पोषण के संकेतकों में सुधार, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार

लखनऊ
स्वस्थ बचपन ही मजबूत भविष्य की बुनियाद है। इसी सोच के साथ योगी सरकार उत्तर प्रदेश में बच्चों को कुपोषण से बचाने, बीमारियों की समय पर पहचान करने और गंभीर रोगों के उपचार की बेहतर व्यवस्था विकसित करने पर जोर दे रही है। आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से पोषण सेवाओं का विस्तार, बड़े स्तर पर बच्चों की स्वास्थ्य जांच और गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए विशेष चिकित्सा केंद्रों की स्थापना इस दिशा में किए जा रहे प्रयासों का हिस्सा है। सरकार का फोकस केवल बीमार बच्चों के उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों को कुपोषण और बीमारियों से बचाने के लिए शुरुआती स्तर पर ही जरूरी कदम उठाने पर भी है।

1.7 करोड़ बच्चों की स्क्रीनिंग, कुपोषण की पहचान पर जोर
बच्चों को कुपोषण से मुक्त करने के लिए संभव अभियान के तहत प्रदेश में करीब 1.7 करोड़ बच्चों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें 2.5 लाख गंभीर तीव्र कुपोषित (एसएएम) बच्चों का पंजीकरण किया गया। इन बच्चों की पहचान कर उन्हें जरूरी पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। अभियान को प्रभावी बनाने के लिए एक लाख से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और एएनएम को प्रशिक्षण भी दिया गया है। वहीं, पोषण ट्रैकर के माध्यम से बच्चों के पोषण स्तर की निगरानी और जीएमडी के उपयोग से उनकी वृद्धि का आकलन किया जा रहा है। अनुपूरक पुष्टाहार योजना के तहत 2 करोड़ 12 लाख बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को लाभ पहुंचाया गया है।

पोषण के संकेतकों में सुधार, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार
एनएफएचएस-4 और एनएफएचएस-5 के बीच प्रदेश में पांच वर्ष तक के बच्चों में उम्र के सापेक्ष कम लंबाई की दर में 6.6 प्रतिशत और कम वजन की दर में 7.5 प्रतिशत का सुधार दर्ज किया गया है। अनुपूरक पुष्टाहार का लाभ पाने वालों का आंकड़ा भी 30 प्रतिशत से बढ़कर 62 प्रतिशत पहुंचा है। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के प्रयासों के बीच प्रदेश में संस्थागत प्रसव का आंकड़ा 84 प्रतिशत से अधिक हो गया है। इससे गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने की व्यवस्था का विस्तार हुआ है।

गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए विशेष चिकित्सा केंद्र
बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कुपोषण के साथ ही बच्चों को गंभीर बीमारियों से बचाने और समय पर उपचार उपलब्ध कराने के लिए भी स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत किया गया है। जापानी इंसेफ्लाइटिस (जेई) और एक्यूट इंसेफ्लाइटिस सिंड्रोम (एईएस) जैसी गंभीर बीमारियों से प्रभावित बच्चों के उपचार के लिए प्रदेश में 16 पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (पीआईसीयू) और 77 इंसेफ्लाइटिस ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों के माध्यम से गंभीर रूप से बीमार बच्चों को विशेष उपचार उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।

Related Posts

देवास पुलिस की प्रधान आरक्षक श्रीमती पूजा बामनिया ने पेश की मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल

तलवार के हमले में घायल महिला और मासूम बच्चे को स्वयं वाहन चलाकर पहुंचाया अस्पताल पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी को किया गिरफ्तार भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस अपराधों पर…

मुख्यमंत्री साय ‘कोडेकॉन-2026’ के चौथे वार्षिक सम्मेलन में हुए शामिल

नवा रायपुर में 100 एकड़ में विकसित होगी आधुनिक मेडिसिटी, सभी पांच संभागीय मुख्यालयों में बनेंगे सुपर स्पेशलिटी अस्पताल राज्य में मेडिकल कॉलेजों की संख्या एक से बढ़कर हुई 21,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

’70 सालों तक परिवारों को मिला बढ़ावा’, CM भगवंत मान ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना

’70 सालों तक परिवारों को मिला बढ़ावा’, CM भगवंत मान ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना

दवाओं की अवैध बिक्री और दुरुपयोग पर हाईकोर्ट सख्त, निगरानी व्यवस्था को लेकर मांगा जवाब

दवाओं की अवैध बिक्री और दुरुपयोग पर हाईकोर्ट सख्त, निगरानी व्यवस्था को लेकर मांगा जवाब

वर्धमान ग्रुप के चेयरमैन से ठगी पर ED सख्त, सात करोड़ के मामले में पूरक शिकायत दाखिल

वर्धमान ग्रुप के चेयरमैन से ठगी पर ED सख्त, सात करोड़ के मामले में पूरक शिकायत दाखिल

पंजाब में दवाओं की बिक्री पर नई पाबंदी, प्रीगाबालिन खरीदने के लिए दिखाने होंगे दस्तावेज़

पंजाब में दवाओं की बिक्री पर नई पाबंदी, प्रीगाबालिन खरीदने के लिए दिखाने होंगे दस्तावेज़

पंजाब में परिसीमन के बाद बदलेगा राजनीतिक समीकरण, विधानसभा में 59 और लोकसभा में सात सीटें बढ़ेंगी

पंजाब में परिसीमन के बाद बदलेगा राजनीतिक समीकरण, विधानसभा में 59 और लोकसभा में सात सीटें बढ़ेंगी

जालंधर के कई इलाकों में आज बिजली संकट, 18 फीडरों पर रहेगा पावर कट

जालंधर के कई इलाकों में आज बिजली संकट, 18 फीडरों पर रहेगा पावर कट

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581