घर पर बनाएं क्रिस्पी और चटपटी भिंडी चटनी, हर किसी को आएगा पसंद

भारतीय खाने में चटनी का खास महत्व है. यहां देश कई तरह की चटनियां बनाई जाती हैं, जैसे पुदीना, धनिया, इमली, नारियल या टमाटर की चटनी. हर चटनी का अपना अलग स्वाद होता है जो खाने में नई जान डाल देता है. लेकिन क्या आपने कभी भिंडी की कुरकुरी चटनी खाई है. यह चटनी खाने में काफी टेस्टी होती है और इसे बनाना भी बहुत आसान है.

आप इसे रोटी, पराठा या दाल-चावल के साथ खा सकते हैं. इसका स्वाद आपको इतना पसंद आएगा कि आप इसे बार-बार बनाना पसंद करेंगे.  आइए जानते हैं कि भिंडी की कुरकुरी चटनी कैसे बनती है और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
250 ग्राम भिंडी (पतली और ताजी)
1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
6-7 लहसुन की कलियां
2 हरी मिर्च (स्वाद अनुसार)
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
1 चम्मच धनिया पाउडर
1 चम्मच अमचूर पाउडर या नींबू रस
1 टमाटर (बारीक कटा हुआ, ऑप्शनल)
तेल (तलने के लिए)
राई, जीरा और हींग (तड़के के लिए)
6-7 कढ़ी पत्ते
नमक (स्वाद अनुसार)

कुरकुरी भिंडी की चटनी बनाते कैसे हैं?
सबसे पहले भिंडी को अच्छी तरह धोकर पूरी तरह सूखा लें. इसके बाद इसे पतली-लंबी स्लाइस में काट लें. ध्यान रखें कि भिंडी में बिल्कुल नमी न हो, तभी वह कुरकुरी बनेगी.
अब कढ़ाई में तेल गर्म करें और मीडियम गैस पर कटी हुई भिंडी को डीप फ्राई करें. जब भिंडी सुनहरी और कुरकुरी हो जाए तो उसे टिशू पेपर पर निकाल लें, ताकि बाकी तेल निकल जाए.

इसके बाद एक कढ़ाही में 1-2 चम्मच तेल गर्म करें. इसमें राई, जीरा, हींग और कढ़ी पत्ता डालें. फिर बारीक कटा लहसुन और हरी मिर्च डालकर भूनें. इसके बाद प्याज डालें और उसे सुनहरा होने तक पकाएं.
अब इसमें टमाटर डालकर अच्छी तरह पकाएं. फिर हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालें. जब मसाला अच्छी तरह पक जाए और तेल छोड़ने लगे, तब इसमें अमचूर पाउडर या नींबू का रस मिलाएं.
अब तैयार मसाले में तली हुई कुरकुरी भिंडी डालें. कम गैस कर हल्के हाथ से मिलाएं, ताकि भिंडी टूटे नहीं. इसे 1-2 मिनट तक हल्का भून लें, ताकि मसाला अच्छी तरह कोट हो जाए.
अब आपकी चटपटी चटनी तैयार है. इसे गरमा-गरम रोटी, पराठा, दाल-चावल या रायते के साथ परोसें.

इन बातों का रखें ध्यान
    भिंडी को तलने से पहले पूरी तरह सूखा लें.
    स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें काजू या मूंगफली फ्राई करके डाल सकते हैं.
    अगर टमाटर पसंद न हो तो सिर्फ नींबू रस डालकर भी खट्टा स्वाद ला सकते हैं.

 

Related Posts

शनिवार का राशिफल: मेष से मीन तक जानें किसकी बदलेगी किस्मत और किन्हें मिलेगी सावधानी बरतने की सलाह

मेष राशि- मन थोड़ा भारी रह सकता है और आसपास का माहौल भी ठीक नहीं लगेगा। लेकिन यह वक्त खुद को समझने का है। भावनाओं से भागने के बजाय उन्हें…

ठंडा-गर्म खाते ही दांतों में क्यों होती है झनझनाहट? जानें सेंसिटिविटी के कारण और बचाव

कभी आइसक्रीम खाते समय, कभी गर्म चाय पीते हुए या फिर मीठा खाने के बाद दांतों में अचानक झनझनाहट होने लगती है। इस समस्या को टूथ सेंसिटिविटी कहा जाता है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

2027 के चुनावी रण के लिए कांग्रेस का मंथन, दिल्ली में खरगे की अध्यक्षता में जुटेंगे सांसद

2027 के चुनावी रण के लिए कांग्रेस का मंथन, दिल्ली में खरगे की अध्यक्षता में जुटेंगे सांसद

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581