गोंडा के छात्र से CM योगी की मुलाकात, पढ़ाई के साथ क्रिकेट में आगे बढ़ने की दी प्रेरणा

जनता दर्शन

बेटा, पढ़ लिखकर ‘प्रिंस’ बनो, क्रिकेट में एडमिशन भी करवा देंगे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'जनता दर्शन' में गोंडा से आए कक्षा-8 के बच्चे को दिया मार्गदर्शन

अभिभावक के रूप में मुख्यमंत्री ने की बच्चे की काउंसलिंग, बोले- खूब खेलो, लेकिन पढ़ाई-लिखाई भी जरूरी 

सीएम ने बच्चे को किया आश्वस्त- आर्थिक सहायता और कोचिंग भी उपलब्ध कराएंगे

जनता दर्शन में सबसे मिले मुख्यमंत्री, अधिकारियों से बोले- समस्याओं का समय से समाधान कराइए 

लखनऊ
 कर्तव्य पथ पर अग्रसर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को ‘जनता दर्शन’ में अलग भूमिका में दिखे। उनके पास कक्षा-8 का छात्र प्रिंस क्रिकेट खेलने के लिए आर्थिक सहायता और कोचिंग उपलब्ध कराने की फरियाद लेकर पहुंचा। मुख्यमंत्री ने उसकी पूरी बात सुनी, फिर 4-5 मिनट तक पास खड़े होकर काउंसलिंग की। मुख्यमंत्री ने कहा- बेटा तुम्हारा नाम प्रिंस है, इसलिए पढ़ लिखकर ‘प्रिंस’ बनो। हम क्रिकेट में भी तुम्हारा एडमिशन करवा देंगे। 

सबसे मिले मुख्यमंत्री, अधिकारियों से बोले- समस्या का समाधान कराइए 
मुख्यमंत्री ‘जनता दर्शन’ में कुर्सियों पर बैठाए गए हर व्यक्ति तक पहुंचे, एक-एक कर उनके प्रार्थना पत्र लिए, फिर समस्याओं को भी सुना। मुख्यमंत्री ने पास में खड़े अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए और प्रार्थना पत्र संदर्भित कर निर्देशित किया कि सभी समस्याओं का निस्तारण पूरी संवेदनशीलता के साथ समयबद्ध, निष्पक्ष और संतुष्टिपरक होना चाहिए। 

खूब खेलो, लेकिन पढ़ाई-लिखाई भी जरूरी
गोंडा के इटियाथोक के पड़री पारासराय गांव निवासी प्रिंस साहू कक्षा-8 में पढ़ता है। वह सोमवार को ‘जनता दर्शन’ में पहुंच गया। लोगों की फरियाद सुनते-सुनते मुख्यमंत्री प्रिंस के पास पहुंचे। बच्चे को देखकर मुख्यमंत्री ने आने का कारण पूछा, जिस पर प्रिंस ने बताया कि उसके अंदर बचपन से ही क्रिकेट खेलने का जुनून है। वह क्रिकेट में नाम कमाना चाहता है, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण फीस भरने और किट खरीदने में असमर्थ है। इस पर मुख्यमंत्री ने उसकी काउंसलिंग की, कहा कि बेटा अभी कक्षा-8 में हो। खेलने के साथ-साथ मन लगाकर पढ़ाई भी करो और अच्छे नंबरों से यह सत्र उत्तीर्ण करो, फिर हम आपका एडमिशन क्रिकेट की कोचिंग में करा देंगे। 

धन के अभाव में नहीं रुकेगा इलाज
मुख्यमंत्री ने समस्या लेकर पहुंचे लोगों से कहा कि चिंता मत करिए। सरकार हर समस्या पर प्रभावी कार्रवाई कराएगी। मुख्यमंत्री ने आर्थिक सहायता की गुहार लेकर आए लोगों को भरोसा दिया कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। जो भी जरूरतमंद हैं, एस्टीमेट मिलते ही सरकार उनके लिए तुरंत धन उपलब्ध कराएगी। उन्होंने पुलिस, राजस्व, शिक्षा, बिजली आदि से जुड़ी समस्याओं का प्रार्थना पत्र संबंधित विभागों को प्रेषित कर समाधान के लिए निर्देशित किया।

Related Posts

सर्दियों में बढ़ी गैस की कीमतें, लखनऊ-अयोध्या समेत पांच शहरों में CNG-PNG महंगी

लखनऊ  सर्दियों में प्राकृतिक गैस की मांग बढ़ने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में आपूर्ति को लेकर अनिश्चितता के चलते गैस की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई है। ग्रीन गैस लिमिटेड (जीजीएल)…

लुधियाना में महिला थाना प्रभारी की बढ़ेंगी मुश्किलें, अपहरण मामले में FIR दर्ज करने के आदेश

लुधियाना. लुधियाना की एक अदालत ने थाना मॉडल टाउन की एसएचओ इंस्पेक्टर गुरशिंदर कौर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। अदालत ने यह कार्रवाई अपहरण से जुड़े…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

लुधियाना में महिला थाना प्रभारी की बढ़ेंगी मुश्किलें, अपहरण मामले में FIR दर्ज करने के आदेश

लुधियाना में महिला थाना प्रभारी की बढ़ेंगी मुश्किलें, अपहरण मामले में FIR दर्ज करने के आदेश

पंजाब में एक दिन के लिए बंद रहेंगे आम आदमी क्लीनिक, स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा असर

पंजाब में एक दिन के लिए बंद रहेंगे आम आदमी क्लीनिक, स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा असर

पंजाब में BJP का चुनावी अभियान तेज, संकल्पनामा वैन के जरिए जनता से मांगे जाएंगे सुझाव

पंजाब में BJP का चुनावी अभियान तेज, संकल्पनामा वैन के जरिए जनता से मांगे जाएंगे सुझाव

‘कोर्ट की परवाह नहीं’, PM मोदी के भ्रामक वीडियो मामले में लेखिका का तीखा जवाब

‘कोर्ट की परवाह नहीं’, PM मोदी के भ्रामक वीडियो मामले में लेखिका का तीखा जवाब

गुरुद्वारों के दर्शन के लिए पाकिस्तान रवाना हुआ 1822 श्रद्धालुओं का जत्था, अमृतसर में दिखा उत्साह

गुरुद्वारों के दर्शन के लिए पाकिस्तान रवाना हुआ 1822 श्रद्धालुओं का जत्था, अमृतसर में दिखा उत्साह

गुरदासपुर में सीमा पार से नशे की तस्करी नाकाम, 1 किलो से अधिक हेरोइन बरामद


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581