मध्यप्रदेश बना देश में स्वच्छता का मॉडल, CM डॉ. मोहन यादव ने जताया गर्व

स्वच्छता के क्षेत्र में मध्यप्रदेश देश के लिए बना उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

बुधनी, देपालपुर, देवास, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, रीवा, सागर और उज्जैन को मिला गौरव
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में मध्यप्रदेश के 9 शहरों को मिला राष्ट्रीय सम्मान

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में प्रदेश के सर्वाधिक 9 शहरों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर नई दिल्ली में आयोजित अभिनंदन समारोह में प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान प्रदेश के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, सफाई मित्रों और नागरिकों के सामूहिक परिश्रम का परिणाम है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2 अक्टूबर 2014 को स्वच्छ भारत मिशन प्रारंभ कर देश में स्वच्छता की नई चेतना जागृत की। पिछले 12 वर्षों में स्वच्छता के प्रति देशवासियों के व्यवहार और सोच में सकारात्मक बदलाव आया है। मध्यप्रदेश स्वच्छता के क्षेत्र में देश के लिए उदाहरण बन चुका है। हमारे प्रयासों, नवाचारों, इच्छाशक्ति और जनभागीदारी ने प्रदेश को स्वच्छता के क्षेत्र में विशिष्ट पहचान दिलाई है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में देश के किसी भी अन्य राज्य की तुलना में मध्यप्रदेश के सर्वाधिक 9 शहरों को राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुआ है। इस वर्ष कुल 57 राष्ट्रीय पुरस्कारों में से 9 पुरस्कार प्रदेश को मिले हैं। यह उपलब्धि स्वच्छता के क्षेत्र में प्रदेश की निरंतर प्रगति और प्रभावी प्रयासों को दर्शाती है।

जनभागीदारी और सफाई मित्रों का योगदान महत्वपूर्ण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्वच्छता का यह जन आंदोलन सफाई मित्रों के अथक परिश्रम के बिना संभव नहीं है। सर्दी, गर्मी और बरसात में निरंतर सेवाएं देने वाले सफाई मित्र स्वच्छता अभियान की मजबूत आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि इंदौर ने दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति, प्रशासनिक प्रतिबद्धता और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से देश के सामने स्वच्छता का अनुकरणीय मॉडल प्रस्तुत किया है।

स्वच्छता से बढ़ेंगे निवेश, पर्यटन और रोजगार के अवसर

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्वच्छ शहर ही निवेश, पर्यटन, उद्योग और रोजगार के बेहतर अवसरों के केंद्र बनते हैं। स्वच्छ वातावरण से नागरिकों के स्वास्थ्य में सुधार होता है और शहरों की आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलती है। सिंहस्थ-2028 के दृष्टिगत उज्जैन सहित प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, सार्वजनिक शौचालय, यातायात और पर्यावरण संरक्षण की व्यवस्थाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने नगरीय निकायों में जीपीएस आधारित कचरा संग्रहण, आधुनिक कचरा प्रसंस्करण केंद्र, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, कम्पोस्ट निर्माण, वेस्ट टू एनर्जी और डिजिटल मॉनिटरिंग जैसी आधुनिक व्यवस्थाओं को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी नगरीय निकायों से प्रत्येक वार्ड में नियमित सफाई, घर-घर कचरा संग्रहण एवं पृथक्करण, सार्वजनिक शौचालयों के रखरखाव, जल स्रोतों और नदियों को प्रदूषण मुक्त बनाने तथा सफाई मित्रों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प मध्यप्रदेश के प्रत्येक नगर को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक नगरीय सुविधाओं का आदर्श बनाना है। प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत-2047 के लक्ष्य की प्राप्ति में स्वच्छ और स्वस्थ शहरों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुरस्कार प्राप्त सभी नगरीय निकायों को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान प्रदेश को स्वच्छता के क्षेत्र में और अधिक परिश्रम करने, बेहतर परिणाम देने तथा नए प्रतिमान स्थापित करने की प्रेरणा देगा।

विभिन्न श्रेणियों में मध्यप्रदेश के शहरों को मिला सम्मान

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में इंदौर को स्वच्छ शहर जोड़ी-मेंटर, देपालपुर को स्वच्छ शहर जोड़ी-मेंटी, जबलपुर को 10 लाख से अधिक जनसंख्या वाले वर्ग में स्वच्छ शहर रैंक-2, उज्जैन को 3 लाख से 10 लाख जनसंख्या वर्ग में स्वच्छ शहर रैंक-1, देवास को 50 हजार से 3 लाख जनसंख्या वर्ग में स्वच्छ शहर रैंक-1, सागर को इसी वर्ग में स्वच्छ शहर रैंक-3, बुधनी को 20 हजार से कम जनसंख्या वर्ग में स्वच्छ शहर रैंक-3, रीवा को स्वच्छ रिवर फ्रंट शहर रैंक-1 तथा ग्वालियर को स्वच्छ सिटी अवार्ड प्राप्त हुआ है।

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के अंतर्गत प्रदेश के 9 नगरीय निकायों को राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इनमें बुधनी, देपालपुर, देवास, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, रीवा, सागर और उज्जैन शामिल हैं। भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित भव्य समारोह में पुरस्कार प्रदान किए। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य तथा विद्युत मंत्री मनोहर लाल और केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू समारोह में विशेष रूप से उपस्थित रहे। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी और आयुक्त नगरीय कल्याण संकेत भोंडवे ने राज्य सरकार की ओर से पुरस्कार ग्रहण किये।

 

Related Posts

24 नवंबर को जगमगाएंगे काशी के घाट, गंगा महोत्सव से लेकर लेजर शो तक होंगे खास आयोजन

लखनऊ  देव दीपावली पर इस बार काशी के घाट 11 लाख से अधिक दीपों की रोशनी से जगमगाएंगे। श्रद्धा और भव्यता के इस आयोजन में भीड़ प्रबंधन से लेकर नावों…

देव दीपावली पर 11 लाख दीयों से जगमगाएंगे काशी के घाट, CM योगी ने की तैयारी

देव दीपावली पर 11 लाख से अधिक दीपों से जगमगाएंगे काशी के घाट: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 20 से 23 नवंबर तक नमो घाट पर होगा गंगा महोत्सव, 24 नवंबर को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज, कांग्रेस ने शुरू किया ‘पंजाब मंगदा इंसाफ’ अभियान

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज, कांग्रेस ने शुरू किया ‘पंजाब मंगदा इंसाफ’ अभियान

संगरूर हादसे के पीड़ितों के लिए CM मान ने जताई संवेदना, मृतकों और घायलों का ब्योरा जारी

संगरूर हादसे के पीड़ितों के लिए CM मान ने जताई संवेदना, मृतकों और घायलों का ब्योरा जारी

6 जिलों के डिप्टी कमिश्नर बदले, पंजाब में 20 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर

6 जिलों के डिप्टी कमिश्नर बदले, पंजाब में 20 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर

पंजाब में बड़ी वारदात, यूपी के व्यापारियों को बंधक बनाकर ऐंठे 72 लाख रुपये

पंजाब में बड़ी वारदात, यूपी के व्यापारियों को बंधक बनाकर ऐंठे 72 लाख रुपये

चंडीगढ़ में मौसम के दो रंग, दिन-रात के तापमान में 15 डिग्री का बड़ा अंतर

चंडीगढ़ में मौसम के दो रंग, दिन-रात के तापमान में 15 डिग्री का बड़ा अंतर

शाह की घोषणा के बाद चंडीगढ़ में भाजपा हुई एक्टिव, विपक्ष के सामने नई चुनौती

शाह की घोषणा के बाद चंडीगढ़ में भाजपा हुई एक्टिव, विपक्ष के सामने नई चुनौती

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581