हशमतुल्लाह शाहिदी का शतक बेकार, रोहित-यशस्वी की जोड़ी ने अफगानिस्तान को किया पस्त

 चेन्नई
भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला शनिवार (20 जून) को खेला गया. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में आयोजित मुकाबले में भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराया. भारत को जीत के लिए 219 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने 28.4 ओवरों में ही हासिल कर लिया. इस जीत के साथ ही भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में अफगानिस्तान का सूपड़ा साफ कर दिया.

चेपॉक वनडे में भारत की जीत में यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा और प्रसिद्ध कृष्णा की अहम भूमिका रही. प्रसिद्ध कृष्णा ने 5 विकेट झटके. वहीं यशस्वी जायसवाल (नाबाद 110 रन) ने अपने ओडीआई करियर का दूसरा शतक लगाया. रोहित शर्मा (79 रन) के बल्ले से भी अर्धशतक निकला.

शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम पहले ही इस सीरीज को अपने नाम कर चुकी थी. धर्मशाला ओडीआई में भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हराया था. फिर लखनऊ में खेले गए मुकाबले में उसने मेहमान टीम को 170 रनों से रौंद दिया था. अब भारतीय टीम ने चेपॉक में भी अपना दबदबा दिखाया.

रोहित शर्मा ने 9 चौके और तीन छक्के की मदद से 69 बॉल पर 79 रन बनाए. रोहित को मोहम्मद नबी ने सब्स्टीट्यूट प्लेयर सेदिकुल्लाह अटल के हाथों कैच आउट कराया. यहां से यशस्वी जायसवाल और श्रेयस अय्यर ने अफगानी टीम को कोई मौका नहीं दिया. यशस्वी ने 14 चौके और तीन छक्के की मदद से 86 बॉल पर नाबाद 110 रन बनाए. जबकि श्रेयस अय्यर 20 रनों पर नाबाद लौटे

अफगानिस्तान की पारी की हाइलाइट्स
अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 44.2 ओवरों में 218 रन बनाए. अफगानी टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. उसने विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज (5 रन) का विकेट दूसरे ही ओवर में गंवा दिया, जो प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार बने. प्रसिद्ध ने इसके बाद अनुभवी बल्लेबाज रहमत शाह (5 रन), ओपनर इब्राहिम जादरान (11 रन) और दरविश रसूली (11 रन) को भी पवेलियन लौटा दिया. दरविश के आउट होने के समय अफगानिस्तान का स्कोर 36/4 था.

यहां से कप्तान हशमुत्लाह शाहिदी और अजमतुल्लाह उमरजई ने पांचवें विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी कर टीम को संभाला. अजमतुल्लाह उमरजई ने 56 बॉल पर 50 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. प्रिंस यादव ने अजमतुल्लाह उमरजई को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा. भारतीय टीम को छठी सफलता गुरनूर बरार ने दिलाई, जिन्होंने सेट हो चुके मोहम्मद नबी (21 रन) को बोल्ड किया.

फिर राशिद खान (5 रन) को स्पिनर हर्ष दुबे ने पवेलियन रवाना किया. अल्लाह गजनफर (5 रन) और फरीद अहमद मलिक (1 रन) रन आउट हुए. अफगानिस्तान का आखिरी विकेट हशमतुल्लाह शाहिदी के रूप में गिरा, जिन्होंने अपने ओडीआई करियर का पहला शतक जड़ा. शाहिदी ने 13 चौके और एक छक्के की मदद से 131 बॉल पर 102 रन बनाए. भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने 23 रन देकर 5 विकेट झटके. जबकि हर्ष दुबे, गुरनूर बरार और प्रिंस यादव को एक-एक सफलता मिली.

इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम ने तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और विकेटकीपर बैटर केएल राहुल को आराम दिया. वहीं चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव भी प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं बने. नीतीश कुमार रेड्डी, प्रसिद्ध कृष्णा और हर्ष दुबे ने प्लेइंग-11 में वापसी की. दूसरी ओर अफगानी टीम ने अपनी प्लेइंग-11 में चार बदलाव किए.

वनडे क्रिकेट में भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक 7 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान भारतीय टीम ने छह मैचों में जीत हासिल की. जबकि एक मुकाबला टाई पर छूटा. यानी आंकड़े साबित करते हैं कि भारतीय टीम अफगानिस्तान पर पूरी तरह हावी रही है. अफगानी टीम को भारत के खिलाफ अब भी पहली जीत का इंतजार है.

मुकाबले में भारत की प्लेइंग-11: यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव और प्रसिद्ध कृष्णा.

मुकाबले में अफगानिस्तान की प्लेइंग-11: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), दरविश रसूली, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, एएम गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी और फरीद अहमद मलिक

Related Posts

पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंकाई बल्लेबाज का कमाल, कामिंडू मेंडिस ने शतक से मचाई सनसनी

लाहौर लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जा रहे वनडे ट्राई-सीरीज के हाई-वोल्टेज फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने अपना दमखम दिखाया है. श्रीलंका के बाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज कामिंदु…

न्यूजीलैंड सीरीज से पहले BCCI का बड़ा फैसला, आकिब नबी अब शुरुआती 3 वनडे में भी खेलेंगे

नईदिल्ली  न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम में बड़ा बदलाव किया गया है. चयन समिति ने तेज गेंदबाज आकिब नबी (Auqib Nabi) को शुरुआती तीन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

504 करोड़ के घोटाले में बढ़ीं रिभव की मुश्किलें, कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार

504 करोड़ के घोटाले में बढ़ीं रिभव की मुश्किलें, कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह का दौरा अहम, नशे के खिलाफ बड़े ऐलान की संभावना

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह का दौरा अहम, नशे के खिलाफ बड़े ऐलान की संभावना

संगरूर रैली की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, राहुल गांधी की भूमिका पर दिल्ली में अहम बैठक

संगरूर रैली की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, राहुल गांधी की भूमिका पर दिल्ली में अहम बैठक

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर AAP का बड़ा ऐलान, भगवंत मान समेत पहली सूची में कई उम्मीदवारों के नाम शामिल

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर AAP का बड़ा ऐलान, भगवंत मान समेत पहली सूची में कई उम्मीदवारों के नाम शामिल

‘बगावत के डर से आखिरी दिन तक टिकट रोकती है कांग्रेस’, CM मान का विपक्ष पर तंज

‘बगावत के डर से आखिरी दिन तक टिकट रोकती है कांग्रेस’, CM मान का विपक्ष पर तंज

पिता ने बदला फैसला, दलजीत का होगा अंतिम संस्कार; बोले- मदद के नाम पर मिला धोखा

पिता ने बदला फैसला, दलजीत का होगा अंतिम संस्कार; बोले- मदद के नाम पर मिला धोखा

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581