16 साल के करियर को अलविदा कहने से पहले विराट से हुई थी खास बातचीत, केन विलियमसन ने किया भावुक खुलासा

नई दिल्ली
दुनिया के महानतम बल्लेबाजों में शुमार न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट संन्यास को लेकर एक बेहद भावुक और बड़ा खुलासा किया है। जून 2026 में 16 साल लंबे करियर को अलविदा कहने वाले विलियमसन ने बताया कि संन्यास की आधिकारिक घोषणा से ठीक एक दिन पहले उन्होंने भारतीय दिग्गज विराट कोहली से फोन पर बात की थी। विलियमसन के अनुसार, विराट से हुई वह बातचीत उनके लिए शीशे में खुद को देखने जैसी थी जिसने उनके मन में संन्यास लेने के फैसले पर पूरी तरह मुहर लगा दी।

शानदार रहा केन विलियमसन का करियर
अपने 16 साल के शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर में न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा 19346 रन (48 शतक और 6 दोहरे शतक) बनाने वाले विलियमसन का संन्यास कई फैंस के लिए चौंकाने वाला था। टेस्ट क्रिकेट में भी वह 9,515 रनों (33 शतक) के साथ कीवी टीम के टॉप स्कोरर रहे। महज 500 रनों से 10,000 टेस्ट रनों का ऐतिहासिक आंकड़ा चूकने के बावजूद, उन्होंने समय रहते खेल को अलविदा कहना चुना। भारत के विराट कोहली ने भी 2025 में 9230 रनों के साथ टेस्ट फॉर्मेट को अलविदा कहा था। दोनों ही दिग्गज लंबे समय तक अपनी-अपनी टीमों के मुख्य स्तंभ और कप्तान रहे हैं।

विराट के साथ हुई थी बातचीत
एक पॉडकास्ट पर बात करते हुए विलियमसन ने बताया कि एक ही दौर में लंबे करियर, कप्तानी का दबाव और एक ही समय पर पिता बनने के अनुभवों ने उनके और विराट के बीच एक समानांतर और खास रिश्ता बना दिया था। विराट के साथ हुई उस भावनात्मक बातचीत को याद करते हुए केन विलियमसन ने कहा, मैंने अपने कुछ बेहद करीबी और भरोसेमंद लोगों से बात की थी। फिर संन्यास का ऐलान करने से ठीक एक दिन पहले मेरी विराट से बहुत शानदार बातचीत हुई। यह बिल्कुल शीशे में देखने जैसा था, जहां हम इतने सालों के अपने अनुभवों को साझा कर रहे थे। भले ही हम अलग-अलग दुनिया में रहते हों, लेकिन एक ही समय पर कप्तानी की भूमिकाएं और बच्चों का होना हमारा जीवन बिल्कुल एक समानांतर राह पर चला है। उस कॉल के बाद जब मेरी पत्नी कमरे में आई, तो मैंने उससे सीधे कहा कि अब रुकने का वक्त आ गया है।'

करियर खत्म होने पर क्या बोले विलियमसन?
विलियमसन ने आगे बताया कि 16 सालों तक हर दिन खुद को और अपनी टीम को बेहतर बनाने की भूख के बाद जीवन की प्राथमिकताएं बदल जाती हैं। जब खेल को खेलने की वजह और नजरिया बदलने लगे तो उसे सही समय पर छोड़ देना ही समझदारी होती है। विलियमसन ने आगे कहा, 'हम इस बारे में बात कर रहे थे कि 16 साल तक हर दिन एक ही लगन रहती है कि 'मैं खुद को और अपनी टीम को बेहतर कैसे बनाऊं'। लेकिन जब आप इसे लंबे समय तक करते हैं, तो आपकी जिंदगी बदल जाती है। आप किसी चीज से सालों तक बेपनाह प्यार करते हैं और उसे सब कुछ देते हैं लेकिन एक वक्त आता है जब आपको उसे छोड़ना पड़ता है। अगर आप उन वजहों से खेल खेलने लगें जो आपकी अपनी नहीं हैं, तो आप उसे लंबे समय तक नहीं खींच सकते। मैं कोई जल्दबाजी में फैसला नहीं लेना चाहता था लेकिन मुझे अहसास हो रहा था कि मेरा नजरिया बदल रहा है।'

 

Related Posts

कोविड के बाद भी क्यों जारी रहेगा सलाइवा बैन? शुभमन गिल की मांग पर ICC का जवाब

नई दिल्ली इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने एक तरह से भारतीय कप्तान शुभमन गिल की एक अपील को ठुकरा दिया है। इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड पहला टेस्ट मैच सपाट पिच…

28 छक्कों से वैभव ने मचाया तहलका, यूएई को रौंदकर इंडिया-ए सेमीफाइनल में पहुंची

दोहा एसीसी मेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में इंडिया-ए का सामना संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से हुआ. मंगलवार (24 नवंबर) को दोहा के यूनिवर्सिटी ऑफ दोहा फॉर साइंस एंड…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कब-कब साथ आए BJP और अकाली दल, जानिए गठबंधन की चुनावी कहानी और इतिहास

कब-कब साथ आए BJP और अकाली दल, जानिए गठबंधन की चुनावी कहानी और इतिहास

प्रधानमंत्री मोदी के पंजाब दौरे को लेकर सुखबीर सिंह बादल ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

प्रधानमंत्री मोदी के पंजाब दौरे को लेकर सुखबीर सिंह बादल ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

पंजाब की राजनीति में नए गठबंधन के संकेत, अमित शाह बोले- अकाली दल का होगा सीएम

पंजाब की राजनीति में नए गठबंधन के संकेत, अमित शाह बोले- अकाली दल का होगा सीएम

पंजाब विधानसभा चुनाव में जनता की राय को मिलेगी जगह, BJP ने शुरू किया संकल्प पत्र अभियान

पंजाब विधानसभा चुनाव में जनता की राय को मिलेगी जगह, BJP ने शुरू किया संकल्प पत्र अभियान

2027 चुनाव से पहले BJP ने कसी कमर, पंजाब में दिग्गज नेताओं को मिली जिम्मेदारी

2027 चुनाव से पहले BJP ने कसी कमर, पंजाब में दिग्गज नेताओं को मिली जिम्मेदारी

निगम चुनाव से पहले पटियाला में विवाद, भड़काऊ भाषण देने के आरोप में अकाली नेता पर केस दर्ज

निगम चुनाव से पहले पटियाला में विवाद, भड़काऊ भाषण देने के आरोप में अकाली नेता पर केस दर्ज

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581