नये पुलिस मुखिया की नियुक्ति को लेकर हलचल तेज

 भोपाल
इनदिनों मध्यप्रदेश के पुलिस की कमान किस अफसर को सौंपी जाएगी इसका फैसला जल्द होने की संभावना है। इसे लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक हलके में हलचल तेज होती जा रही है.  इसको लेकर 20 नवंबर को दोपहर 3 बजे दिल्ली में UPSC की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है।बैठक में यूपीएससी चेयरमैन अथवा उनके प्रतिनिधि के साथ प्रदेश के मुख्य सचिवअशोक वर्णवाल और वर्तमान पुलिस महकमे के मुखिया कैलाश मकवाना, प्रमुख सचिव होम संजय शुक्ला शामिल होंगे।

डीजीपी चयन प्रक्रिया के तहत प्रदेश सरकार ने 12 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नाम केंद्र सरकार को भेजे हैं. वरुण कपूर, उपेंद्र जैन, प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, आदर्श कटियार, के टी सेना, अनिल कुमार, रवि गुप्ता, अनंत कुमार सिंह, मनमीत नारंग, राजा बाबू सिंह और डीपी गुप्ता के नाम शामिल है।दिल्ली में होने वाली बैठक में इन 12 नामों में से तीन अधिकारियों का पैनल तैयार किया जाएगा।इसके बाद इन्हीं तीन नामों में से मध्य प्रदेश के नए डीजीपी का चयन होगा।

अब सबकी नज़रें 20 नवंबर की बैठक पर है जहां तय होगा कि प्रदेश पुलिस की कमान किसके हाथों में सौंपी जाएगी। जहां तक संभावनाओं की बात है पहली बार मध्य प्रदेश को महिला डीजीपी मिल सकती है. केंद्र और राज्य सरकार दोनों ही महिला सशक्तिकरण पर पूरा जोर लगा रहे हैं ऐसे में प्रज्ञा रिचार्ज श्रीवास्तव की ज्यादा संभावना दिखाई दे रही है. वैसे भी उनका कार्यकाल 2 साल बाकी है उनके रिटायरमेंट के पहले ही मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव संपन्न हो सकता है.

23 नवंबर को मुख्यमंत्री विदेश जाएंगे।मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 23 नवंबर की सुबह विदेश यात्रा पर रवाना होने वाले हैं। ऐसे में संभावना बताई जा रही है कि विदेश जाने से पहले मुख्यमंत्री नए डीजीपी के नाम पर अंतिम फैसला कर सकते हैं और 23 नवंबर को ही नियुक्ति आदेश जारी हो सकता है। दिलचस्प बात यह है कि वर्तमान डीजीपी कैलाश मकवाना की नियुक्ति का आदेश भी 23 नवंबर 2024 को जारी हुआ था।उस समय भी मुख्यमंत्री विदेश यात्रा पर जाने से पहले नए पुलिस मुखिया के नाम पर हस्ताक्षर कर गए थे।

इस बार भी वैसा ही घटनाक्रम दोहराए जाने की चर्चा है। अब सब की निगाहें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के फैसले पर टिकी है कि मध्य प्रदेश पुलिस की कमान किस प्रशासनिक अफसर को सौंपी जाएगी। इसके बाद प्रदेश के नए पुलिस मुखिया 1 दिसंबर को अपना कार्यभार संभालेंगे.

Related Posts

20 नवंबर तक तैयार होंगे भव्य मंदिर, सोनपुर मेले में अयोध्या और रामेश्वरम के दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु

हाजीपुर  विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले (Sonepur Mela 2026) में इस वर्ष भी श्रद्धालु और पर्यटक श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के स्वरूप का दर्शन कर सकेंगे। वहीं, मेले में पहली…

20 हजार से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में बिल्हा ने देश में हासिल किया प्रथम स्थान

रायपुर स्वच्छता और बेहतर नगरीय प्रबंधन की दिशा में छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। भारत सरकार के आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित स्वच्छ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

6 जिलों के डिप्टी कमिश्नर बदले, पंजाब में 20 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर

6 जिलों के डिप्टी कमिश्नर बदले, पंजाब में 20 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर

पंजाब में बड़ी वारदात, यूपी के व्यापारियों को बंधक बनाकर ऐंठे 72 लाख रुपये

पंजाब में बड़ी वारदात, यूपी के व्यापारियों को बंधक बनाकर ऐंठे 72 लाख रुपये

चंडीगढ़ में मौसम के दो रंग, दिन-रात के तापमान में 15 डिग्री का बड़ा अंतर

चंडीगढ़ में मौसम के दो रंग, दिन-रात के तापमान में 15 डिग्री का बड़ा अंतर

शाह की घोषणा के बाद चंडीगढ़ में भाजपा हुई एक्टिव, विपक्ष के सामने नई चुनौती

शाह की घोषणा के बाद चंडीगढ़ में भाजपा हुई एक्टिव, विपक्ष के सामने नई चुनौती

पंजाब में सिंचाई व्यवस्था होगी मजबूत, 90 हजार एकड़ तक पहुंचेगा नहरी पानी

पंजाब में सिंचाई व्यवस्था होगी मजबूत, 90 हजार एकड़ तक पहुंचेगा नहरी पानी

पंजाब के संगरूर में बड़ा हादसा, बस पलटने से 3 की मौत और 25 घायल

पंजाब के संगरूर में बड़ा हादसा, बस पलटने से 3 की मौत और 25 घायल

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581