अब DNA तकनीक से होगी मछलियों की पहचान, BU की पोर्टेबल डिवाइस से मिलेगी मदद

भोपाल.

मछलियों की प्रजातियों की पहचान अब डीएनए बारकोडिंग के जरिये अधिक आसान और त्वरित हो सकेगी। इसके लिए बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) के बायोसाइंस विभागाध्यक्ष डॉ. आरके गर्ग और शोधार्थियों ने ‘पोर्टेबल फिश डीएनए बारकोडिंग एंड आइडेंटिफिकेशन डिवाइस’ विकसित कर इसका पेटेंट कराया है।

डिवाइस का उपयोग प्रजाति पहचान, जैव विविधता संरक्षण, मत्स्य अनुसंधान और वन्यजीव फारेंसिक में हो सकता है। डॉ. गर्ग के अनुसार, डीएनए बारकोडिंग में जीव की पहचान उसके डीएनए के विशिष्ट आनुवंशिक क्षेत्र से होती है। मछलियों सहित कई जंतुओं के लिए माइटोकान्ड्रियल जीन सीओआइ (साइटोक्रोम सी आक्सीडेज सबयूनिट-1) के लगभग 650 बेस-पेयर लंबे क्षेत्र का उपयोग किया जाता है। त्वचा, मांस, पंख या अन्य जैविक ऊतक के छोटे नमूने से डीएनए निकालकर पीसीआर से बारकोड क्षेत्र की प्रतियां बनाई जाती हैं। डीएनए सीक्वेंसिंग में न्यूक्लियोटाइड्स (ए, टी, सी और जी) के क्रम का विश्लेषण कर उसका मिलान नेशनल सेंटर फार बायोटेक्नोलॉजी इन्फार्मेशन (एनसीबीआइ) के जीन बैंक से किया जाता है। शोध में दीपक रघुवंशी, निकिशा महोबिया, गायत्री बाथम, काजल सिंह, शिवानी बागरी और नीलिमा माडामे ने योगदान दिया। कुलगुरु प्रो. दीनदयाल बेदिया ने हरसंभव सहयोग देने की बात कही।

वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने में भी उपयोगी
पोर्टेबल उपकरण से क्षेत्रीय स्तर पर नमूनों की जांच संभव होगी। पूरी मछली के बजाय त्वचा, मांस, पंख, अंडे, लार्वा या अन्य ऊतक से भी उनकी पहचान संभव होगी। इससे अवैध रूप से प्राप्त मांस या संरक्षित प्रजातियों की तस्करी में वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने में मदद मिल सकती है। खाद्य पदार्थों और सी-फूड में मछली की प्रजाति की पुष्टि, मिलावट की जांच, मत्स्य संसाधनों के अध्ययन और जैव विविधता संरक्षण में भी यह तकनीक उपयोगी है।

Related Posts

देवास पुलिस की प्रधान आरक्षक श्रीमती पूजा बामनिया ने पेश की मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल

तलवार के हमले में घायल महिला और मासूम बच्चे को स्वयं वाहन चलाकर पहुंचाया अस्पताल पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी को किया गिरफ्तार भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस अपराधों पर…

मुख्यमंत्री साय ‘कोडेकॉन-2026’ के चौथे वार्षिक सम्मेलन में हुए शामिल

नवा रायपुर में 100 एकड़ में विकसित होगी आधुनिक मेडिसिटी, सभी पांच संभागीय मुख्यालयों में बनेंगे सुपर स्पेशलिटी अस्पताल राज्य में मेडिकल कॉलेजों की संख्या एक से बढ़कर हुई 21,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

’70 सालों तक परिवारों को मिला बढ़ावा’, CM भगवंत मान ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना

’70 सालों तक परिवारों को मिला बढ़ावा’, CM भगवंत मान ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना

दवाओं की अवैध बिक्री और दुरुपयोग पर हाईकोर्ट सख्त, निगरानी व्यवस्था को लेकर मांगा जवाब

दवाओं की अवैध बिक्री और दुरुपयोग पर हाईकोर्ट सख्त, निगरानी व्यवस्था को लेकर मांगा जवाब

वर्धमान ग्रुप के चेयरमैन से ठगी पर ED सख्त, सात करोड़ के मामले में पूरक शिकायत दाखिल

वर्धमान ग्रुप के चेयरमैन से ठगी पर ED सख्त, सात करोड़ के मामले में पूरक शिकायत दाखिल

पंजाब में दवाओं की बिक्री पर नई पाबंदी, प्रीगाबालिन खरीदने के लिए दिखाने होंगे दस्तावेज़

पंजाब में दवाओं की बिक्री पर नई पाबंदी, प्रीगाबालिन खरीदने के लिए दिखाने होंगे दस्तावेज़

पंजाब में परिसीमन के बाद बदलेगा राजनीतिक समीकरण, विधानसभा में 59 और लोकसभा में सात सीटें बढ़ेंगी

पंजाब में परिसीमन के बाद बदलेगा राजनीतिक समीकरण, विधानसभा में 59 और लोकसभा में सात सीटें बढ़ेंगी

जालंधर के कई इलाकों में आज बिजली संकट, 18 फीडरों पर रहेगा पावर कट

जालंधर के कई इलाकों में आज बिजली संकट, 18 फीडरों पर रहेगा पावर कट

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581