घर पर बनाएं स्वादिष्ट आम पापड़, आसान और पारंपरिक रेसिपी

 गर्मियों के इन दिनों की सबसे खास बात होती है बाजर में मिलने वाले मीठे और रसीले आम. आप जिस तरफ भी नजर घुमाकर देखेंगे आपको ठेलों पर सजे हुए आम देखने को मिलेंगे। पके हुए आमों को खाना जितना मजेदार होता है उतना ही मजा आता है इससे बनी हुई चीजों को खाने में. आप इन आमों से शेक बना सकते हैं, आइसक्रीम बना सकते हैं या फिर अपनी पसंदीदा आम पापड़ भी आसानी से बना सकते हैं. जब हमने आम पापड़ का नाम लिया तो हो सकता है आपको अपने बचपन की याद आ गयी हो. थोड़ा सा खट्टा और थोड़ा सा मीठा ये आम पापड़ सिर्फ बच्चों को नहीं, बल्कि बड़ों को भी काफी ज्याद पसंद आता है. अगर आप भी इसके फैन हैं तो आज की यह आर्टिकल आपके लिए है. आज हम आपको घर पर ही बिना ज्यादा चीनी और प्रिजर्वेटिव्स का इस्तेमाल किये आम पापड़ बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने के लिए किन चीजों की जरूरत पड़ेगी और इसे बनाने का तरीका क्या है.
आम पापड़ बनाने के लिए जरूरी सामग्री

आम पापड़ बनाने के लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं होती. इसके लिए आपको सिर्फ,
    4 से 5 पके हुए मीठे आम
    स्वादानुसार चीनी
    एक चुटकी काला नमक और थोड़ा सा घी

अगर आम ज्यादा मीठे हैं तो चीनी कम भी रख सकते हैं. वहीं, जिन लोगों को हल्का खट्टा स्वाद पसंद है वे इसमें थोड़ा सा नींबू का रस भी डाल सकते हैं.

आम का पल्प तैयार करने का तरीका
आम का पल्प तैयार करने के लिए सबसे पहले आमों को अच्छी तरह धो लें और उनका छिलका उतारकर गूदा निकाल लें.
इसके बाद इस गूदे को मिक्सर में डालकर स्मूद पेस्ट बना लें. इस बात का ख्याल रखें कि इसमें रेशे या गुठली का कोई हिस्सा न रहे.
अब इस तैयार पल्प को एक कढ़ाई या पैन में डालें और धीमी आंच पर पकाना शुरू करें.
अब इसमें अपने स्वाद के अनुसार चीनी और थोड़ा काला नमक डाल दें. इस मिश्रण को करीबन 10 से 15 मिनट तक पकाने के बाद जब मिश्रण गाढ़ा होने लगे, तब गैस बंद कर दें और इसे थोड़ा ठंडा होने दें.

आम पापड़ को जमाने का तरीका
आम पापड़ को जमाने के लिए सबसे पहले एक बड़ी ट्रे, प्लेट या स्टील की थाली लें और उस पर हल्का सा घी लगा दें. इससे आम का मिश्रण चिपकेगा नहीं.
इसके बाद तैयार पल्प को पतली लेयर में फैला दें. कोशिश करें कि लेयर बराबर हो, ताकि आम पापड़ अच्छी तरह सूख सके.
 अब इस ट्रे को तेज धूप में 2 से 3 दिनों तक रखें और रात के समय इसे अंदर रख लें ताकि मॉइस्चर न लगे.
 जब पहली लेयर अच्छी तरह सूख जाए तो आप चाहें तो उसके ऊपर दूसरी लेयर भी फैला सकते हैं. इससे आम पापड़ थोड़ा मोटा और ज्यादा टेस्टी बनता है.
जब आम पापड़ पूरी तरह सूख जाए तो उसे चाकू की मदद से मनचाहे आकार में काट लें. आप अगर चाहें तो इसे रोल बनाकर भी स्टोर कर सकते हैं.
अब इसे एयरटाइट डिब्बे में भरकर रख दें. जब आप इसे सही तरीके से स्टोर करके रखते हैं, तो यह कई-कई दिनों तक खराब नहीं होता है.

 

Related Posts

WhatsApp Profile में जुड़ा नया फीचर, फेसबुक की तरह लगा सकेंगे Cover Photo

नई दिल्ली WhatsApp अपने प्लेटफॉर्म को तेजी से नए-नए फीचर्स के साथ अपडेट कर रहा है। खबर है कि वॉट्सऐप अब एक ऐसा फीचर ला रहा है, जिससे यूजर्स अपनी…

1 नवंबर को बन रहा रवि पुष्य योग, प्रॉपर्टी और बिजनेस में निवेश के लिए खास संयोग

भोपाल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि पर रविवार, एक नवंबर को रवि पुष्य नक्षत्र और सर्वार्थ सिद्धि योग का विशेष संयोग बन रहा है। ज्योतिषीय मान्यताओं के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चंडीगढ़ में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, आखिरी स्लम कॉलोनी को हटाने की तैयारी

चंडीगढ़ में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, आखिरी स्लम कॉलोनी को हटाने की तैयारी

चुनावी तैयारी में जुटी AAP, पहली सूची में 30 से 35 उम्मीदवारों के नामों का हो सकता है ऐलान

चुनावी तैयारी में जुटी AAP, पहली सूची में 30 से 35 उम्मीदवारों के नामों का हो सकता है ऐलान

2027 के चुनावी रण के लिए कांग्रेस का मंथन, दिल्ली में खरगे की अध्यक्षता में जुटेंगे सांसद

2027 के चुनावी रण के लिए कांग्रेस का मंथन, दिल्ली में खरगे की अध्यक्षता में जुटेंगे सांसद

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581