स्वच्छता के मामले में छत्तीसगढ़ का बढ़ा मान, 11 नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु देंगी पुरस्कार

रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित, 11 नवम्बर को देंगी स्वच्छता पुरस्कार

स्वच्छ सर्वेक्षण में तीनों शहरों को पिछले साल भी मिला था पुरस्कार

रायपुर
 राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में राष्ट्रीय पुरस्कारों में जगह बनाने वाले छत्तीसगढ़ के तीन नगरीय निकायों रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को सम्मानित करेंगी। केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा 11 नवम्बर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में सवेरे साढ़े 11 बजे से स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया है। केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल तथा केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू भी इसमें शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ की ओर से उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव, प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा, सूडा के सीईओ श्री सुमीत अग्रवाल तथा चयनित निकायों के जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्वच्छता कर्मी समारोह में भागीदारी करेंगे।

सफाई मित्रों की मेहनत और नागरिकों की भागीदारी बनी उपलब्धि का आधार

स्वच्छ सर्वेक्षण के दसवें संस्करण में छत्तीसगढ़ के तीन शहरों का राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए चयन हुआ है। इस बार सर्वेक्षण की थीम 'स्वच्छता की नई पहल—बढ़ाएं हाथ, करें सफाई साथ' रखी गई है। यह थीम स्वच्छता के लिए सामूहिक जिम्मेदारी और जनभागीदारी पर जोर देती है। प्रदेश के चयनित शहरों में स्वच्छता गतिविधियों के संचालन में नगरीय निकायों के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ सफाई मित्रों और नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Related Posts

मंत्री विश्वास सारंग का विपक्ष पर तीखा वार, बोले- चुनाव आते ही भगवान राम की याद क्यों आती है?

भोपाल  मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने सोनिया गांधी की किताब के लॉन्च और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के राम मंदिर दर्शन को लेकर तीखी प्रतिक्रिया…

हरियाणा रोडवेज में बड़ा प्रमोशन, 22 कंडक्टर बने सब-इंस्पेक्टर

हांसी. हरियाणा रोडवेज के हांसी सब डिपो में कार्यरत परिचालकों को दीवाली के बाद पदोन्नति का तोहफा मिला है। विभाग ने सब डिपो के 22 परिचालकों को सब इंस्पेक्टर के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बीबी जागीर कौर की अकाली दल में वापसी के संकेत, बोलीं- हमेशा अकाली रहूंगी

बीबी जागीर कौर की अकाली दल में वापसी के संकेत, बोलीं- हमेशा अकाली रहूंगी

‘हर अपराधी को वापस लाएंगे’, गैंगस्टर्स के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त एक्शन

‘हर अपराधी को वापस लाएंगे’, गैंगस्टर्स के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त एक्शन

आंखें नम कर गई शहीद की अंतिम विदाई, 6 साल की बेटी ने पिता को दी मुखाग्नि

आंखें नम कर गई शहीद की अंतिम विदाई, 6 साल की बेटी ने पिता को दी मुखाग्नि

पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी दूर करने की कवायद तेज, परगट फॉर्मूले पर नेताओं की नजरें

पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी दूर करने की कवायद तेज, परगट फॉर्मूले पर नेताओं की नजरें

Punjab News: पराली जलाने में पंजाब आगे, खेतों की निगरानी के लिए प्रशासन ने बनाया नया प्लान

Punjab News: पराली जलाने में पंजाब आगे, खेतों की निगरानी के लिए प्रशासन ने बनाया नया प्लान

पंजाब की आशीर्वाद योजना बनी परिवारों का सहारा, बेटियों की शादी के लिए मिलती है 51 हजार रुपये की मदद

पंजाब की आशीर्वाद योजना बनी परिवारों का सहारा, बेटियों की शादी के लिए मिलती है 51 हजार रुपये की मदद

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581