सोनपुर मेला जाने वाले ध्यान दें, 22 से 28 नवंबर तक इन रास्तों पर लागू रहेगा ट्रैफिक प्रतिबंध

छपरा
सोनपुर मेला के उद्घाटन और कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने यातायात का विशेष प्लान तैयार किया है।

सीएम सम्राट चौधरी के 22 नवंबर को प्रस्तावित आगमन तथा लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सारण और वैशाली जिला प्रशासन ने आपसी समन्वय से वाहनों के परिचालन के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए हैं।

इसके तहत अलग-अलग तिथियों और समय के अनुसार वाहनों का रूट बदला जाएगा। प्रशासन ने आम लोगों और वाहन चालकों से निर्धारित मार्ग का पालन करने की अपील की है।

22 नवंबर को सीएम का कार्यक्रम
जिला प्रशासन की ओर से जारी निर्देश के अनुसार 22 नवंबर को मुख्यमंत्री के आगमन और मेला उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर अपराह्न तीन बजे से रात आठ बजे तक विशेष यातायात व्यवस्था लागू रहेगी।

इस दौरान छपरा से सोनपुर की ओर जाने वाले वाहनों को निर्धारित डायवर्जन के तहत महात्मा गांधी सेतु के रास्ते भेजा जाएगा।

वहीं, कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर 23 नवंबर के पूर्वाह्न से 25 नवंबर के पूर्वाह्न तक सोनपुर शहर में वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

इस अवधि में केवल मेला कार्य में लगे सरकारी वाहन और एंबुलेंस को परिचालन की अनुमति होगी। बड़े वाहनों के लिए अलग-अलग वैकल्पिक मार्ग निर्धारित छपरा से हाजीपुर जाने वाले बड़े वाहनों को मकेर, रेवा घाट, अंबारा, लालगंज और भगवानपुर थाना होकर हाजीपुर पहुंचना होगा।

शहर में बड़े वाहनों को प्रवेश करने की अनुमत‍ि नहीं
हालांकि, इन वाहनों को हाजीपुर शहर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। दूसरी ओर पटना से महात्मा गांधी सेतु के रास्ते आने वाले बड़े वाहन रामाशीष चौक से भगवानपुर थाना होते हुए लालगंज की ओर मुड़ेंगे।

इसके बाद अंबारा और रेवा घाट के रास्ते छपरा पहुंचेंगे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह रूट डायवर्जन केवल बड़े वाहनों के लिए निर्धारित किया गया है।

एनएच 19 पर निर्मित नए गंडक पुल पर छोटे वाहनों का परिचालन सामान्य रूप से जारी रहेगा। पुराने गंडक पुल पर पैदल श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम सौ वर्ष से अधिक पुराने गंडक पुल के निचले हिस्से के क्षतिग्रस्त होने के कारण इस पर पहले से ही भारी वाहनों का परिचालन बंद है।

कार्तिक पूर्णिमा के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए पुल पर पैदल यात्रियों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

23 नवंबर को हाजीपुर की ओर से हरिहरनाथ मंदिर और सोनपुर गंगा स्नान घाट जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए पुल के दोनों किनारों पर बने पैदल यात्री लेन खुले रहेंगे।

पुल पर चारपह‍िया और दो पह‍िया वाहनों का परिचालन प्रत‍िबंध‍ित
यह व्यवस्था 26 नवंबर को अपराह्न पांच बजे तक लागू रहेगी। इस दौरान पुल पर सभी प्रकार के चारपहिया और दोपहिया वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा।

वहीं, सोनपुर से हाजीपुर जाने वाले पैदल यात्रियों को इस मार्ग से गुजरने की अनुमति नहीं होगी। इसके बाद 26 नवंबर को दोपहर 12 बजे से पुल का बीच वाला मुख्य सड़क मार्ग सोनपुर से हाजीपुर जाने वाले यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा।

दोनों तरफ के पैदल यात्री लेन हाजीपुर से सोनपुर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुले रहेंगे। यह व्यवस्था 28 नवंबर तक प्रभावी रहेगी।

प्रशासन ने श्रद्धालुओं और आम नागरिकों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले निर्धारित रूट की जानकारी अवश्य लें। यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें, ताकि मेला और स्नान के दौरान जाम की समस्या से बचते हुए आवागमन सुचारु रखा जा सके।

 

Related Posts

MP निकाय चुनाव 2027: वोटर लिस्ट तक आसान होगी पहुंच, घर बैठे मिलेगी मतदाताओं की पूरी जानकारी

भोपाल  साल 2027 में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव और मतदाता सूची से जुड़ा डेटा केंद्रीय डेटाबेस में उपलब्ध होने के बावजूद आवेदक को जिलों से जानकारी लेने के लिए…

जेल से छूटने वाले कैदियों की होगी काउंसलिंग, हेमंत सोरेन ने NGO की मदद लेने को कहा

रांची मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में शुक्रवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की बैठक हुई। इसमें राज्य के अलग-अलग कारागारों में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चंडीगढ़ पुलिस की निगरानी व्यवस्था होगी डिजिटल, ई-बीट ऐप में नए फीचर जोड़ने की तैयारी शुरू

चंडीगढ़ पुलिस की निगरानी व्यवस्था होगी डिजिटल, ई-बीट ऐप में नए फीचर जोड़ने की तैयारी शुरू

PCS मेन्स विवाद में बड़ा अपडेट, 23 नवंबर तक कोर्ट पहुंचेगा परीक्षा रिकॉर्ड, नतीजों पर लगी रोक कायम

PCS मेन्स विवाद में बड़ा अपडेट, 23 नवंबर तक कोर्ट पहुंचेगा परीक्षा रिकॉर्ड, नतीजों पर लगी रोक कायम

मौसम और प्रदूषण का डबल असर, पंजाब के 10 जिलों में धुंध का अलर्ट; शहरों के AQI में उतार-चढ़ाव

मौसम और प्रदूषण का डबल असर, पंजाब के 10 जिलों में धुंध का अलर्ट; शहरों के AQI में उतार-चढ़ाव

SGPC चुनाव कराने की मांग तेज, KBS सिद्धू ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भेजे सुझाव

SGPC चुनाव कराने की मांग तेज, KBS सिद्धू ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भेजे सुझाव

3 घंटे की पैरोल पर अमृतपाल सिंह की पंजाब वापसी, अमृतसर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

3 घंटे की पैरोल पर अमृतपाल सिंह की पंजाब वापसी, अमृतसर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

पंजाब में पराली संकट बरकरार, हजारों किसानों पर कार्रवाई; सरकारी खजाने में जमा होगा 11.94 करोड़ का जुर्माना

पंजाब में पराली संकट बरकरार, हजारों किसानों पर कार्रवाई; सरकारी खजाने में जमा होगा 11.94 करोड़ का जुर्माना

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581