किम जोंग उन का बढ़ता परमाणु जखीरा बना अमेरिका की चिंता, ट्रंप के संपर्क प्रयास भी नाकाम

 वाशिंगटन
 उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के फोन का जवाब नहीं दे रहे हैं। इस बात का खुलासा हुआ है मीडिया रिपोर्ट में। रिपोर्ट में कहा गया है कि उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के संपर्क करने के प्रयासों का कोई जवाब नहीं दिया है।

इधर, प्योंगयांग लगातार अपने परमाणु हथियारों के जखीरे का विस्तार कर रहा है। इसके साथ ही उत्तर कोरिया रूस के साथ अपने सैन्य संबंधों की मजबूती पर भी काम कर रहा है। 'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' (WSJ) की रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार दोनों नेताओं के बीच संवाद नहीं हो पा रहा है।

ट्रंप के कॉल का नहीं मिला जवाब
अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट ने इस मामले की जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से बताया कि पिछले साल ट्रंप ने फोन और दूसरे जरिए से किम से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद अमेरिकी नेता ट्रंप ने किम को एक पत्र लिखा। मामला तब और गंभीर हो गया जब अमेरिकी अधिकारियों को इसे उन तक पहुंचाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

कैसे पहुंचा पत्र
रिपोर्ट के अनुसार, व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने मैनहट्टन में संयुक्त राष्ट्र स्थित उत्तर कोरिया के स्थायी मिशन को यह पत्र सौंपने के लिए एक अनोखी योजना बनाई। अधिकारियों का एक समूह मिशन के बाहर इंतजार कर रहा था और जैसे ही एक उत्तर कोरियाई राजनयिक वहां से गुजरा, उन्होंने उसे वह पत्र सौंप दिया।

बिना खोले पत्र किया वापस
इसके बाद में संयुक्त राष्ट्र की एक बैठक के दौरान, उस राजनयिक ने वो बिना खुला पत्र एक अमेरिकी प्रतिनिधि के सामने रख दिया। ये घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आए हैं, जब हाल ही में अपनी एशिया यात्रा के दौरान ट्रंप ने किम से मुलाकात करने की फिर से कोशिश की, लेकिन बात नहीं बन सकी। चर्चा से जुड़े लोगों ने WSJ को बताया कि दोनों पक्षों ने अंतिम समय में राजनयिक स्तर पर आमने-सामने बातचीत करने की संभावना तलाशी थी, लेकिन किम ने ऐसी शर्तें रख दीं जिन्हें वाशिंगटन स्वीकार नहीं कर सका।

उत्तर कोरिया के परमाणु जखीरे का विस्तार
ट्रंप और किम के बीच बातचीत टूटने के बाद से उत्तर कोरिया की परमाणु क्षमताओं में काफी वृद्धि हुई है। WSJ के अनुसार 2019 में देश के पास अनुमानित 20-30 परमाणु हथियार (वारहेड) थे, जो अब बढ़कर लगभग 60 हो गए हैं। प्योंगयांग ने ऐसी 'सॉलिड-फ्यूल' (ठोस ईंधन वाली) इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइलें (ICBM) भी विकसित कर ली हैं, जो अमेरिका तक पहुंचने में सक्षम हैं। उत्तर कोरिया की बढ़ती क्षमताओं ने वाशिंगटन में इस बात को लेकर चिंता पैदा कर दी है

बता दें कि अपने पहले राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान, ट्रंप ने किम से तीन बार मुलाकात की थी। इन मुलाकातों में मुख्य बातचीत कोरियाई प्रायद्वीप को परमाणु हथियारों से मुक्त करने पर केंद्रित थी। हालांकि, 2019 में हुई उनकी आखिरी मुलाकात के बाद से, उत्तर कोरिया के नेता ने अपने देश की परमाणु और मिसाइल क्षमताओं का विस्तार करना जारी रखा है।

Related Posts

बहुमत से दूर इजरायल की दोनों बड़ी पार्टियां, सरकार गठन के लिए विरोधी नेतन्याहू से बातचीत करेंगे आइजनकोट

तेहरान इजरायल में आम चुनाव के बाद अब सरकार बनाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। राष्ट्रपति ने याशर पार्टी के गादी आइजनकोट को सरकार बनाने का न्योते…

समुद्र में आग, जहाजों के धमाके और डॉल्फिन-कछुए, युद्ध के बीच लुईस प्यू ने देखा अनोखा नजारा

 नई दिल्ली अमेरिका और इजरायल के साथ ईरान के युद्ध के बीच ब्रिटिश तैराक लुईस प्यू ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Starit of Hormuz) को तैरकर पार किया। 56 साल के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में एक दिन के लिए बंद रहेंगे आम आदमी क्लीनिक, स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा असर

पंजाब में एक दिन के लिए बंद रहेंगे आम आदमी क्लीनिक, स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा असर

पंजाब में BJP का चुनावी अभियान तेज, संकल्पनामा वैन के जरिए जनता से मांगे जाएंगे सुझाव

पंजाब में BJP का चुनावी अभियान तेज, संकल्पनामा वैन के जरिए जनता से मांगे जाएंगे सुझाव

‘कोर्ट की परवाह नहीं’, PM मोदी के भ्रामक वीडियो मामले में लेखिका का तीखा जवाब

‘कोर्ट की परवाह नहीं’, PM मोदी के भ्रामक वीडियो मामले में लेखिका का तीखा जवाब

गुरुद्वारों के दर्शन के लिए पाकिस्तान रवाना हुआ 1822 श्रद्धालुओं का जत्था, अमृतसर में दिखा उत्साह

गुरुद्वारों के दर्शन के लिए पाकिस्तान रवाना हुआ 1822 श्रद्धालुओं का जत्था, अमृतसर में दिखा उत्साह

गुरदासपुर में सीमा पार से नशे की तस्करी नाकाम, 1 किलो से अधिक हेरोइन बरामद

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, अकाली-BJP गठबंधन पर फैसला नहीं; भाजपा ने शुरू की अपनी तैयारी

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, अकाली-BJP गठबंधन पर फैसला नहीं; भाजपा ने शुरू की अपनी तैयारी

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581