मतदाता सूची पुनरीक्षण में बड़ा आंकड़ा, झारखंड में 43 लाख फार्म नहीं जमा

 रांची
झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का गणना चरण पूरा हो गया है, लेकिन अब भी 43.68 लाख से अधिक गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फार्म) जमा नहीं हो सके हैं। इनमें करीब 7.64 लाख ऐसे मतदाताओं के फार्म भी शामिल हैं, जिनका निधन हो चुका है।

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) के. रवि कुमार ने यह जानकारी दी। राज्य में कुल 2.64 करोड़ पंजीकृत मतदाताओं के लिए बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) ने घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित किए थे।

मतदाता सूची का प्रारूप 5 अगस्त को होगा प्रकाशित
निर्वाचन विभाग के अनुसार, प्राप्त सभी फार्म का डिजिटलीकरण कर लिया गया है। अंतिम मतदाता सूची का प्रारूप 5 अगस्त को प्रकाशित किया जाएगा। इसी दिन अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत और डुप्लीकेट (एएसडीडी) मतदाताओं की सूची भी जारी होगी।

निर्वाचन विभाग ने बताया कि 5 अगस्त से 3 अक्टूबर तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। इस दौरान सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों और मतदाताओं को सूची में संशोधन का अवसर मिलेगा। आंकड़ों के अनुसार, सबसे अधिक अप्राप्त फार्म शहरी विधानसभा क्षेत्रों में हैं।

बोकारो में 2.03 लाख, हटिया में 1.84 लाख, रांची में 1.53 लाख, धनबाद में 1.53 लाख, कांके में 1.42 लाख और जमशेदपुर पश्चिम में 1.13 लाख से अधिक फार्म जमा नहीं हुए हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में बोरियो विधानसभा क्षेत्र में 53 हजार से अधिक फार्म लंबित हैं।

आंकड़ों में हो सकते हैं बदलाव
निर्वाचन विभाग का मानना है कि दावे-आपत्तियों की प्रक्रिया के दौरान इन आंकड़ों में बदलाव संभव है। विभाग ने मतदाताओं से समय सीमा के भीतर अपने दावे और आपत्तियां दर्ज कराकर मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने में सहयोग करने की अपील की है।

 

Related Posts

बांधवगढ़ में अब सुबह-शाम दो पालियों में होगी जंगल सफारी, जानें टिकट बुकिंग का समय

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सफारी और टिकट बुकिंग की समय सारिणी 1 नवंबर से लागू समय-सारणी के अनुसार सुबह और शाम दो पालियों में होगी सफारी भोपाल बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व…

दिवाली-छठ पर ट्रेन टिकट की टेंशन खत्म! रेलवे ने किया 45 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का ऐलान

अंबाला दीपावली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष ट्रेनों का इंतजाम किया है। उत्तर रेलवे ने विभिन्न रेल जोनों के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दिवाली-छठ पर ट्रेन टिकट की टेंशन खत्म! रेलवे ने किया 45 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का ऐलान

दिवाली-छठ पर ट्रेन टिकट की टेंशन खत्म! रेलवे ने किया 45 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का ऐलान

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581