हरियाणा रोडवेज में बड़ा प्रमोशन, 22 कंडक्टर बने सब-इंस्पेक्टर

हांसी.

हरियाणा रोडवेज के हांसी सब डिपो में कार्यरत परिचालकों को दीवाली के बाद पदोन्नति का तोहफा मिला है। विभाग ने सब डिपो के 22 परिचालकों को सब इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नत किया है। कई वर्षों से पदोन्नति का इंतजार कर रहे कर्मचारियों के आदेश जारी होने के बाद बस अड्डा परिसर में खुशी का माहौल है।

पदोन्नत होने वालों में वर्ष 2008 बैच के परिचालक शामिल हैं। रोडवेज विभाग में लंबे समय से सब-इंस्पेक्टर के पदों की कमी बनी हुई थी। इसका असर बसों में टिकटों की जांच और राजस्व की निगरानी पर पड़ रहा था।

यात्रियों के टिकट जांचेंगे सब-इंस्पेक्टर
कर्मचारियों की कमी के कारण विभिन्न मार्गों पर नियमित रूप से जांच अभियान चलाने में भी परेशानी आ रही थी। अब एक साथ 22 परिचालकों को नई जिम्मेदारी मिलने से हांसी सब डिपो की जांच व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद है। पदोन्नत कर्मचारी अब विभिन्न रूटों पर चलने वाली रोडवेज बसों में यात्रियों के टिकट जांचेंगे। बिना टिकट यात्रा करते मिलने वाले यात्रियों के खिलाफ विभागीय नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त वे परिचालकों द्वारा काटे गए टिकटों, यात्रा पास और बस में सवार यात्रियों की संख्या का मिलान भी करेंगे। इससे टिकट व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ने के साथ रोडवेज को होने वाले राजस्व नुकसान पर रोक लगाने में सहायता मिलेगी। हांसी सब डिपो से स्थानीय मार्गों के साथ दिल्ली, चंडीगढ़, गुरुग्राम, रोहतक, हिसार और प्रदेश के अन्य शहरों के लिए बसों का संचालन किया जाता है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री इन बसों में सफर करते हैं। पर्याप्त जांच स्टाफ नहीं होने के कारण सभी मार्गों पर लगातार निगरानी संभव नहीं हो पा रही थी।

रूट के अनुसार दल गठिन कर सकेंगे इंस्पेक्टर
नए सब इंस्पेक्टर मिलने के बाद अधिकारी रूट के अनुसार जांच दल गठित कर सकेंगे। औचक जांच के माध्यम से बिना टिकट यात्रा करने वालों पर भी शिकंजा कसा जा सकेगा। पदोन्नति मिलने से कर्मचारियों के वेतनमान और सेवा लाभ में सुधार होने के साथ उनका मनोबल भी बढ़ेगा। परिचालकों का कहना है कि वे लंबे समय से विभागीय पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे थे। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद वे रोडवेज की आय बढ़ाने और यात्री सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए कार्य करेंगे। विभागीय अधिकारियों के अनुसार हिसार डिपो के अंतर्गत कुल 52 परिचालकों को सब इंस्पेक्टर बनाया गया है। इनमें हांसी सब डिपो के 22 कर्मचारी शामिल हैं। पदोन्नति के बाद परिचालकों के रिक्त होने वाले पदों पर भर्ती की संभावना भी बढ़ गई है। नई भर्ती होने पर युवाओं को रोजगार के साथ बसों में स्टाफ की कमी दूर होगी।

22 परिचालकों को पदोन्नति मिली –
हांसी सब डिपो के 22 परिचालकों को सब इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नति मिली है। हिसार डिपो के अंतर्गत कुल 52 कर्मचारियों की पदोन्नति हुई है। नए सब इंस्पेक्टर बसों में टिकट जांच की जिम्मेदारी संभालेंगे। परिचालकों के रिक्त होने वाले पदों पर भर्ती होने से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बनेंगे।
– सतबीर, यातायात प्रबंधक, हांसी बस अड्डा।

Related Posts

20 नवंबर तक तैयार होंगे भव्य मंदिर, सोनपुर मेले में अयोध्या और रामेश्वरम के दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु

हाजीपुर  विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले (Sonepur Mela 2026) में इस वर्ष भी श्रद्धालु और पर्यटक श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के स्वरूप का दर्शन कर सकेंगे। वहीं, मेले में पहली…

20 हजार से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में बिल्हा ने देश में हासिल किया प्रथम स्थान

रायपुर स्वच्छता और बेहतर नगरीय प्रबंधन की दिशा में छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। भारत सरकार के आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित स्वच्छ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

6 जिलों के डिप्टी कमिश्नर बदले, पंजाब में 20 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर

6 जिलों के डिप्टी कमिश्नर बदले, पंजाब में 20 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर

पंजाब में बड़ी वारदात, यूपी के व्यापारियों को बंधक बनाकर ऐंठे 72 लाख रुपये

पंजाब में बड़ी वारदात, यूपी के व्यापारियों को बंधक बनाकर ऐंठे 72 लाख रुपये

चंडीगढ़ में मौसम के दो रंग, दिन-रात के तापमान में 15 डिग्री का बड़ा अंतर

चंडीगढ़ में मौसम के दो रंग, दिन-रात के तापमान में 15 डिग्री का बड़ा अंतर

शाह की घोषणा के बाद चंडीगढ़ में भाजपा हुई एक्टिव, विपक्ष के सामने नई चुनौती

शाह की घोषणा के बाद चंडीगढ़ में भाजपा हुई एक्टिव, विपक्ष के सामने नई चुनौती

पंजाब में सिंचाई व्यवस्था होगी मजबूत, 90 हजार एकड़ तक पहुंचेगा नहरी पानी

पंजाब में सिंचाई व्यवस्था होगी मजबूत, 90 हजार एकड़ तक पहुंचेगा नहरी पानी

पंजाब के संगरूर में बड़ा हादसा, बस पलटने से 3 की मौत और 25 घायल

पंजाब के संगरूर में बड़ा हादसा, बस पलटने से 3 की मौत और 25 घायल

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581