देवास पुलिस की प्रधान आरक्षक श्रीमती पूजा बामनिया ने पेश की मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल

तलवार के हमले में घायल महिला और मासूम बच्चे को स्वयं वाहन चलाकर पहुंचाया अस्पताल
पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी को किया गिरफ्तार

भोपाल
मध्यप्रदेश पुलिस अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही संकट के समय आम नागरिकों की सहायता और जीवन रक्षा के लिए भी सदैव तत्पर है। इसी मानवीय प्रतिबद्धता का परिचय देवास जिले में प्रधान आरक्षक श्रीमती पूजा बामनिया ने दिया। उन्होंने तलवार के हमले में गंभीर रूप से घायल महिला और उसके मासूम बच्चे को तत्काल अस्पताल पहुंचाने के लिए स्वयं वाहन चलाकर उनकी मदद की और समय पर उपचार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

घटना देवास जिले के थाना हाटपिपल्या क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नेवरी में साप्ताहिक हाट बाजार के दौरान हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी ने एक महिला को अपनी पत्नी समझकर उसकी हत्या करने के इरादे से तलवार से हमला कर दिया। बाद में पता चला कि हमले का शिकार हुई महिला आरोपी की पत्नी नहीं थी। इस हमले में महिला का हाथ कट गया तथा उसके साथ मौजूद मासूम बच्चा भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलने पर प्रधान आरक्षक श्रीमती पूजा बामनिया ने संवेदनशीलता एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाने की जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने स्वयं वाहन चलाकर दोनों को जिला चिकित्सालय देवास पहुंचाया, जहां उन्हें उपचार उपलब्ध कराया गया। संकट की इस घड़ी में उनकी त्वरित पहल से घायलों को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकी।

वही हाटपिपल्या पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की और हत्या के प्रयास के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्रकरण में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

मध्यप्रदेश पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही आपात परिस्थितियों में नागरिकों की सहायता, घायलों की जीवन रक्षा और मानवीय संवेदनशीलता के साथ कर्तव्यों के निर्वहन के लिए निरंतर प्रतिबद्ध हैं। प्रधान आरक्षक श्रीमती पूजा बामनिया की तत्परता इसी पुलिस सेवा भावना और जनहित के प्रति समर्पण का प्रेरक उदाहरण है।

 

Related Posts

मुख्यमंत्री साय ‘कोडेकॉन-2026’ के चौथे वार्षिक सम्मेलन में हुए शामिल

नवा रायपुर में 100 एकड़ में विकसित होगी आधुनिक मेडिसिटी, सभी पांच संभागीय मुख्यालयों में बनेंगे सुपर स्पेशलिटी अस्पताल राज्य में मेडिकल कॉलेजों की संख्या एक से बढ़कर हुई 21,…

फिटनेस, नशा मुक्ति और जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की पहल सराहनीय: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

इन्दौर, देश में प्रस्तुत करेगा मिसाल मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वन इन्दौर रन इन्दौर 2.0 मैराथन को रविवार प्रातः भोपाल से वर्चुअली किया संबोधित मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जल संरक्षण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

’70 सालों तक परिवारों को मिला बढ़ावा’, CM भगवंत मान ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना

’70 सालों तक परिवारों को मिला बढ़ावा’, CM भगवंत मान ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना

दवाओं की अवैध बिक्री और दुरुपयोग पर हाईकोर्ट सख्त, निगरानी व्यवस्था को लेकर मांगा जवाब

दवाओं की अवैध बिक्री और दुरुपयोग पर हाईकोर्ट सख्त, निगरानी व्यवस्था को लेकर मांगा जवाब

वर्धमान ग्रुप के चेयरमैन से ठगी पर ED सख्त, सात करोड़ के मामले में पूरक शिकायत दाखिल

वर्धमान ग्रुप के चेयरमैन से ठगी पर ED सख्त, सात करोड़ के मामले में पूरक शिकायत दाखिल

पंजाब में दवाओं की बिक्री पर नई पाबंदी, प्रीगाबालिन खरीदने के लिए दिखाने होंगे दस्तावेज़

पंजाब में दवाओं की बिक्री पर नई पाबंदी, प्रीगाबालिन खरीदने के लिए दिखाने होंगे दस्तावेज़

पंजाब में परिसीमन के बाद बदलेगा राजनीतिक समीकरण, विधानसभा में 59 और लोकसभा में सात सीटें बढ़ेंगी

पंजाब में परिसीमन के बाद बदलेगा राजनीतिक समीकरण, विधानसभा में 59 और लोकसभा में सात सीटें बढ़ेंगी

जालंधर के कई इलाकों में आज बिजली संकट, 18 फीडरों पर रहेगा पावर कट

जालंधर के कई इलाकों में आज बिजली संकट, 18 फीडरों पर रहेगा पावर कट

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581