JEE Main 2027 की करेक्शन विंडो खुली, 29 नवंबर तक आवेदन फॉर्म में सुधार का मौका

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2027 सेशन 1 के आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए करेक्शन विंडो खोल दी है। जिन उम्मीदवारों ने जेईई मेन परीक्षा के लिए आवेदन किया है और फॉर्म भरते समय कोई गलती हो गई है, वे अब उसमें सुधार कर सकते हैं। करेक्शन की यह सुविधा आज यानी 27 नवंबर से शुरू हो गई है और 29 नवंबर 2026 रात 11:50 बजे तक उपलब्ध रहेगी। उम्मीदवार NTA की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन कर सकते हैं।

इस दौरान अभ्यर्थियों को व्यक्तिगत जानकारी, एजुकेशन रिकॉर्ड और परीक्षा से जुड़ी कुछ प्राथमिकताओं में बदलाव करने का मौका मिलेगा। हालांकि, सभी जानकारियों को एडिट करने की अनुमति नहीं होगी। इसलिए करेक्शन करने से पहले NTA के नियमों को समझना जरूरी है।

JEE Main 2027 करेक्शन विंडो: महत्वपूर्ण तारीखें
इवेंट- तारीख
सेशन 1 करेक्शन विंडो शुरू- 27 नवंबर 2026

सेशन 1 करेक्शन की आखिरी तारीख- 29 नवंबर 2026, रात 11:50 बजे

सेशन 1 परीक्षा- 20, 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी 2027

किन जानकारियों में कर सकेंगे सुधार?
JEE Main 2027 की करेक्शन विंडो के दौरान अभ्यर्थियों को आवेदन फॉर्म में दर्ज कुछ व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारियों को ठीक करने का मौका मिलेगा। इसके अलावा परीक्षा से जुड़ी कुछ प्राथमिकताओं में भी बदलाव किया जा सकेगा।

– व्यक्तिगत जानकारी: उम्मीदवार अपना नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्मतिथि और जेंडर में सुधार कर सकेंगे।

– कैटेगरी और दिव्यांगता: कैटेगरी और PwD/PwBD स्टेटस में बदलाव किया जा सकेगा।

– शैक्षणिक जानकारी: कक्षा 10वीं और 12वीं पास करने का साल, बोर्ड का नाम, प्राप्त अंक और रोल नंबर में सुधार कर सकेंगे।

– अन्य जानकारियां: स्टेट कोड ऑफ एलिजिबिलिटी, परीक्षा के पेपर, पसंदीदा परीक्षा शहर, प्रश्नपत्र की भाषा और स्कैन किए गए हस्ताक्षर में भी बदलाव कर सकेंगे।

परीक्षा के पेपर में भी कर सकेंगे बदलाव
करेक्शन विंडो के दौरान उम्मीदवार अपनी जरूरत और पात्रता के अनुसार परीक्षा के पेपर का विकल्प भी चुन या बदल सकते हैं। इसके तहत तीन पेपर के विकल्प उपलब्ध हैं।

– पेपर 1: B.E./B.Tech

– पेपर 2A: B.Arch

– पेपर 2B: B.Planning

हालांकि, पेपर में बदलाव की अनुमति NTA के निर्धारित नियमों और पात्रता शर्तों के अनुसार ही मिलेगी।

किन जानकारियों में नहीं कर सकेंगे बदलाव?
NTA ने आवेदन फॉर्म की कुछ जानकारियों में बदलाव की अनुमति नहीं दी है। अभ्यर्थी करेक्शन विंडो के दौरान इन डिटेल्स को एडिट नहीं कर सकेंगे।

– रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर

– ईमेल आईडी

– वर्तमान और स्थायी पता

– इमरजेंसी कॉन्टैक्ट डिटेल्स

– अपलोड की गई या लाइव फोटो

हालांकि, अगर NTA को उम्मीदवार की फोटो में कोई गड़बड़ी मिलती है, तो एजेंसी की ओर से उसे सुधारने का विकल्प दिया जा सकता है।

आधार से वेरिफाई उम्मीदवार इन बातों का रखें ध्यान
जिन अभ्यर्थियों ने आधार कार्ड के जरिए अपना वेरिफिकेशन कराया है, उनके नाम, जन्मतिथि और जेंडर में आमतौर पर बदलाव की अनुमति नहीं होती। ऐसा इसलिए है क्योंकि ये जानकारियां आधार वेरिफिकेशन के दौरान प्राप्त की जाती हैं।

वहीं, जिन उम्मीदवारों ने आधार के जरिए वेरिफिकेशन नहीं कराया है, उन्हें इन जानकारियों में सुधार के लिए अलग नियमों के तहत अनुमति मिल सकती है। इसलिए अभ्यर्थी अपने लॉगिन पोर्टल पर उपलब्ध विकल्प जरूर चेक करें।

JEE Main 2027 एप्लीकेशन फॉर्म में कैसे करें सुधार?
आवेदन फॉर्म में सुधार करने के लिए उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

1. सबसे पहले NTA JEE Main की आधिकारिक वेबसाइट https://jeemain.nta.nic.in/ पर जाएं।

2. होमपेज पर एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।

3. अब JEE Main Correction in Application Form 2027 लिंक पर क्लिक करें।

4. आवेदन फॉर्म में पहले से भरी गई जानकारियों को चेक करें और जिनमें बदलाव की अनुमति है, उनमें सुधार करें।

5. अगर संशोधित जानकारी के लिए अतिरिक्त फीस लागू होती है, तो उसका भुगतान करें।

6. सभी जानकारियां जांचने के बाद करेक्टेड एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट कर दें।

7. अंत में अपडेटेड कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

क्या फॉर्म में सुधार के लिए देनी होगी फीस?
JEE Main 2027 की करेक्शन विंडो का इस्तेमाल करने के लिए कोई अलग से बेसिक फीस नहीं देनी होगी। हालांकि, आवेदन फॉर्म में कुछ बदलाव करने पर एक्स्ट्रा शुल्क देना पड़ सकता है।

– कैटेगरी बदलने पर: कैटेगरी में बदलाव के कारण अगर अतिरिक्त शुल्क लागू होता है, तो उसका भुगतान करना होगा।

– अतिरिक्त पेपर जोड़ने पर: परीक्षा में अतिरिक्त पेपर का विकल्प चुनने पर निर्धारित फीस देनी पड़ सकती है।

– फीस रिफंड: अगर कैटेगरी बदलने के बाद आवेदन की फीस पहले से कम हो जाती है, तो अतिरिक्त जमा की गई फीस वापस नहीं की जाएगी।

कितने लोगों ने किया है आवेदन
एनटीए ने लेटेस्ट अपडेट देते हुए कहा है कि गुरुवार 26 नवंबर दोपहर तक जेईई मेन 2027 सेशन 1 के लिए 1584014 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कर लिया है जिसमें से 1406780 कैंडिडेट्स अपनी रजिस्ट्रेशन फीस जमा कर चुके हैं। यानी 14.06 लाख से ज्यादा विद्यार्थी सफलता पूर्वक अपना फॉर्म पूरी तरह सब्मिट कर चुके हैं जो कि एक रिकॉर्ड है। वर्ष 2024 में 12.21 लाख और वर्ष 2025 में 13.11 लाख सफल आवेदन हुए थे। आज 26 नवंबर 2026 लेट फीस के साथ रजिस्ट्रेशन का आखिरी दिन है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है वे आज रात 11:50 बजे से पहले jeemain.nta.nic.in पर अपना आवेदन पूरा करें। उन्हें 500 रुपये की लेट फीस भरनी होगी।

Related Posts

बचे हुए चावल से बनाएं कर्नाटक की मशहूर कूर्गी रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाएंगे

अक्सर घर में खाने के बाद भी पके हुए चावल बच जाते हैं, जिन्हें दोबारा खाने का मन नहीं करता. ऐसे में ज्यादातर लोग इन चावलों को फेंक देते हैं…

सपने में दिखें ये 5 चीजें तो समझें चमकने वाली है किस्मत, मिल सकते हैं शुभ संकेत

सोते समय हर किसी को कोई न कोई सपना जरूर आता है. कई बार सुबह उठने के बाद भी कुछ सपने अच्छी तरह याद रहते हैं, तो कुछ थोड़ी देर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में ईडी का शिकंजा तेज, मुख्य सचिव से लेकर पुलिस अफसरों तक समन जारी

पंजाब में ईडी का शिकंजा तेज, मुख्य सचिव से लेकर पुलिस अफसरों तक समन जारी

सीमा पार से हथियार तस्करी की कोशिश नाकाम, गुरदासपुर में चार हैंड ग्रेनेड बरामद

सीमा पार से हथियार तस्करी की कोशिश नाकाम, गुरदासपुर में चार हैंड ग्रेनेड बरामद

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने घोषित किए 30 उम्मीदवार, गुटबाजी में बदले सियासी समीकरण

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने घोषित किए 30 उम्मीदवार, गुटबाजी में बदले सियासी समीकरण

BJP की पहली सूची से चंडीगढ़ निगम चुनाव में हलचल, 23 प्रत्याशियों के ऐलान के बाद बगावत की आशंका

BJP की पहली सूची से चंडीगढ़ निगम चुनाव में हलचल, 23 प्रत्याशियों के ऐलान के बाद बगावत की आशंका

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करने वाले किसान संगठन, पंजाब चुनाव में निभा सकते हैं अहम भूमिका

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करने वाले किसान संगठन, पंजाब चुनाव में निभा सकते हैं अहम भूमिका

गुरुग्राम में वटिका ग्रुप के प्रमोटरों को झटका, ED ने 545.96 करोड़ की संपत्ति की कुर्की की

गुरुग्राम में वटिका ग्रुप के प्रमोटरों को झटका, ED ने 545.96 करोड़ की संपत्ति की कुर्की की

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581