केतु गोचर का असर: 29 मई से बदल सकता है कई राशियों का भाग्य, आर्थिक लाभ के संकेत

ज्योतिष में केतु को एक रहस्यमयी और असरदार ग्रह माना जाता है, जो अचानक होने वाली घटनाओं से जुड़ा होता है. इस समय केतु मघा नक्षत्र में स्थित हैं और 29 मई 2026 यानी कल मघा नक्षत्र के तीसरे चरण में प्रवेश करेंगे. यह स्थिति 1 अगस्त 2026 तक बनी रहेगी. केतु का यह नक्षत्र परिवर्तन कई लोगों के जीवन में अप्रत्याशित बदलाव ला सकता है.

हालांकि, केतु को पाप ग्रह कहा जाता है, लेकिन यह हमेशा नकारात्मक परिणाम ही नहीं देता है. कई बार इसके प्रभाव से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन भी देखने को मिलते हैं. इस दौरान कुछ राशियों को आर्थिक राहत मिल सकती है और लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं. आइए जानते हैं किन राशियों को इसका फायदा मिल सकता है.

मेष राशि
इस समय मेष राशि वालों के लिए नए अवसर खुल सकते हैं, खासकर व्यापार में. आपके अंदर आत्मविश्वास बढ़ेगा. लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे. नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. हालांकि, खर्च बढ़ने की संभावना है, इसलिए बजट पर ध्यान देना जरूरी होगा.

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय राहत भरा रह सकता है. सेहत में सुधार होगा. पुरानी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है. अचानक धन लाभ होने के संकेत हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. कामकाज में भी अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे.

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह गोचर भाग्य का साथ दिला सकता है. संपत्ति, वाहन या घर से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है. रुके हुए काम पूरे होंगे और दोस्तों का सहयोग मिलेगा. यात्रा के योग भी बन रहे हैं.

तुला राशि
तुला राशि के लोगों के लिए यह समय आर्थिक रूप से फायदेमंद साबित हो सकता है. पुराने निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं. नौकरी में प्रमोशन या आय बढ़ने की संभावना है. हालांकि सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी बरतना जरूरी रहेगा.

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए यह समय राहत और स्थिरता लेकर आ सकता है. काम में आ रही रुकावटें धीरे-धीरे खत्म होंगी. नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. यात्रा के योग भी बन सकते हैं.

Related Posts

WhatsApp Profile में जुड़ा नया फीचर, फेसबुक की तरह लगा सकेंगे Cover Photo

नई दिल्ली WhatsApp अपने प्लेटफॉर्म को तेजी से नए-नए फीचर्स के साथ अपडेट कर रहा है। खबर है कि वॉट्सऐप अब एक ऐसा फीचर ला रहा है, जिससे यूजर्स अपनी…

1 नवंबर को बन रहा रवि पुष्य योग, प्रॉपर्टी और बिजनेस में निवेश के लिए खास संयोग

भोपाल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि पर रविवार, एक नवंबर को रवि पुष्य नक्षत्र और सर्वार्थ सिद्धि योग का विशेष संयोग बन रहा है। ज्योतिषीय मान्यताओं के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

504 करोड़ के घोटाले में बढ़ीं रिभव की मुश्किलें, कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार

504 करोड़ के घोटाले में बढ़ीं रिभव की मुश्किलें, कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह का दौरा अहम, नशे के खिलाफ बड़े ऐलान की संभावना

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह का दौरा अहम, नशे के खिलाफ बड़े ऐलान की संभावना

संगरूर रैली की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, राहुल गांधी की भूमिका पर दिल्ली में अहम बैठक

संगरूर रैली की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, राहुल गांधी की भूमिका पर दिल्ली में अहम बैठक

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर AAP का बड़ा ऐलान, भगवंत मान समेत पहली सूची में कई उम्मीदवारों के नाम शामिल

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर AAP का बड़ा ऐलान, भगवंत मान समेत पहली सूची में कई उम्मीदवारों के नाम शामिल

‘बगावत के डर से आखिरी दिन तक टिकट रोकती है कांग्रेस’, CM मान का विपक्ष पर तंज

‘बगावत के डर से आखिरी दिन तक टिकट रोकती है कांग्रेस’, CM मान का विपक्ष पर तंज

पिता ने बदला फैसला, दलजीत का होगा अंतिम संस्कार; बोले- मदद के नाम पर मिला धोखा

पिता ने बदला फैसला, दलजीत का होगा अंतिम संस्कार; बोले- मदद के नाम पर मिला धोखा

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581