हंगामे के बीच भिलाई नगर निगम की अंतिम सभा संपन्न, एक घंटे में 14 एजेंडों पर लगी मुहर

भिलाई.

भिलाई नगर निगम की शुक्रवार को आयोजित अंतिम सामान्य सभा हर बार की तरह असामान्य रही। सौहार्दपूर्ण वातावरण में शुरू हुए सभा घंटेभर के भीतर ही शोर-शराबे में बदल गई। सभापति ने इसी स्थिति में 14 एजेंडे को सर्वसम्मति से पास करने की घोषणा कर दी।

आयुक्त सुरुचि सिंह ने कहा कि आगजनी के बावजूद सारी फाइलें सुरक्षित है । इधर विपक्ष अपनी बात रखने में लगा रहा, वहीं सभापति बंटी गिरवर साहू ने राष्ट्रगान कर सभा समाप्त कर दी। पार्षद मुकेश अग्रवाल ने सभापति से अनुमति लेकर सदन में अपनी बात रखनी चाही, परंतु उन्हें मना कर दिया गया, जिससे वह आक्रोश में आकर टेबल के पर चढ़ते हुए गर्भ गृह के सामना आ गए। इस पर सभापति बंटी गिरवर साहू ने नाराज होकर सदन से बाहर जाने एवं निलंबन की बात करने लगे। सदन का अपमान कर सत्ता पश्च के कांग्रेसी पार्षद सदन में शोर-शराबा करने लगे।

एजेंडे पर उठे सवाल
प्रियदर्शित्री परिसर पश्चिम में एकीकृत खेल परिसर का लगभग 5.25 करोड़ की निविदा निकालने का मामला आया। इस पर पीयूष मिश्रा, हारिओम तिवारी एवं संतोष मौर्य ने आपति लगाते हुए कहा कि स्पष्ट एजेंडा नहीं बनाया है। कहाँ से कहां सड़क का निर्माण, नाली व विद्युत के कार्य होने है। उन्होंने यह भी कहा कि आर्किटेक्ट एक क्रम में न बैठकर ड्राइंग-डिजाइन बनाएं। धरातल पर वस्तुस्थिति को देखकर ड्राइंग-डिजाइन बनाएं ताकि बार-बार अतिरिक्त राशि को मांग के लिए प्रस्ताव इंजीनियर को नहीं बनाना पड़े।

Related Posts

बिहार में 40 से बढ़कर 60 होंगी लोकसभा सीटें? मुंगेर-लखीसराय का बदलेगा समीकरण

लखीसराय  लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत वृद्धि के केंद्र सरकार के प्रस्ताव से बिहार के संसदीय क्षेत्रों का भी भूगोल बदलने की संभावना है। लोकसभा की 40 सीटें बढ़कर 60…

पंजाब में ईडी का शिकंजा तेज, मुख्य सचिव से लेकर पुलिस अफसरों तक समन जारी

चंडीगढ़. पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच का दायरा लगातार बढ़ रहा है। पिछले दो महीनों में राज्य के करीब 20 बड़े और छोटे अधिकारियों को अलग-अलग मामलों में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में ईडी का शिकंजा तेज, मुख्य सचिव से लेकर पुलिस अफसरों तक समन जारी

पंजाब में ईडी का शिकंजा तेज, मुख्य सचिव से लेकर पुलिस अफसरों तक समन जारी

सीमा पार से हथियार तस्करी की कोशिश नाकाम, गुरदासपुर में चार हैंड ग्रेनेड बरामद

सीमा पार से हथियार तस्करी की कोशिश नाकाम, गुरदासपुर में चार हैंड ग्रेनेड बरामद

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने घोषित किए 30 उम्मीदवार, गुटबाजी में बदले सियासी समीकरण

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने घोषित किए 30 उम्मीदवार, गुटबाजी में बदले सियासी समीकरण

BJP की पहली सूची से चंडीगढ़ निगम चुनाव में हलचल, 23 प्रत्याशियों के ऐलान के बाद बगावत की आशंका

BJP की पहली सूची से चंडीगढ़ निगम चुनाव में हलचल, 23 प्रत्याशियों के ऐलान के बाद बगावत की आशंका

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करने वाले किसान संगठन, पंजाब चुनाव में निभा सकते हैं अहम भूमिका

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करने वाले किसान संगठन, पंजाब चुनाव में निभा सकते हैं अहम भूमिका

गुरुग्राम में वटिका ग्रुप के प्रमोटरों को झटका, ED ने 545.96 करोड़ की संपत्ति की कुर्की की

गुरुग्राम में वटिका ग्रुप के प्रमोटरों को झटका, ED ने 545.96 करोड़ की संपत्ति की कुर्की की

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581