QRF जवानों की मुस्तैदी से टली बड़ी दुर्घटना, समय रहते संभाला मोर्चा

भोपाल 

मध्यप्रदेश पुलिस के जवानों ने एक बार फिर अपनी तत्परता, साहस, टीम भावना और मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए एक संभावित बड़ी रेल दुर्घटना को टाल दिया। दमोह के बांदकपुर में कानून-व्यवस्था ड्यूटी के लिए रवाना हुई क्यूआरएफ (QRF) कंपनी के 49 जवानों ने रेलवे फाटक पर अचानक बंद हुए एक मालवाहक ट्रक को रेलवे ट्रैक से हटाकर सुरक्षित दूरी पर पहुंचाकर मानवीय संवेदनशीलता एवं कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश की।

10वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल, सागर की QRF कंपनी दमोह के बांदकपुर मंदिर में कानून-व्यवस्था ड्यूटी हेतु रवाना हो रही थी। इसी दौरान मकरोनिया-गुड़ा रेलवे फाटक पर अचानक एक मालवाहक ट्रक रेलवे ट्रैक के बीच में बंद हो गया। ट्रक के अचानक बंद हो जाने से चालक घबरा गया और उसे तत्काल कुछ समझ नहीं आ रहा था। इसी बीच रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आने का संकेत हो गया था।

परिस्थिति की गंभीरता को भांपते हुए QRF कंपनी के जवानों ने बिना समय गंवाए तत्काल मोर्चा संभाला। ट्रक माल से पूरी तरह लोडेड होने के बावजूद जवानों ने एकजुटता का परिचय देते हुए अपनी पूरी ताकत लगाकर ट्रक को धक्का देना शुरू किया। सभी जवानों के सामूहिक प्रयास से भारी-भरकम मालवाहक ट्रक को रेलवे ट्रैक से हटाकर सुरक्षित दूरी तक पहुंचाया।

जवानों की इस त्वरित कार्रवाई के चलते संभावित बड़ी दुर्घटना टल गई और किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। ड्यूटी पर जा रहे जवानों ने यह कार्य केवल अपनी जिम्मेदारी समझकर ही नहीं, बल्कि सेवा, संवेदनशीलता और मानव जीवन की सुरक्षा के प्रति अपने जज्बे का परिचय देते हुए किया।

घटना के बाद ट्रक चालक ने QRF जवानों का आभार व्यक्त किया। अचानक आई विपरीत परिस्थिति में मदद के लिए आगे आए जवानों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए चालक भावुक दिखाई दिया। जवानों ने उसे ढांढस बंधाते हुए सुरक्षित रहने की बात कही।

मध्यप्रदेश पुलिस के जवानों की वर्दी केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने का दायित्व ही नहीं निभाती, बल्कि जरूरत की घड़ी में हर नागरिक की सहायता के लिए तत्पर रहने का संकल्प भी अपने भीतर समेटे है। मकरोनिया-गुड़ा रेलवे फाटक पर QRF जवानों की तत्परता, एकजुटता और मानवीय संवेदना इसी सेवा भावना का जीवंत उदाहरण है।

 

Related Posts

सीएम योगी बोले- एडवांस्ड ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग के नए केंद्र के रूप में उभर रहा मेरठ

एडवांस्ड ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग का नया हब बन रहा मेरठ: सीएम योगी आदित्यनाथ ₹2,900 करोड़ से अधिक के निवेश से लगेगी बॉल कॉर्पोरेशन की विश्वस्तरीय एल्युमिनियम बेवरेज कैन इकाई, मुख्यमंत्री ने…

बेटियों और व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के लिए जेल या जहन्नुम: मुख्यमंत्री योगी

राधे-राधे तो शुरुआत है, सपा के लिए अब राम नाम सत्य का समय: योगी   लखनऊ में टीवी मीडिया समूह को दिए साक्षात्कार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चंडीगढ़ में स्कूल एडमिशन का शेड्यूल जारी, 9 दिसंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

चंडीगढ़ में स्कूल एडमिशन का शेड्यूल जारी, 9 दिसंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

पंजाब चुनाव से पहले बाजवा का बड़ा बयान, टिकट चयन और बीजेपी-अकाली गठबंधन पर साधा निशाना

पंजाब चुनाव से पहले बाजवा का बड़ा बयान, टिकट चयन और बीजेपी-अकाली गठबंधन पर साधा निशाना

BJP के साथ बदले सियासी समीकरण, क्या सुखबीर बादल का मुख्यमंत्री बनने का सपना होगा पूरा?

BJP के साथ बदले सियासी समीकरण, क्या सुखबीर बादल का मुख्यमंत्री बनने का सपना होगा पूरा?

हरियाणा में गन्ना किसानों का आंदोलन तेज, धरने में पहुंचे भूपेंद्र हुड्डा समेत कई कांग्रेस नेता

हरियाणा में गन्ना किसानों का आंदोलन तेज, धरने में पहुंचे भूपेंद्र हुड्डा समेत कई कांग्रेस नेता

पंजाब में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात, सास पर चढ़ाई गाड़ी, पड़ोसी की टांग कटी

पंजाब में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात, सास पर चढ़ाई गाड़ी, पड़ोसी की टांग कटी

जालंधर-खन्ना की हवा हुई जहरीली, AQI 200 पार, पंजाब में तीन दिन धुंध का अलर्ट

जालंधर-खन्ना की हवा हुई जहरीली, AQI 200 पार, पंजाब में तीन दिन धुंध का अलर्ट

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581