महाराष्ट्र की राजनीति में क्या होने वाला है बड़ा बदलाव? शरद पवार के ’10 नवंबर के बाद’ वाले बयान ने बढ़ाई हलचल

पुणे

महाराष्ट्र की राजनीति में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के दोनों गुटों के बीच संभावित सुलह और भविष्य की रणनीति को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं. इसकी वजह एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार और अजित पवार गुट के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल के बीच हुई मुलाकात और बातचीत का एक वीडियो है। 

इस वीडियो में शरद पवार प्रफुल्ल पटेल से कहते सुनाई दे रहे हैं कि 10 नवंबर के बाद दोनों बैठकर बातचीत करेंगे. हालांकि, इस मुलाकात का असल एजेंडा क्या होगा, यह अभी स्पष्ट नहीं है। 

दरअसल, शरद पवार इन दिनों मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज और मेडिकल जांच चल रही है. इसी दौरान अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे थे. पटेल ने शरद पवार का हालचाल जाना और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली. दोनों नेताओं के बीच करीब डेढ़ घंटे तक मुलाकात हुई। 

वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में दोनों नेताओं के बीच बातचीत सुनाई दे रही है. शरद पवार कहते हैं, 'वहां रहना पड़ता है, यह मुझे पता है. लेकिन कब तक रहना है, यह बताइए. उसके बाद हम तय करेंगे.' इस पर प्रफुल्ल पटेल जवाब देते हैं, 'मैं 10 तारीख के बाद मुंबई में रहूंगा. आप बताइए, कब बैठकर चर्चा करनी है. मैं तैयार हूं। 

शरद पवार की इस टिप्पणी के बाद महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. खासकर एनसीपी के दोनों गुटों के बीच संभावित मेल-मिलाप और भविष्य की राजनीतिक रणनीति को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं. हालांकि, 10 नवंबर के बाद होने वाली प्रस्तावित मुलाकात का एजेंडा अभी सामने नहीं आया है. इसलिए इस बातचीत को किसी राजनीतिक फैसले या गठबंधन की दिशा में उठाए गए कदम के तौर पर देखना जल्दबाजी होगी। 

प्रफुल्ल पटेल ने भी मुलाकात के बाद शरद पवार के साथ राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा होने की बात स्वीकार की थी, लेकिन बातचीत के विस्तृत ब्योरे का खुलासा नहीं किया. उन्होंने कहा था कि वह शरद पवार का हालचाल जानने पहुंचे थे और उनकी तबीयत अच्छी है। 

अब सबकी निगाहें 10 नवंबर के बाद होने वाली संभावित मुलाकात पर टिकी हैं. क्या यह सिर्फ व्यक्तिगत संबंधों के तहत होने वाली मुलाकात होगी या महाराष्ट्र की राजनीति में कोई नया समीकरण आकार लेगा, इसका जवाब आने वाले दिनों में ही मिल पाएगा। 

पीएम मोदी ने भी की थी बात
गौरतलब है कि शरद पवार को खांसी और सांस लेने के दौरान सीने में दर्द की शिकायत के बाद 2 नवंबर को पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया था. वहां से छुट्टी मिलने के एक दिन बाद बुधवार को उन्हें नियमित मेडिकल जांच और आगे के उपचार के लिए मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

शरद पवार के अस्पताल में भर्ती होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी फोन कर उनका हालचाल जाना था. शरद पवार के करीबी और पारिवारिक मित्र विट्ठल मणियार के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने उनसे आराम करने और अपनी सेहत का ध्यान रखने को कहा था. उन्होंने सुप्रिया सुले और खुद के मिलकर देश संभालने की बात भी कही थी। 

Related Posts

क्या बिसलेरी का पानी पीना सुरक्षित नहीं? FSSAI ने सैंपल में पाए असुरक्षित तत्व

 नई दिल्ली देश के खाद्य नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने बोतलबंद पानी बनाने वाली कंपनी बिसलेरी इंटरनेशनल के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है. FSSAI ने रविवार…

भारत की मध्यस्थता कोशिशों की नीदरलैंड ने सराहना की, विदेश मंत्री टॉम बेरेंडसन ने जताया भरोसा

 नई दिल्ली नीदरलैंड ने रूस और यूक्रेन के बीच तनाव को कम करने के लिए भारत की तारीफ की है. नीदरलैंड के विदेश मंत्री टॉम बेरेंडसन दो दिन के भारत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में भ्रष्टाचार नेटवर्क पर ED का शिकंजा, भुल्लर मामले में सात अधिकारी तलब

पंजाब में भ्रष्टाचार नेटवर्क पर ED का शिकंजा, भुल्लर मामले में सात अधिकारी तलब

लुधियाना में महिला थाना प्रभारी की बढ़ेंगी मुश्किलें, अपहरण मामले में FIR दर्ज करने के आदेश

लुधियाना में महिला थाना प्रभारी की बढ़ेंगी मुश्किलें, अपहरण मामले में FIR दर्ज करने के आदेश

पंजाब में एक दिन के लिए बंद रहेंगे आम आदमी क्लीनिक, स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा असर

पंजाब में एक दिन के लिए बंद रहेंगे आम आदमी क्लीनिक, स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा असर

पंजाब में BJP का चुनावी अभियान तेज, संकल्पनामा वैन के जरिए जनता से मांगे जाएंगे सुझाव

पंजाब में BJP का चुनावी अभियान तेज, संकल्पनामा वैन के जरिए जनता से मांगे जाएंगे सुझाव

‘कोर्ट की परवाह नहीं’, PM मोदी के भ्रामक वीडियो मामले में लेखिका का तीखा जवाब

‘कोर्ट की परवाह नहीं’, PM मोदी के भ्रामक वीडियो मामले में लेखिका का तीखा जवाब

गुरुद्वारों के दर्शन के लिए पाकिस्तान रवाना हुआ 1822 श्रद्धालुओं का जत्था, अमृतसर में दिखा उत्साह

गुरुद्वारों के दर्शन के लिए पाकिस्तान रवाना हुआ 1822 श्रद्धालुओं का जत्था, अमृतसर में दिखा उत्साह

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581