OnePlus Nord CE 6 और CE 6 Lite लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ दमदार फीचर्स

 OnePlus ने हाल ही में अपने दो नए 5G फोन लॉन्च किए हैं। कंपनी ने Nord CE 6 और Nord CE 6 Lite को पेश किया है। इससे पहले कंपनी ने OnePlus Nord 6 पेश किया था। वहीं, हालिया नॉर्ड सीरीज के Nord CE 6 की सेल अब शुरू हो चुकी है। ऐसे में अगर आप भी इस नए फोन को खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले फोन पर मिल रही डील और इसके फीचर्स के बारे में जान लें।

Nord CE 6 एंटरटेनमेंट और गेमिंग दोनों के लिए एक बेस्ट फोन हो सकता है। डिवाइस में 144Hz 1.5K AMOLED स्क्रीन के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर देखने को मिल रहे हैं। फोन में रिवर्स चार्जिंग की सुविधा और IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ-साथ MIL-STD-810H यानी मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी मिल रही है। चलिए पहले इसकी कीमत जानते हैं…

OnePlus Nord CE 6 की कीमत और उपलब्धता
कीमत की बात करें तो OnePlus Nord CE 6 की कीमत बेस मॉडल के लिए 29,999 रुपये से शुरू होती है जिसमें 8GB/128GB वेरिएंट मिलता है। जबकि इसके 8GB/256GB वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये है। डिवाइस तीन कलर ऑप्शन Fresh Blue, Lunar Pearl और Pitch Black में अब खरीदने के लिए उपलब्ध है।

फोन को आप OnePlus.in, OnePlus Store एप, Amazon.in और चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं। इतना ही नहीं खरीदार कुछ चुनिंदा क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके फुल स्वाइप ट्रांजैक्शन पर 1,500 रुपये और EMI ट्रांजैक्शन पर 2,000 रुपये तक की छूट ले सकते हैं।
खबरें और भी

OnePlus Nord CE 6 के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो वनप्लस के इस नए डिवाइस में 6.78-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही इस फोन में 144Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 1800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल रही है। फोन में गीले हाथों से बेहतर टच रिस्पॉन्स के लिए Aqua Touch 2.0, Crystal Guard Glass प्रोटेक्शन भी मिल रही है।

डिवाइस में Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट मिल रहा है। साथ ही इसमें Adreno 810 GPU मिल रहा है। डिवाइस गेमर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है जहां आप 144FPS तक के गेमप्ले का मजा ले सकते हैं। फोन में 6-Axis Gaming Gyroscope और X-Axis Linear Motor भी देखने को मिल रही है।

OnePlus Nord CE 6 के कैमरा स्पेक्स
कैमरा की बात करें तो फोन में OIS के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। साथ ही डिवाइस में 2MP का मोनोक्रोम सेंसर है, जबकि सामने की तरफ फोन में 32MP का सेल्फी कैमरा मिल रहा है।

फोन AI Eraser, AI Unblur और AI Perfect Shot जैसे AI फीचर्स भी ऑफर कर रहा है। डिवाइस में सबसे खास 8000mAh बैटरी और 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग भी है जिसके साथ 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल रहा है।

Related Posts

दिवाली के बाद घर से तुरंत हटा दें ये 5 चीजें, वरना बढ़ सकती हैं गंदगी और बीमारियों की परेशानी

दिवाली पर घर को सजाने-संवारने के लिए हम खूब खरीदारी करते हैं. कहीं नए दीये आते हैं, तो कहीं रंग-बिरंगी झालर, फूल और सजावटी सामान से घर को सजाया जाता…

AI की बढ़ती मांग से महंगे होंगे स्मार्टफोन, सस्ते Android फोन की कीमतों में 30% तक उछाल का अनुमान

AI की दुनिया में बड़े-बड़े डेटा सेंटर बनाए जा रहे हैं. इन केंद्रों पर चैटबॉट, इमेज जनरेशन, वीडियो प्रोसेसिंग और दूसरी AI सेवाओं को चलाने के लिए भारी कंप्यूटिंग क्षमता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चलती ट्रेन में आग से हड़कंप, इंजन से पांचवें कोच तक धुआं; यात्रियों को सुरक्षित निकालने का अभियान

चलती ट्रेन में आग से हड़कंप, इंजन से पांचवें कोच तक धुआं; यात्रियों को सुरक्षित निकालने का अभियान

पर्यटकों के लिए चंडीगढ़ में नया आकर्षण, गो कार्टिंग से सेक्टर-17 बनेगा एडवेंचर हब

पर्यटकों के लिए चंडीगढ़ में नया आकर्षण, गो कार्टिंग से सेक्टर-17 बनेगा एडवेंचर हब

फतेहगढ़ साहिब में दर्दनाक हादसा, टैंकर में विस्फोट से मचा हड़कंप; मालिक की मौत, 3 घायल

फतेहगढ़ साहिब में दर्दनाक हादसा, टैंकर में विस्फोट से मचा हड़कंप; मालिक की मौत, 3 घायल

पंजाब में पराली पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 18 अधिकारी नपे; किसानों पर 46 लाख का जुर्माना

पंजाब में पराली पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 18 अधिकारी नपे; किसानों पर 46 लाख का जुर्माना

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581