व्रत में बनाएं समा चावल का टेस्टी चीला, मूंगफली की चटनी के साथ लगेगा लाजवाब

कुट्टू और राजगिरे के आटे की तरह समा के चावल से भी व्रत में कई तरह की डिश बनाई जाती हैं. आपने अब तक इससे बनी खीर और खिचड़ी तो खूब खाई होगी लेकिन क्या कभी समा के चावल का चीला खाया है. अगर नहीं, तो आज हम आपको समा चावल का टेस्टी चीला बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे आप घर पर बेहद आसानी से तैयार कर सकते हैं.

इसका स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसे मूंगफली और दही से बनी चटपटी चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं. आइए जानते हैं समा चावल का टेस्टी चीला बनाने का तरीका और इसके लिए किन-किन चीजों की जरूरत होगी.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
चीला बनाने के लिए
1 कप समा के चावल
1/4 कप भुनी हुई मूंगफली
1 कप दही
1 टी स्पून भुना जीरा पाउडर
1/4 कप बारीक कटा हरा धनिया
2 टेबल स्पून बारीक कटी हरी मिर्च
2 टेबल स्पून कद्दूकस किया हुआ अदरक
स्वादानुसार सेंधा नमक

जरूरत के अनुसार मूंगफली का तेल या घी
चटनी के लिए
1 कप हरा धनिया
1/2 कप भुनी हुई मूंगफली
2 छोटे चम्मच दही
2 हरी मिर्च
1 इंच अदरक
सेंधा नमक स्वादानुसार
पानी जरूरत अनुसार

समा चावल का चीला बनाएं कैसे?

  • समा चावल का चीला बनाने के लिए सबसे पहले समा के चावल को अच्छी तरह धोकर लगभग 1 घंटे के लिए पानी में भिगो दें.
  • इसके बाद पानी निकालकर चावल को मिक्सर में डालें और दही के साथ पीसकर हल्का दरदरा या चिकना घोल तैयार कर लें.
  • अब इस घोल में भुनी हुई मूंगफली, भुना जीरा पाउडर, हरा धनिया, हरी मिर्च, अदरक और सेंधा नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें. अगर घोल ज्यादा गाढ़ा लगे तो इसमें थोड़ा पानी डालकर इसे डोसे या चीले के बैटर जैसा बना लें.
  • अब तवा गर्म करें और उस पर थोड़ा सा घी या मूंगफली का तेल लगाएं. तवे पर घोल डालकर गोल आकार में पतला फैलाएं.
  • अब चीले को मीडियम गैस पर दोनों तरफ से सुनहरा और हल्का कुरकुरा होने तक सेंक लें.
  • गरमागरम समा चावल के चीले को मूंगफली की चटनी के साथ सर्व करें. यह व्रत के दौरान नाश्ते या हल्के खाने के लिए बेस्ट ऑप्शन है.

मूंगफली की चटनी कैसे बनाएं?
मूंगफली की चटनी बनाने के लिए मिक्सर में हरा धनिया, भुनी हुई मूंगफली, दही, हरी मिर्च, अदरक और सेंधा नमक डालें. इसमें पानी डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह पीस लें. आपकी स्वादिष्ट मूंगफली की चटनी तैयार है.

Related Posts

महाराष्ट्र का फेमस हरे लहसुन का ठेचा, रोटी-भाकरी के साथ बढ़ाएगा खाने का स्वाद

 कभी-कभी रोजाना की आलू की सब्जी खाने का मन नहीं करता है और ऐसे में महाराष्ट्र में रोटी के साथ खाने के लिए लोग सबसे ज्यादा हरी-मिर्च का ठेचा बनाते…

शाम की चाय के साथ ट्राई करें बिहार का फेमस चूड़ा मटर भूजा, मिनटों में होगा तैयार

 शाम की चाय के साथ अगर आप कुछ चटपटा, कुरकुरा और नया खाना चाहते हैं तो बिहार का फेमस चूड़ा मटर भूजा ट्राई कर सकते हैं. यह स्नैक खासतौर पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, परमजीत सिद्धवां और कैप्टन पठानिया कांग्रेस में शामिल हुए

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, परमजीत सिद्धवां और कैप्टन पठानिया कांग्रेस में शामिल हुए

फतेहगढ़ साहिब में बस हादसे से मचा हड़कंप, ट्रक से टक्कर के बाद 15 यात्री घायल

फतेहगढ़ साहिब में बस हादसे से मचा हड़कंप, ट्रक से टक्कर के बाद 15 यात्री घायल

चंडीगढ़ में स्कूल एडमिशन का शेड्यूल जारी, 9 दिसंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

चंडीगढ़ में स्कूल एडमिशन का शेड्यूल जारी, 9 दिसंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

पंजाब चुनाव से पहले बाजवा का बड़ा बयान, टिकट चयन और बीजेपी-अकाली गठबंधन पर साधा निशाना

पंजाब चुनाव से पहले बाजवा का बड़ा बयान, टिकट चयन और बीजेपी-अकाली गठबंधन पर साधा निशाना

BJP के साथ बदले सियासी समीकरण, क्या सुखबीर बादल का मुख्यमंत्री बनने का सपना होगा पूरा?

BJP के साथ बदले सियासी समीकरण, क्या सुखबीर बादल का मुख्यमंत्री बनने का सपना होगा पूरा?

हरियाणा में गन्ना किसानों का आंदोलन तेज, धरने में पहुंचे भूपेंद्र हुड्डा समेत कई कांग्रेस नेता

हरियाणा में गन्ना किसानों का आंदोलन तेज, धरने में पहुंचे भूपेंद्र हुड्डा समेत कई कांग्रेस नेता

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581