व्रत में बनाएं लौकी-पनीर का राजगिरा चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन और फाइबर

व्रत के दौरान अक्सर लोग फल, साबूदाना या कुट्टू से बनी चीजें खाते हैं. लेकिन अगर आप इस बार कुछ अलग और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं तो लौकी और पनीर से बना राजगिरा चीला आपके लिए बेस्ट हो सकता है. राजगिरा के आटे और पनीर से तैयार यह चीला टेस्टी होने के साथ-साथ प्रोटीन और फाइबर से भी भरपूर होता है. इसे बनाना भी काफी आसान है और इसके लिए आपको बहुत ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं होती. तीखी मूंगफली वाली हरी चटनी के साथ इसका स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाता है. तो आइए जानते हैं व्रत के लिए राजगिरा चीला कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होगी.

इंग्रेडिएंट्स (Ingredients)
1 कप राजगिरा का आटा
100 ग्राम कद्दूकस की हुई लौकी
100 ग्राम कद्दूकस किया हुआ लो-फैट पनीर
2 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
एक मुट्ठी हरा धनिया, कटा हुआ
1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर

सेंधा नमक स्वादानुसार
1/2 छोटा चम्मच तेल या घी
जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी
हरी मूंगफली की चटनी के लिए
50 ग्राम ताजा हरा धनिया
2 हरी मिर्च
1/4 कप भुनी हुई मूंगफली
1/2 नींबू का रस
1/4 कप पानी या जरूरत के अनुसार

लौकी-पनीर वाली राजगिरा चीला कैसे बनाएं?
सबसे पहले एक बर्तन में कद्दूकस की हुई लौकी और पनीर डालें. अब इसमें हरी मिर्च, कटा हुआ हरा धनिया, काली मिर्च पाउडर, सेंधा नमक और राजगिरा का आटा मिलाएं. सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें. जरूरत पड़ने पर थोड़ा पानी डालें. ध्यान रखें कि मिश्रण ज्यादा पतला न हो, बल्कि गाढ़ा रहे.
अब नॉन-स्टिक तवे को हल्का गर्म करें और उस पर थोड़ा तेल या घी लगाएं.
तैयार मिश्रण की एक कलछी तवे पर डालकर चीले का आकार दें. इसे धीमी आंच पर पकाएं. जब चीला एक तरफ से सुनहरा हो जाए तो इसे पलट दें. दूसरी तरफ से भी अच्छी तरह पकाएं, ताकि चीला अंदर तक पक जाए. इसी तरह बाकी मिश्रण से भी चीले तैयार कर लें.

ऐसे बनाएं मूंगफली वाली हरी चटनी
चटनी बनाने के लिए मिक्सर जार में हरा धनिया, हरी मिर्च, भुनी हुई मूंगफली, नींबू का रस और पानी डालें. सभी चीजों को पीसकर चिकनी चटनी बना लें. अगर चटनी ज्यादा गाढ़ी लगे, तो थोड़ा और पानी मिला सकते हैं.
    गरमा-गरम राजगिरा चीले को हरी मूंगफली की चटनी के साथ परोसें. लौकी और पनीर से तैयार यह चीला व्रत के लिए टेस्टी और हेल्दी ऑप्शन है.

 

Related Posts

आज का राशिफल 14 नवंबर 2026: किन राशियों को होगा धन लाभ और किसकी चमकेगी किस्मत? जानें भविष्यफल

मेष राशि- दिन सामान्य रहेगा। धन खर्च सोच-समझकर ही करें। कन्फ्यूजन रहेगी। मानसिक तनाव रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी नही कही जा सकती है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। किसी…

BYD ने भारत में लॉन्च किया लग्जरी ब्रांड DENZA, 90 लाख में आई D9 MPV

बीवाईडी ने भारतीय बाजार में अपने लग्जरी कार ब्रांड को लॉन्च कर दिया है. हम बात कर रहे हैं बीवाईडी डेंजा (BYD DENZA) की, जिसने दो प्रीमियम कारों के साथ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Punjab News: स्त्री अकाली दल ने मजबूत किया संगठन, 60 से अधिक महिलाओं को सौंपी जिम्मेदारी

Punjab News: स्त्री अकाली दल ने मजबूत किया संगठन, 60 से अधिक महिलाओं को सौंपी जिम्मेदारी

Punjab Weather Update: बारिश के बीच प्रदूषण की मार, बठिंडा में AQI 328 दर्ज; जानें मौसम का हाल

Punjab Weather Update: बारिश के बीच प्रदूषण की मार, बठिंडा में AQI 328 दर्ज; जानें मौसम का हाल

Parali Burning: पंजाब में पराली जलाने के मामले लगातार बढ़े, 94 लाख जुर्माने के बावजूद नहीं थम रही आग

Parali Burning: पंजाब में पराली जलाने के मामले लगातार बढ़े, 94 लाख जुर्माने के बावजूद नहीं थम रही आग

Haryana High Court: मुआवजे की गणना में टिप को भी मिलेगी जगह, कोर्ट ने स्पष्ट किया आय का आधार

Haryana High Court: मुआवजे की गणना में टिप को भी मिलेगी जगह, कोर्ट ने स्पष्ट किया आय का आधार

Electricity Bill राहत: पंजाब में 24.86 लाख उपभोक्ताओं का ब्याज और जुर्माना माफ, जानें OTS योजना का लाभ

Electricity Bill राहत: पंजाब में 24.86 लाख उपभोक्ताओं का ब्याज और जुर्माना माफ, जानें OTS योजना का लाभ

मरीजों के पैसों पर ढाबा संचालक की नजर, PGI में ठगी के लिए अपनाया अनोखा तरीका

मरीजों के पैसों पर ढाबा संचालक की नजर, PGI में ठगी के लिए अपनाया अनोखा तरीका

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581