हरियाणा बैंक घोटाले की जांच तेज, CBI को 8 IAS अधिकारियों से पूछताछ की मंजूरी

चंडीगढ़

हरियाणा में आइडीएफसी फर्स्ट बैंक और एयू स्मॉल फाइनांस बैंक में हुए 590 करोड़ रुपये के घोटाले में तीन और सीनियर आइएएस अधिकारी जांच के लपेटे में आ गए हैं।

हाल ही में सीबीआई को पांच आइएएस अधिकारियों से पूछताछ की अनुमति दे चुकी प्रदेश सरकार ने तीन और आइएएस अधिकारियों से भी सवाल-जवाब करने की मंजूरी दे दी है।

आठ आइएस अधिारियों से होगी पूछताछ
वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही सीबीआई ने मामले में कुल आठ आइएएस अधिकारियों से पूछताछ की अनुमति मांगी थी, जो मिल गई है। सरकार की ओर से लिखित स्वीकृति मिलते ही सीबीआई टीम जांच पर आगे बढ़ेगी। जांच की कमान सीबीआई द्वारा संभालने के बाद से ही बैंक घोटाले को लेकर लगातार नए खुलासे हो रहे हैं।

सबसे पहले 2014 बैच के आइएएस अनीश यादव ने घोटाले काे पकड़ा था। वर्ष 2024 में तत्कालीन कृषि निदेशक अनीश यादव ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई थी।

तब जांच में सामने आया कि आइडीएफसी बैंक में 50 करोड़ और एयू स्मॉल फाइनांस बैंक में नियमों को ताक पर रखकर 25 करोड़ रुपये जमा किए गए। घोटाले के खुलासे के बाद विजिलेंस जांच में भी इसी कमेटी की रिपोर्ट को आधार बनाया गया। अब सीबीआई भी कमेटी की उसी रिपोर्ट को आधार बनाकर जांच को आगे बढ़ा रही है।

अभी तक की जांच में सामने आया है कि पंचायत विभाग में तैनात एक बड़े आइएएस अधिकारी ने मातहत अधिकारियों पर दोनों बैंकों में अकाउंट खोलने का दबाव बनाया गया।

इसी दबाव में अन्य आइएएस अधिकारी की ओर से बाकायदा एक पत्र जारी किया गया, जिसमें कहा गया कि विभाग के सीनियर अधिकारी से टेलीफोन पर चर्चा के बाद दो नए बैंकों में खाता खोलने के ऑर्डर जारी किए गए हैं।

आरोप है कि एक मंत्री ने घोटाले में आरोपित पंचायत विभाग के सुपरिंटेंडेंट के पद से बर्खास्त नरेश कुमार की बहाली की सिफारिश भी की। हालांकि यह सिफारिश इस घोटाले के खुलासे से पहले की गई थी।

विजिलेंस जांच में नरेश कुमार के खाते में 11 करोड़ रुपये आने के साथ और भी कई सबूत मिल चुके हैं। नरेश कुमार ने इस राशि से एक फार्च्यूनर गाड़ी ली, मोहाली में फ्लैट लिया और बेटी के खाते में 10 लाख रुपए भी जमा किए। जेल में बंद नरेश कुमार से भी सीबीआई पूछताछ कर रही है।

 

Related Posts

24 नवंबर को जगमगाएंगे काशी के घाट, गंगा महोत्सव से लेकर लेजर शो तक होंगे खास आयोजन

लखनऊ  देव दीपावली पर इस बार काशी के घाट 11 लाख से अधिक दीपों की रोशनी से जगमगाएंगे। श्रद्धा और भव्यता के इस आयोजन में भीड़ प्रबंधन से लेकर नावों…

देव दीपावली पर 11 लाख दीयों से जगमगाएंगे काशी के घाट, CM योगी ने की तैयारी

देव दीपावली पर 11 लाख से अधिक दीपों से जगमगाएंगे काशी के घाट: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 20 से 23 नवंबर तक नमो घाट पर होगा गंगा महोत्सव, 24 नवंबर को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज, कांग्रेस ने शुरू किया ‘पंजाब मंगदा इंसाफ’ अभियान

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज, कांग्रेस ने शुरू किया ‘पंजाब मंगदा इंसाफ’ अभियान

संगरूर हादसे के पीड़ितों के लिए CM मान ने जताई संवेदना, मृतकों और घायलों का ब्योरा जारी

संगरूर हादसे के पीड़ितों के लिए CM मान ने जताई संवेदना, मृतकों और घायलों का ब्योरा जारी

6 जिलों के डिप्टी कमिश्नर बदले, पंजाब में 20 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर

6 जिलों के डिप्टी कमिश्नर बदले, पंजाब में 20 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर

पंजाब में बड़ी वारदात, यूपी के व्यापारियों को बंधक बनाकर ऐंठे 72 लाख रुपये

पंजाब में बड़ी वारदात, यूपी के व्यापारियों को बंधक बनाकर ऐंठे 72 लाख रुपये

चंडीगढ़ में मौसम के दो रंग, दिन-रात के तापमान में 15 डिग्री का बड़ा अंतर

चंडीगढ़ में मौसम के दो रंग, दिन-रात के तापमान में 15 डिग्री का बड़ा अंतर

शाह की घोषणा के बाद चंडीगढ़ में भाजपा हुई एक्टिव, विपक्ष के सामने नई चुनौती

शाह की घोषणा के बाद चंडीगढ़ में भाजपा हुई एक्टिव, विपक्ष के सामने नई चुनौती

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581