अफगानिस्तान में स्कूल बना धमाके का निशाना, छह बच्चों की मौत, 97 घायल

काबुल 

अफगानिस्तान के उत्तर-पूर्वी प्रांत कुनार के शनिवार को एक स्कूल में धमाका हुआ है। इस ब्लास्ट में कम से कम 6 स्टूडेंट्स की मौत हो गई, जबकि 97 घायल हैं। कुनार प्रोविंशियल अस्पताल के प्रमुख मावला दाद ने 'अल जजीरा' को धमाके के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ये आंकड़े शुरुआती हैं और ज्यादा जानकारी मिलने पर मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है।

कुनार में इन्फॉर्मेशन और कल्चर के डायरेक्टर मावलावी समी-उल-हक ने जानकारी दी कि यह धमाका पूर्वी अफगानिस्तान के कुनार प्रांत के अंदार सेर इलाके में एक मिडिल स्कूल के पास एक घर में शनिवार सुबह करीब 10 बजे हुआ है। यह घर माइनिंग के काम में शामिल लोगों का था, जिन्होंने वहां डायनामाइट जमा कर रखा था।

धमाके के तुरंत बाद जांच एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। पाकिस्तान के बॉर्डर पर मौजूद कुनार प्रांत की जांच टीमें ब्लास्ट के बाद घटनास्थल पर पहुंचीं और यह जानने की कोशिश में जुट गई हैं कि आखिर ब्लास्ट कैसे हुआ। इससे पहले, अगस्त में काबुल के एक स्कूल में हैंड ग्रेनेड से ब्लास्ट हुआ था। उसमें 40 से ज्यादा बच्चों की मौत हो गई थी। सभी की उम्र महज 9 से 40 साल के बीच थी।

ब्लास्ट के बाद क्या बोला था स्कूल
इस धमाके के बाद प्राइवेट प्राइमरी स्कूल ने अपने फेसबुक पेज पर एक मैसेज पोस्ट किया, जिसमें लोगों से मृतकों और घायलों के लिए प्रार्थना करने के लिए कहा गया। तालिबान सरकार के पिछले पांच सालों के राज में काबुल में कई हमले हुए हैं। इसमें जनवरी में एक सेंट्रल चाइनीज रेस्टोरेंट में हुआ धमाका भी शामिल है। इसमें कम-से-कम सात लोग मारे गए थे। दश्त-ए-बारची इलाके में कई जानलेवा धमाके हुए हैं, जिसमें 2021 में एक गर्ल्स स्कूल के बाहर हुआ कार बम धमाका भी शामिल है। इसमें 90 लोग मारे गए थे और सैकड़ों घायल हुए थे। इस्लामिक स्टेट ग्रुप ने दश्त-ए-बारची में हुए हमलों की जिम्मेदारी ली थी।

Related Posts

अमेरिका से तनाव के बीच किम जोंग का बड़ा फैसला, परमाणु हथियारों का उत्पादन होगा तेज

फियोंगयांग नॉर्थ कोरिया के लीडर किम जोंग उन ने न्यूक्लियर मटेरियल बनाने वाली फैक्ट्रियों का दौरा किया और ज्यादा न्यूक्लियर हथियार बनाने की अपील की. किम जोंग उन का यह…

Nvidia के दो बड़े अधिकारियों की निजी जिंदगी चर्चा में, जय पुरी और सेनली चेन का मामला सामने आया

नई दिल्ली Nvidia के CEO जेनसन हुआंग के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था और अब कंपनी के एक और स्टाफ के चीनी महिला के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चंडीगढ़ स्मार्टसिटी घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा, अनुभव मिश्रा तक पहुंची करोड़ों की रकम

चंडीगढ़ स्मार्टसिटी घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा, अनुभव मिश्रा तक पहुंची करोड़ों की रकम

पंजाब के 12 जिलों पर धुंध का असर, तापमान में बदलाव से मिली राहत

पंजाब के 12 जिलों पर धुंध का असर, तापमान में बदलाव से मिली राहत

पंजाब में ईडी का शिकंजा तेज, मुख्य सचिव से लेकर पुलिस अफसरों तक समन जारी

पंजाब में ईडी का शिकंजा तेज, मुख्य सचिव से लेकर पुलिस अफसरों तक समन जारी

सीमा पार से हथियार तस्करी की कोशिश नाकाम, गुरदासपुर में चार हैंड ग्रेनेड बरामद

सीमा पार से हथियार तस्करी की कोशिश नाकाम, गुरदासपुर में चार हैंड ग्रेनेड बरामद

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने घोषित किए 30 उम्मीदवार, गुटबाजी में बदले सियासी समीकरण

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने घोषित किए 30 उम्मीदवार, गुटबाजी में बदले सियासी समीकरण

BJP की पहली सूची से चंडीगढ़ निगम चुनाव में हलचल, 23 प्रत्याशियों के ऐलान के बाद बगावत की आशंका

BJP की पहली सूची से चंडीगढ़ निगम चुनाव में हलचल, 23 प्रत्याशियों के ऐलान के बाद बगावत की आशंका

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581