होटल कारोबारी दीपक टंडन को बड़ा झटका, पत्नी बरखा समेत एक और FIR में नाम दर्ज

रायपुर.

होटल कारोबारी और ‘द हनी बैजर न्यूज’ के संचालक दीपक टंडन की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब दीपक टंडन और उसकी पत्नी बरखा टंडन के खिलाफ रायपुर के तेलीबांधा थाने में एक और FIR दर्ज की गई है।

आर्ट ऑफ लिविंग की छत्तीसगढ़ प्रमुख सरिता बाजपेयी की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। दोनों के खिलाफ संपत्ति पर जबरन कब्जा करने, जबरन प्रवेश, अश्लील हरकत करने, सरकारी सील तोड़ने और जान से मारने की धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। वहीं रायपुर पुलिस दीपक टंडन को ट्रांजिट रिमांड पर लेने की तैयारी में है। जानकारी के मुताबिक, आर्ट ऑफ लिविंग की छत्तीसगढ़ प्रमुख सरिता बाजपेयी ने दीपक टंडन और उसकी पत्नी बरखा टंडन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि दोनों ने संपत्ति पर जबरन कब्जा करने, किसी की संपत्ति में अनधिकृत रूप से प्रवेश करने, अश्लील हरकत करने, सरकारी सील तोड़ने और जान से मारने की धमकी देने जैसी गतिविधियां कीं। शिकायत के आधार पर तेलीबांधा थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 329(4), 331(2), 331(5), 351(2), 324(4), 126(2) और 3(5) के तहत FIR दर्ज की है। फिलहाल मामले में पुलिस जांच कर रही है।

बिलासपुर पुलिस ने होटल और घर पर दी थी दबिश
इससे पहले 7 नवंबर को बिलासपुर क्राइम ब्रांच और सिरगिट्टी थाना पुलिस की टीम ने रायपुर में दीपक टंडन के होटल और घर पर दबिश दी थी। पुलिस ने VIP रोड स्थित होटल वेलकम होटल इन और साईं नगर स्थित उसके घर पर तलाशी अभियान चलाया था। इस दौरान होटल का DVR और दीपक टंडन की पत्नी का मोबाइल फोन जब्त किया गया था। दरअसल, दीपक टंडन पर AI तकनीक के जरिए तस्वीरों से छेड़छाड़ कर भ्रामक और आपत्तिजनक खबरें प्रकाशित करने, ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली करने के आरोप हैं। इस मामले में बिलासपुर के सिरगिट्टी थाने में FIR दर्ज की गई थी। शिकायत के आधार पर जांच करते हुए पुलिस ने दीपक टंडन को रायपुर के रजत प्राइम अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया था।

मोबाइल से मिले थे आपत्तिजनक फोटो-वीडियो
पुलिस के मुताबिक, दीपक टंडन की गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से दो मोबाइल फोन जब्त किए गए थे। इनकी जांच में न्यूज पोर्टल से संबंधित कई आपत्तिजनक फोटो, वीडियो और ऑडियो क्लिप मिलने की बात सामने आई थी। अब होटल के DVR और पत्नी के मोबाइल की जब्ती को भी जांच के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

DSP कल्पना वर्मा मामले में भी आया था नाम
गौरतलब है कि दीपक टंडन का नाम DSP कल्पना वर्मा मामले में भी सामने आया था। टंडन ने तत्कालीन दंतेवाड़ा में पदस्थ DSP कल्पना वर्मा पर रिश्वत, ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी जैसे आरोप लगाए थे। उसने दावा किया था कि दोनों के बीच करीब चार साल तक प्रेम संबंध रहे और इस दौरान उससे करोड़ों रुपये, महंगी गाड़ी और कीमती गहने लिए गए। टंडन ने इस संबंध में DGP और IG से शिकायत भी की थी। हालांकि, ये सभी आरोप टंडन की ओर से लगाए गए थे।

Related Posts

20 नवंबर तक तैयार होंगे भव्य मंदिर, सोनपुर मेले में अयोध्या और रामेश्वरम के दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु

हाजीपुर  विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले (Sonepur Mela 2026) में इस वर्ष भी श्रद्धालु और पर्यटक श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के स्वरूप का दर्शन कर सकेंगे। वहीं, मेले में पहली…

20 हजार से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में बिल्हा ने देश में हासिल किया प्रथम स्थान

रायपुर स्वच्छता और बेहतर नगरीय प्रबंधन की दिशा में छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। भारत सरकार के आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित स्वच्छ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

6 जिलों के डिप्टी कमिश्नर बदले, पंजाब में 20 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर

6 जिलों के डिप्टी कमिश्नर बदले, पंजाब में 20 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर

पंजाब में बड़ी वारदात, यूपी के व्यापारियों को बंधक बनाकर ऐंठे 72 लाख रुपये

पंजाब में बड़ी वारदात, यूपी के व्यापारियों को बंधक बनाकर ऐंठे 72 लाख रुपये

चंडीगढ़ में मौसम के दो रंग, दिन-रात के तापमान में 15 डिग्री का बड़ा अंतर

चंडीगढ़ में मौसम के दो रंग, दिन-रात के तापमान में 15 डिग्री का बड़ा अंतर

शाह की घोषणा के बाद चंडीगढ़ में भाजपा हुई एक्टिव, विपक्ष के सामने नई चुनौती

शाह की घोषणा के बाद चंडीगढ़ में भाजपा हुई एक्टिव, विपक्ष के सामने नई चुनौती

पंजाब में सिंचाई व्यवस्था होगी मजबूत, 90 हजार एकड़ तक पहुंचेगा नहरी पानी

पंजाब में सिंचाई व्यवस्था होगी मजबूत, 90 हजार एकड़ तक पहुंचेगा नहरी पानी

पंजाब के संगरूर में बड़ा हादसा, बस पलटने से 3 की मौत और 25 घायल

पंजाब के संगरूर में बड़ा हादसा, बस पलटने से 3 की मौत और 25 घायल

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581