरंधर में रणवीर सिंह थे जो एक इंडियन स्पाई एजेंट हमजा बनकर पाकिस्तान में घुसते हैं, और वहां से आतंकवाद खत्म करने का काम करते हैं.

ऋचा चड्ढा का भी किया समर्थन
इसी बातचीत में मनोज बाजपेयी ने बॉलीवुड की चुप्पी पर भी रिएक्ट किया. लोग सवाल उठाते हैं कि देश के कई मुद्दों पर बॉलीवुड के सितारे चुप्पी साधे रहते हैं. इसपर मनोज ने कहा कि लोग सिर्फ कुछ नामों के पीछे पड़े हैं, जो मुद्दों पर नहीं बोलते. जबकि कुछ नामों ने पहले ही अपना पक्ष रखा हुआ है. मगर उनके पक्ष को मान्यता नहीं मिलती. एक्टर ने इसमें एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा का नाम लिया, जो लगातार देश के मुद्दों पर खुलकर बात करती हैं.

जब होस्ट ने मनोज बाजपेयी के सामने अमिताभ बच्चन का जिक्र किया, तब उन्होंने कहा कि लोग सिर्फ उन्हीं के पीछे क्यों पड़े हैं. उनके मुताबिक, जो कलाकार कुछ कह रहा है और अपनी बेबाकी दिखा रहा है, उसकी आवाज को क्यों नहीं सुना जा रहा. मनोज ने कलाकारों की चुप्पी पर ये भी कहा कि हर कोई बोलने से अपना और अपने परिवार का नुकसान या फायदा देखता है. वो कह रहे हैं कि सभी ने अपना-अपना पक्ष रखा हुआ है. वो खुलकर बॉलीवुड के सपोर्ट में खड़े होते हुए नजर आए हैं.

Related Posts

बुर्का विवाद पर शबाना आजमी का बयान, हिजाब को लेकर भी कही बड़ी बात

मुंबई  बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा शबाना आजमी एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज को लेकर चर्चा में हैं. धर्म, हिजाब और बुर्के को लेकर उन्होंने ऐसा बयान दिया है, जिसने…

अहमदाबाद कॉन्सर्ट में विदेशी फैन ने दिलजीत को चूमने की कोशिश की, वीडियो वायरल

अहमदाबाद में अपने कॉन्सर्ट के दौरान, सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी. एक विदेशी महिला मंच पर उनके पास आई और उन्हें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

लुधियाना में महिला थाना प्रभारी की बढ़ेंगी मुश्किलें, अपहरण मामले में FIR दर्ज करने के आदेश

लुधियाना में महिला थाना प्रभारी की बढ़ेंगी मुश्किलें, अपहरण मामले में FIR दर्ज करने के आदेश

पंजाब में एक दिन के लिए बंद रहेंगे आम आदमी क्लीनिक, स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा असर

पंजाब में एक दिन के लिए बंद रहेंगे आम आदमी क्लीनिक, स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा असर

पंजाब में BJP का चुनावी अभियान तेज, संकल्पनामा वैन के जरिए जनता से मांगे जाएंगे सुझाव

पंजाब में BJP का चुनावी अभियान तेज, संकल्पनामा वैन के जरिए जनता से मांगे जाएंगे सुझाव

‘कोर्ट की परवाह नहीं’, PM मोदी के भ्रामक वीडियो मामले में लेखिका का तीखा जवाब

‘कोर्ट की परवाह नहीं’, PM मोदी के भ्रामक वीडियो मामले में लेखिका का तीखा जवाब

गुरुद्वारों के दर्शन के लिए पाकिस्तान रवाना हुआ 1822 श्रद्धालुओं का जत्था, अमृतसर में दिखा उत्साह

गुरुद्वारों के दर्शन के लिए पाकिस्तान रवाना हुआ 1822 श्रद्धालुओं का जत्था, अमृतसर में दिखा उत्साह

गुरदासपुर में सीमा पार से नशे की तस्करी नाकाम, 1 किलो से अधिक हेरोइन बरामद


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581