हार्ट, किडनी और कैंसर मरीजों का सरकारी खर्च पर होगा इलाज

गंभीर और असाध्य बीमारियों से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए यूपी के मेरठमें एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज की असाध्य रोगी कल्याण निधि बड़ी राहत बनकर उभरी है। अब राशन कार्ड धारक मरीजों को हार्ट, किडनी और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का लाखों रुपये तक का इलाज सरकारी खर्च पर निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।

पिछले एक वर्ष में मेडिकल कॉलेज इस योजना के तहत 20 लाख रुपये से अधिक की लागत से दर्जनों मरीजों का सफल उपचार करा चुका है। योजना के तहत उन मरीजों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिनका परिवार इलाज का खर्च वहन करने में सक्षम नहीं है। राशन कार्ड के आधार पर आवेदन करने के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन आवश्यक अनुमति लेकर मरीजों का उपचार कराता है।

अब सभी राशन कार्ड धारकों को मिलेगा लाभ
योजना की नोडल अधिकारी डॉ. अनुपमा वर्मा ने बताया कि पहले इस योजना का लाभ केवल बीपीएल राशन कार्ड धारकों तक सीमित था, लेकिन अब सभी राशन कार्ड धारक (यदि वे हार्ट, किडनी या कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं) योजना के तहत आवेदन कर सरकारी खर्च पर निशुल्क इलाज का लाभ उठा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि बीते एक वर्ष में योजना के तहत 60 से अधिक हृदय रोगियों, 50 से अधिक किडनी रोगियों और 25 से अधिक कैंसर मरीजों का सफल उपचार किया जा चुका है। योजना की जानकारी बढ़ने के साथ आवेदन करने वाले मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है।

केस 1
51 वर्षीय सुरेंद्र कुमार हृदय की गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। उनकी हृदय की धमनियां ब्लॉक हो चुकी थीं और स्टेंट डालना जरूरी था। आर्थिक तंगी के कारण परिवार इलाज कराने में असमर्थ था। मेडिकल कॉलेज ने असाध्य रोगी कल्याण निधि के तहत उनका लाखों रुपये का उपचार निशुल्क कराया, जिससे उन्हें नया जीवन मिला।

केस 2
54 वर्षीय सलीम अंसारी कैंसर से पीड़ित थे। उपचार के लिए 18-18 हजार रुपये कीमत के कई इंजेक्शन आवश्यक थे। परिवार इतना खर्च उठाने में सक्षम नहीं था। असाध्य रोगी कल्याण निधि के माध्यम से सभी जरूरी इंजेक्शन निशुल्क उपलब्ध कराए गए, जिससे उनके उपचार को गति मिली।

इन्हें मिलेगा लाभ
– राशन कार्ड होना अनिवार्य

– मरीज हार्ट, किडनी या कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हो

– एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में आवेदन करना होगा

– पात्रता की जांच के बाद असाध्य रोगी कल्याण निधि से निशुल्क इलाज की स्वीकृति दी जाएगी

– उपचार का पूरा खर्च सरकारी निधि से वहन किया जाएगा

एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज, प्राचार्य, डॉ. आरसी गुप्ता ने कहा कि नई व्यवस्था लागू होने के बाद गंभीर बीमारियों से पीड़ित राशन कार्ड धारक बड़ी संख्या में इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। पहले आवेदन कम आने से बजट लैप्स हो जाता था, लेकिन अब आवेदनों में वृद्धि के साथ भविष्य में बजट बढ़ने की भी संभावना है।

Related Posts

बृजलाल का तंज- चुनाव नजदीक आते ही अखिलेश को याद आए दलित

आगरा में सपा के दलित सम्मेलन में बौद्ध वंदना के दौरान सांसद मोहिबुल्लाह नदवी के खड़े न होने पर उठाए सवाल कन्नौज मेडिकल कॉलेज, आंबेडकर ग्रीन गार्डन और दलित महापुरुषों…

एमपी ट्रांसको ने ऊर्जीकृत किया प्रदेश का 800वां 132 केवी पावर ट्रांसफार्मर: ऊर्जा मंत्री तोमर

रामपुर बाघेलान में 50 एमवीए क्षमता का अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर हुआ ऊर्जीकृत भोपाल ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने विंध्य…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चंडीगढ़ में कारोबार को मिलेगा बढ़ावा, 52 बूथ और 188 प्लॉट्स की होगी नीलामी

चंडीगढ़ में कारोबार को मिलेगा बढ़ावा, 52 बूथ और 188 प्लॉट्स की होगी नीलामी

जालंधर-मोगा-फिरोजपुर हाईवे को मिलेगी रफ्तार, फोरलेन बनने से बचेगा एक घंटा

जालंधर-मोगा-फिरोजपुर हाईवे को मिलेगी रफ्तार, फोरलेन बनने से बचेगा एक घंटा

पंजाब में गैर-पंजीकृत मानसिक स्वास्थ्य केंद्रों की अब खैर नहीं, सरकार करेगी सख्त कार्रवाई

पंजाब में गैर-पंजीकृत मानसिक स्वास्थ्य केंद्रों की अब खैर नहीं, सरकार करेगी सख्त कार्रवाई

पंजाब चावल घोटाला: 30 दोषियों को तीन साल की जेल, FCI अधिकारियों पर भी कार्रवाई

पंजाब चावल घोटाला: 30 दोषियों को तीन साल की जेल, FCI अधिकारियों पर भी कार्रवाई

पंजाब बस हादसा: पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद देगी मान सरकार, मुआवजे की घोषणा

पंजाब बस हादसा: पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद देगी मान सरकार, मुआवजे की घोषणा

पंजाब के तरनतारन में दर्दनाक हादसा, बस पलटने से 5 की मौत; ड्राइवर पर कार्रवाई

पंजाब के तरनतारन में दर्दनाक हादसा, बस पलटने से 5 की मौत; ड्राइवर पर कार्रवाई

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581