बारिश में बनाएं कुरकुरे लौकी के पकौड़े, चाय के साथ स्वाद हो जाएगा दोगुना

 बारिश के मौसम में गरमागरम पकौड़े खाने का अपना अलग ही मजा होता है. ज्यादातर लोग इस मौसम में प्याज या आलू के पकोड़े बनाते हैं लेकिन अगर आप कुछ नया और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं तो इस बार लौकी के पकौड़े जरूर ट्राई करें.  लौकी से बने ये पकौड़े बाहर से कुरकुरे और अंदर से नरम होते हैं. बेसन, हल्के मसालों और चावल के आटे या सूजी से तैयार होने वाले ये पकौड़े खाने में काफी टेस्टी लगते हैं.

इन्हें आप घर पर बेहद आसानी से बनाकर चाय के साथ बारिश का आनंद ले सकते हैं. आइए जानते हैं कि घर पर लौकी के पकौड़े कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (Ingredients)
1 मीडियम साइज लौकी
1 कप बेसन
2 बड़े चम्मच चावल का आटा या सूजी
1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
1-2 बारीक कटी हरी मिर्च
½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
½ छोटा चम्मच धनिया पाउडर
½ छोटा चम्मच जीरा
½ छोटा चम्मच सौंफ
2 बड़े चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
स्वादानुसार नमक
तलने के लिए तेल

लौकी के पकौड़े कैसे बनाते हैं?

  • लौकी के पकौड़े बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को अच्छी तरह धोकर छील लें और उसके दोनों किनारे काट दें. अब लौकी को पतले गोल स्लाइस में काट लें या कद्दूकस कर लें.
  • इसके बाद लौकी को हल्के नमक वाले पानी में 5 मिनट के लिए भिगो दें. फिर इसे पानी से निकालकर 2 मिनट तक अलग रखें, ताकि सारा पानी अच्छे से निकल जाए.
  • अब एक बड़े बाउल में बेसन, चावल का आटा या सूजी डालें. इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च, हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, जीरा, सौंफ और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  • फिर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा और स्मूद घोल तैयार करें. ध्यान रखें कि घोल ज्यादा पतला न हो. आखिर में इसमें बारीक कटा हरा धनिया मिलाएं.
  • अब कड़ाही में तेल गर्म करें. लौकी के स्लाइस को बैटर में अच्छी तरह डुबोकर गरम तेल में डालें. इन्हें मीडियम गैस पर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लें.
  •     तैयार पकौड़ों को टिश्यू पेपर पर निकालें, ताकि एक्स्ट्रा तेल निकल जाए. अब गरमागरम लौकी के पकौड़ों को हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ परोसें.

इन बातों का रखें ध्यान

  • लौकी को बहुत मोटा न काटें, इससे पकौड़े अच्छी तरह पकेंगे.
  • बैटर गाढ़ा रखें, ताकि वह लौकी पर अच्छी तरह चिपक जाए.
  • मीडियम गैस पर ही पकौड़े तलें, इससे वे बाहर से कुरकुरे और अंदर से अच्छी तरह पकेंगे.
  • अधिक कुरकुरापन चाहिए तो बैटर में चावल का आटा या सूजी जरूर मिलाएं.
  • तलने के बाद पकौड़ों को टिश्यू पेपर पर रखें, ताकि एक्स्ट्रा तेल निकल जाए.

 

Related Posts

WhatsApp Profile में जुड़ा नया फीचर, फेसबुक की तरह लगा सकेंगे Cover Photo

नई दिल्ली WhatsApp अपने प्लेटफॉर्म को तेजी से नए-नए फीचर्स के साथ अपडेट कर रहा है। खबर है कि वॉट्सऐप अब एक ऐसा फीचर ला रहा है, जिससे यूजर्स अपनी…

1 नवंबर को बन रहा रवि पुष्य योग, प्रॉपर्टी और बिजनेस में निवेश के लिए खास संयोग

भोपाल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि पर रविवार, एक नवंबर को रवि पुष्य नक्षत्र और सर्वार्थ सिद्धि योग का विशेष संयोग बन रहा है। ज्योतिषीय मान्यताओं के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘बगावत के डर से आखिरी दिन तक टिकट रोकती है कांग्रेस’, CM मान का विपक्ष पर तंज

‘बगावत के डर से आखिरी दिन तक टिकट रोकती है कांग्रेस’, CM मान का विपक्ष पर तंज

पिता ने बदला फैसला, दलजीत का होगा अंतिम संस्कार; बोले- मदद के नाम पर मिला धोखा

पिता ने बदला फैसला, दलजीत का होगा अंतिम संस्कार; बोले- मदद के नाम पर मिला धोखा

PGI में फर्जीवाड़े का मामला, मृत मरीजों के नाम पर निकाले करोड़ों रुपये; CBI करेगी कार्रवाई

PGI में फर्जीवाड़े का मामला, मृत मरीजों के नाम पर निकाले करोड़ों रुपये; CBI करेगी कार्रवाई

पंजाब पुलिस के ASI का डोप टेस्ट पॉजिटिव, नशा सेवन मामले में केस दर्ज

पंजाब पुलिस के ASI का डोप टेस्ट पॉजिटिव, नशा सेवन मामले में केस दर्ज

चंडीगढ़ में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, आखिरी स्लम कॉलोनी को हटाने की तैयारी

चंडीगढ़ में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, आखिरी स्लम कॉलोनी को हटाने की तैयारी

चुनावी तैयारी में जुटी AAP, पहली सूची में 30 से 35 उम्मीदवारों के नामों का हो सकता है ऐलान

चुनावी तैयारी में जुटी AAP, पहली सूची में 30 से 35 उम्मीदवारों के नामों का हो सकता है ऐलान

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581