तारापुर से बड़ा संदेश, प्रशासनिक पारदर्शिता और कार्रवाई तेज करने के निर्देश

मुंगेर

 बिहार में अब योगी मॉडल की तर्ज पर सरकारी जमीन को कब्जे से मुक्त कराया जाएगा। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य के भू-माफियाओं और अतिक्रमणकारियों को अल्टीमेटम दे दिया है। आज रविवार को तारापुर पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी ने साफ लफ्जों में कहा कि बिहार में अब कानून का राज चलेगा। सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ 'बुलडोजर' कार्रवाई की जाएगी।

तारापुर में मेरे घर पर भी प्रशासन कार्रवाई कर रहा: सम्राट चौधरी
सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी, चाहे वह किसी का भी घर क्यों न हो। उन्होंने यह भी बताया कि तारापुर में उनके अपने घर पर भी प्रशासन की कार्रवाई हो रही है। कानून सभी के लिए समान है। इससे कोई नहीं बचेगा।

तारापुर में सम्राट चौधरी ने सुनी पीएम मोदी के 'मन की बात'
सम्राट चौधरी अपने विधानसभा क्षेत्र तारापुर पहुंचे। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम को सुना। यहां पर लोगों को संबोधित करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री बनने का अवसर मिला है, जो उनके लिए बड़ी जिम्मेदारी और चुनौती है। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने क्षेत्र की सेवा करने का अवसर मिला है। और वे अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए आए हैं।

नीतीश कुमार ने लंबे समय तक बिहार को सजाने और विकास करने का काम किया। अब उसी कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा।

फाइल लटकाई तो अधिकारी पर होगी कार्रवाई: सम्राट चौधरी
उन्होंने अधिकारियों को सख्ती के संकेत देते हुए कहा कि अब मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से ब्लॉक और अंचल स्तर तक मॉनिटरिंग की जाएगी। अगर कोई पदाधिकारी एक महीने से अधिक किसी फाइल को लंबित रखता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। फाइल लटकाने वाले किसी भी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा।

सरकार के पास पैसे की कोई कमी नहीं: CM
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जा रही है। सरकार के पास पैसे की कोई कमी नहीं है। उन्होंने हर घर तक एक किलोवाट सोलर बिजली पहुंचाने की योजना की जानकारी देते हुए कहा कि भविष्य में लोगों को बिजली के लिए सरकार पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

 

Related Posts

राष्ट्रपति मुर्मू 11 नवंबर को देंगी स्वच्छता पुरस्कार, भोपाल की उम्मीदों पर फिरा पानी; आदमपुर बना बड़ी वजह

भोपाल  सात साल की मेहनत से स्वच्छता रैंकिंग में देश के दूसरे सबसे साफ शहर का मुकाम हासिल करने वाला भोपाल अब राष्ट्रीय स्वच्छता पुरस्कार की दौड़ से बाहर होता…

स्वच्छता के मामले में छत्तीसगढ़ का बढ़ा मान, 11 नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु देंगी पुरस्कार

रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित, 11 नवम्बर को देंगी स्वच्छता पुरस्कार स्वच्छ सर्वेक्षण में तीनों शहरों को पिछले साल भी मिला था पुरस्कार रायपुर  राष्ट्रपति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘हर अपराधी को वापस लाएंगे’, गैंगस्टर्स के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त एक्शन

‘हर अपराधी को वापस लाएंगे’, गैंगस्टर्स के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त एक्शन

आंखें नम कर गई शहीद की अंतिम विदाई, 6 साल की बेटी ने पिता को दी मुखाग्नि

आंखें नम कर गई शहीद की अंतिम विदाई, 6 साल की बेटी ने पिता को दी मुखाग्नि

पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी दूर करने की कवायद तेज, परगट फॉर्मूले पर नेताओं की नजरें

पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी दूर करने की कवायद तेज, परगट फॉर्मूले पर नेताओं की नजरें

Punjab News: पराली जलाने में पंजाब आगे, खेतों की निगरानी के लिए प्रशासन ने बनाया नया प्लान

Punjab News: पराली जलाने में पंजाब आगे, खेतों की निगरानी के लिए प्रशासन ने बनाया नया प्लान

पंजाब की आशीर्वाद योजना बनी परिवारों का सहारा, बेटियों की शादी के लिए मिलती है 51 हजार रुपये की मदद

पंजाब की आशीर्वाद योजना बनी परिवारों का सहारा, बेटियों की शादी के लिए मिलती है 51 हजार रुपये की मदद

पंजाब में फिर थमेंगे सरकारी बसों के पहिए, 16 नवंबर से कर्मचारी करेंगे हड़ताल

पंजाब में फिर थमेंगे सरकारी बसों के पहिए, 16 नवंबर से कर्मचारी करेंगे हड़ताल

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581