नकली दवा कारोबार पर बड़ा एक्शन, हरियाणा में 70 लाख की मेडिसिन जब्त, 16 आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़.

हरियाणा में नकली दवाओं के कारोबार पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफडीए) ने बड़ा शिकंजा कसते हुए राज्य को इस तरह की अवैध गतिविधियों के खिलाफ सबसे सक्रिय राज्यों में शामिल कर दिया है। औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 के तहत चलाए जा रहे विशेष अभियान में अब तक 16 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

इनमें 12 गिरफ्तारियां गुरुग्राम में हुई हैं, जहां अंतरराज्यीय नकली दवा सिंडिकेट का पर्दाफाश कर करीब 70 लाख रुपये की नकली दवाएं और 323 प्रकार की एलोपैथिक दवाएं बरामद की गई हैं।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डा. सुमिता मिश्रा के निर्देश पर राज्यभर में खुफिया सूचनाओं के आधार पर निगरानी, छापेमारी और सैंपलिंग अभियान तेज किए गए हैं। राज्य औषधि नियंत्रक रिपन मेहता ने सभी क्षेत्रीय अधिकारियों को दोषियों के खिलाफ त्वरित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

अप्रैल 2026 में एफडीए गुरुग्राम ने नकली मौनजारो इंजेक्शन रैकेट का भंडाफोड़ कर डीएलएफ फेज-4 और सेक्टर-69 से करीब 70 लाख रुपये के नकली इंजेक्शन जब्त किए। जुलाई में नकली टेल्मा-एएम गोलियों के अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा हुआ, जिसकी जांच के दौरान तोफाजैक 5 एमजी जैसे अन्य संदिग्ध उत्पाद भी सामने आए। एफडीए हरियाणा और दिल्ली की संयुक्त कार्रवाई में दिल्ली के एक अवैध परिसर से बड़ी मात्रा में नकली एनाबालिक स्टेरायड सहित 323 प्रकार की दवाएं बरामद की गईं। विभाग ने 23 हजार आर-जारा डीएसआर कैप्सूल भी जब्त किए हैं।

Related Posts

सोनपुर मेला जाने वाले ध्यान दें, 22 से 28 नवंबर तक इन रास्तों पर लागू रहेगा ट्रैफिक प्रतिबंध

छपरा सोनपुर मेला के उद्घाटन और कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने यातायात का विशेष प्लान तैयार किया है। सीएम…

PCS मेन्स विवाद में बड़ा अपडेट, 23 नवंबर तक कोर्ट पहुंचेगा परीक्षा रिकॉर्ड, नतीजों पर लगी रोक कायम

चंडीगढ़  पंजाब सिविल सेवा (PCS) और अन्य 322 पदों की भर्ती प्रक्रिया पर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए फिलहाल रोक (स्टे) लगा दी है।कोर्ट ने PPSC…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

PCS मेन्स विवाद में बड़ा अपडेट, 23 नवंबर तक कोर्ट पहुंचेगा परीक्षा रिकॉर्ड, नतीजों पर लगी रोक कायम

PCS मेन्स विवाद में बड़ा अपडेट, 23 नवंबर तक कोर्ट पहुंचेगा परीक्षा रिकॉर्ड, नतीजों पर लगी रोक कायम

मौसम और प्रदूषण का डबल असर, पंजाब के 10 जिलों में धुंध का अलर्ट; शहरों के AQI में उतार-चढ़ाव

मौसम और प्रदूषण का डबल असर, पंजाब के 10 जिलों में धुंध का अलर्ट; शहरों के AQI में उतार-चढ़ाव

SGPC चुनाव कराने की मांग तेज, KBS सिद्धू ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भेजे सुझाव

SGPC चुनाव कराने की मांग तेज, KBS सिद्धू ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भेजे सुझाव

3 घंटे की पैरोल पर अमृतपाल सिंह की पंजाब वापसी, अमृतसर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

3 घंटे की पैरोल पर अमृतपाल सिंह की पंजाब वापसी, अमृतसर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

पंजाब में पराली संकट बरकरार, हजारों किसानों पर कार्रवाई; सरकारी खजाने में जमा होगा 11.94 करोड़ का जुर्माना

पंजाब में पराली संकट बरकरार, हजारों किसानों पर कार्रवाई; सरकारी खजाने में जमा होगा 11.94 करोड़ का जुर्माना

फिल्म ‘निहंग’ को लेकर राज कुंद्रा को झटका, अकाल तख्त साहिब ने अनुमति देने से किया इनकार

फिल्म ‘निहंग’ को लेकर राज कुंद्रा को झटका, अकाल तख्त साहिब ने अनुमति देने से किया इनकार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581