20 साल से फूलों की खेती कर रहे कृष्णानंद, पटना तक पहुंचते हैं गाजीपुर के फूल

 रेवतीपुर (गाजीपुर)
 पारंपरिक खेती में लागत और मेहनत के बाद भी मुनाफे की चुनौती के बीच डेढ़गांव के किसान कृष्णानंद कुशवाहा उर्फ भानु ने फूलों की खेती को कमाई का जरिया बनाया है। करीब 20 वर्षों से ग्लेडियोलस और गेंदा की खेती कर रहे कृष्णानंद ने न सिर्फ अपनी आमदनी बढ़ाई, बल्कि गांव की आधा दर्जन महिलाओं को भी घर के पास रोजगार उपलब्ध कराया है। करीब तीन बीघा में फैली उनकी फूलों की खेती अब क्षेत्र के दूसरे किसानों के लिए भी मिसाल बन रही है।

कृष्णानंद बताते हैं कि पहले वह पारंपरिक खेती करते थे, लेकिन बेहतर आमदनी की तलाश में फूलों की खेती शुरू की। वर्तमान में एक बीघा में ग्लेडियोलस और शेष क्षेत्र में गेंदा सहित अन्य फूलों की खेती कर रहे हैं। इसके लिए कोलकाता से बीज मंगाते हैं।

अक्टूबर से मार्च तक ग्लेडियोलस और मार्च में गेंदे की फसल लगाते हैं। ग्लेडियोलस की खेती में प्रति बीघा करीब 40 से 50 हजार रुपये और गेंदा की खेती में लगभग 20 हजार रुपये लागत आती है। अच्छी पैदावार और बाजार मिलने पर प्रति बीघा एक से डेढ़ लाख रुपये तक की आमदनी हो जाती है।

गाजीपुर से पटना तक पहुंचते हैं फूल
फूलों की बिक्री के लिए उन्हें स्थानीय बाजार के साथ दूसरे शहरों का भी सहारा मिलता है। ग्लेडियोलस के फूल गाजीपुर और मऊ की मंडियों के अलावा बिहार की राजधानी पटना तक भेजे जाते हैं। बाजार में इनकी अच्छी मांग रहती है। फूलों से माला तैयार कर बेचने से भी अतिरिक्त आमदनी होती है।

तोड़ाई और माला बनाने में जुटीं महिलाएं/Bफूलों की खेती ने गांव की महिलाओं के लिए भी रोजगार का रास्ता खोला है। करीब आधा दर्जन महिलाएं फूलों की तुड़ाई और माला बनाने के काम में जुटी हैं। इससे उन्हें गांव में ही काम मिल रहा है और वे परिवार की आर्थिक जरूरतों में सहयोग कर रही हैं। कृष्णानंद का प्रयास बताता है कि खेती में परंपरागत फसलों के साथ फूलों जैसे विकल्प अपनाकर किसान अपनी आमदनी बढ़ाने के साथ ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार भी पैदा कर सकते हैं।

दूसरे किसानों के लिए बनी मिसाल
कृष्णानंद कुशवाहा का यह प्रयास ग्रामीण क्षेत्र के दूसरे किसानों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने साबित किया है कि खेती में परंपरागत तरीकों के अलावा नए विकल्प अपनाकर भी अच्छी आमदनी की जा सकती है। फूलों की खेती से एक ओर किसान को आर्थिक लाभ मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर गांव की महिलाओं को भी रोजगार मिल रहा है। ऐसे प्रयास ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और गांव में ही रोजगार के अवसर बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

Related Posts

मानव जीवन को परोपकार, सेवा और जरूरतमंदों की सहायता में लगाना ही सबसे बड़ा धर्म : मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री ने 62 कीर्तन मंडलियों को वाद्य यंत्र, वेशभूषा एवं अन्य आवश्यक सामग्री के लिए आर्थिक सहायता देने की घोषणा की हमारी लोक संस्कृति और धार्मिक परंपराएं समाज की एकता…

गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं आज भी मानवता और सद्भाव की प्रेरणा: संजय श्रीवास्तव

श्री गुरु नानक देव जी का जीवन हमें मानवता, प्रेम, सेवा, समानता और भाईचारे का संदेश देता है- संजय श्रीवास्तव श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में एक दिन के लिए बंद रहेंगे आम आदमी क्लीनिक, स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा असर

पंजाब में एक दिन के लिए बंद रहेंगे आम आदमी क्लीनिक, स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा असर

पंजाब में BJP का चुनावी अभियान तेज, संकल्पनामा वैन के जरिए जनता से मांगे जाएंगे सुझाव

पंजाब में BJP का चुनावी अभियान तेज, संकल्पनामा वैन के जरिए जनता से मांगे जाएंगे सुझाव

‘कोर्ट की परवाह नहीं’, PM मोदी के भ्रामक वीडियो मामले में लेखिका का तीखा जवाब

‘कोर्ट की परवाह नहीं’, PM मोदी के भ्रामक वीडियो मामले में लेखिका का तीखा जवाब

गुरुद्वारों के दर्शन के लिए पाकिस्तान रवाना हुआ 1822 श्रद्धालुओं का जत्था, अमृतसर में दिखा उत्साह

गुरुद्वारों के दर्शन के लिए पाकिस्तान रवाना हुआ 1822 श्रद्धालुओं का जत्था, अमृतसर में दिखा उत्साह

गुरदासपुर में सीमा पार से नशे की तस्करी नाकाम, 1 किलो से अधिक हेरोइन बरामद

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, अकाली-BJP गठबंधन पर फैसला नहीं; भाजपा ने शुरू की अपनी तैयारी

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, अकाली-BJP गठबंधन पर फैसला नहीं; भाजपा ने शुरू की अपनी तैयारी

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581