सफेद डोसा खाकर हो गए हैं बोर? घर पर बनाएं ब्लैक डोसा, जानें आसान रेसिपी

 शायद ही कोई हो जो डोसा खाना पसंद ना करता हो. दाल और चावल से बनने वाली ये साउथ इंडियन डिश खाने में बेहद स्वादिष्ट और हल्की होती है. इसे सांभर और चटनी के साथ सर्व किया जाता है. लोग ना केवल इसे नाश्ते में, बल्कि लंच और डिनर में भी खूब चाव से खाते हैं. यहां तक की अब लोगों ने घर पर ही डोसा बनाना शुरू कर दिया है. अगर आप भी डोसा खाना पसंद करते हैं, तो आपने भी सफेद डोसा ही खाया होगा. क्या आपने कभी ब्लैक डोसा खाया है? चौंकिए नहीं, डोसा ब्लैक भी होता है.

अगर आप भी नॉर्मल डोसा बनाकर बोर हो चुके हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो ब्लैक डोसा आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. ये दिखने में बेहद अलग और आकर्षक लगता है, इसलिए बच्चों से लेकर बड़े तक इसे देखकर हैरान रह जाते हैं. खास बात ये है कि इसका काला रंग किसी फूड कलर से नहीं, बल्कि एक्टिवेटेड चारकोल से आता है. अगर आपके घर मेहमान आने वाले हैं या वीकेंड पर कुछ हटकर बनाना चाहते हैं, तो ये रेसिपी जरूर ट्राई करें.

ब्लैक डोसा बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स
    1½ कप चावल
    ½ कप उड़द दाल
    ½ छोटा चम्मच मेथी दाना
    1 छोटा चम्मच एक्टिवेटेड चारकोल
    जरूरत अनुसार पानी
    स्टफिंग के लिए भुने आलू

ब्लैक डोसा बनाने का आसान तरीके
1. सबसे पहले चावल, उड़द दाल और मेथी दाना को अच्छी तरह धोकर 4 से 5 घंटे के लिए पानी में भिगो दें.

2. भीगे हुए सभी इंग्रेडिएंट्स को पानी की मदद से पीसकर स्मूद बैटर तैयार कर लें. अब इसे ढककर पूरी रात या 8 से 10 घंटे के लिए फर्मेंट होने के लिए रख दें.

3. फर्मेंट किए गए बैटर में से करीब 2 कप बैटर अलग निकालें. इसमें 1 छोटा चम्मच एक्टिवेटेड चारकोल डालें और अच्छी तरह मिलाएं, ताकि बैटर का रंग पूरी तरह काला हो जाए.

4. अब तवा गर्म करें और हल्के से तेल या बटर से ग्रीस कर लें. तैयार ब्लैक बैटर को तवे पर गोलाई में फैलाएं. मीडियम आंच पर दोनों तरफ से कुरकुरा और सुनहरा होने तक सेंक लें.

5. इसमें आप आलू वाला चटपटा मसाला भी भर सकते हैं. तैयार ब्लैक डोसा को नारियल की चटनी, सांभर या अपनी पसंद की किसी भी चटनी के साथ गरमागरम परोसें.

ब्लैक डोसा बनाते समय रखें ये बातें
    बैटर अच्छी तरह फर्मेंट होगा, तभी डोसा कुरकुरा बनेगा.
    एक्टिवेटेड चारकोल हमेशा फूड ग्रेड वाला ही इस्तेमाल करें.
    चारकोल की मात्रा ज्यादा न डालें, इससे स्वाद पर असर हो सकता है.
    तवा सही टेंपरेचर पर होगा तो डोसा आसानी से फैलेगा और चिपकेगा नहीं.

 

Related Posts

नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर काला चना डोसा, बिना फर्मेंटेशन मिनटों में होगा तैयार

 डोसा भारतीय घरों में पसंद किए जाने वाले नाश्ते में से एक है. इसे लोग सांभर और नारियल की चटनी के साथ खाना पसंद करते हैं. आमतौर पर डोसा चावल…

MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई तारीख घोषित, 9 दिसंबर से शुरू होगा एग्जाम

मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है. मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने पुलिस आरक्षक (जनरल ड्यूटी) सीधी भर्ती…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब की राजनीति में नए गठबंधन के संकेत, अमित शाह बोले- अकाली दल का होगा सीएम

पंजाब की राजनीति में नए गठबंधन के संकेत, अमित शाह बोले- अकाली दल का होगा सीएम

पंजाब विधानसभा चुनाव में जनता की राय को मिलेगी जगह, BJP ने शुरू किया संकल्प पत्र अभियान

पंजाब विधानसभा चुनाव में जनता की राय को मिलेगी जगह, BJP ने शुरू किया संकल्प पत्र अभियान

2027 चुनाव से पहले BJP ने कसी कमर, पंजाब में दिग्गज नेताओं को मिली जिम्मेदारी

2027 चुनाव से पहले BJP ने कसी कमर, पंजाब में दिग्गज नेताओं को मिली जिम्मेदारी

निगम चुनाव से पहले पटियाला में विवाद, भड़काऊ भाषण देने के आरोप में अकाली नेता पर केस दर्ज

निगम चुनाव से पहले पटियाला में विवाद, भड़काऊ भाषण देने के आरोप में अकाली नेता पर केस दर्ज

पंजाब से विदेश तक गैंगस्टरों का नेटवर्क, अमेरिका-कनाडा में भी फैला अपराध का जाल

पंजाब से विदेश तक गैंगस्टरों का नेटवर्क, अमेरिका-कनाडा में भी फैला अपराध का जाल

AAP के बागी विधायकों पर BJP की नजर, पंजाब चुनाव में संदीप पाठक की भूमिका अहम

AAP के बागी विधायकों पर BJP की नजर, पंजाब चुनाव में संदीप पाठक की भूमिका अहम

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581