Government Jobs 2026: 48 हजार पदों पर भर्ती का मौका, ग्रेजुएट्स जल्द करें आवेदन

नई दिल्ली

यदि आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह हफ्ता आपके लिए बड़ी खुशखबरियां लेकर आया है। बैंक,IBPS, BPSC, राज्य लोक सेवा आयोग और अदालतों में कुल मिलाकर 48,000 से भी अधिक रिक्त पदों पर आवेदन प्रक्रिया जारी है या जल्द शुरू होने वाली है।

अगर आप ग्रेजुएट हैं, बीएड किया है या कंप्यूटर में डिप्लोमा रखते हैं, तो आपके लिए अलग-अलग क्षेत्रों में करियर बनाने का यह बेहतरीन अवसर है। आइए जानते हैं इस हफ्ते की 5 सबसे बड़ी सरकारी भर्तियों का पूरा ब्योरा।

BPSC TRE 4 Recruitment: बिहार शिक्षक भर्ती 2026
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षक भर्ती परीक्षा के चौथे चरण (TRE 4.0) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत राज्य भर के सरकारी स्कूलों में कुल 32,388 रिक्त पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इसके अंतर्गत प्राथमिक (PRT), माध्यमिक (TGT) और उच्च माध्यमिक (PGT) स्तर के पद शामिल हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 1 सितंबर से आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जिसकी अंतिम तिथि 30 सितंबर तय की गई है।

IBPS Clerk Recruitment 2026: IBPS क्लर्क भर्ती 2026
बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने क्लर्क भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 28 अगस्त कर दी है। संस्थान इस अभियान के तहत देशभर के प्रतिभागी बैंकों में क्लर्क के कुल 11,403 रिक्त पदों पर नियुक्तियां करेगा। किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर तुरंत आवेदन कर सकते हैं।

UPPSC Assistant Professor Recruitment 2026: यूपी असिस्टंट प्रोफेसर भर्ती 2026
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने राज्य के उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टंट प्रोफेसर के कुल 1,156 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी की है। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 1 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Bank of Baroda LBO Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा LBO पद भर्ती 2026
बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) के कुल 2,482 पदों पर योग्य उम्मीदवारों के चयन के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत चुने गए उम्मीदवारों को बैंक की विभिन्न शाखाओं में नियुक्त किया जाएगा। किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

MP High Court Assistant Vacancy 2026: एमपी हाई कोर्ट असिस्टेंट ग्रेड-3 भर्ती 2026
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने असिस्टेंट ग्रेड-3 के कुल 1,174 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस प्रक्रिया के माध्यम से राज्य की जिला अदालतों में योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट और कंप्यूटर डिप्लोमा रखने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट mphc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

Related Posts

WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अनजान नंबरों की कॉल पहचानना हुआ आसान; जानें सेटिंग्स के स्टेप्स

मुंबई  WhatsApp अपने यूजर्स को बेहतर एक्सपीरियंस देने के लिए तेजी से अपने प्लेटफॉर्म में नए-नए फीचर्स जोड़ रहा है। वॉट्सऐप ने बताया कि अब वे वॉट्सऐप पर आने वाले…

मेडिकल कॉलेजों में खाली रह गईं 2,000 MBBS सीटें, MCC ने जारी किया स्पेशल काउंसलिंग शेड्यूल

नई दिल्ली MCC NEET UG Special Stray Vacancy Round MBBS BDS BSC Nursing 2026: नीट यूजी काउंसलिंग के कई राउंड के बाद भी देश भर में एमबीबीएस की करीब 2000…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अमित शाह का चंडीगढ़ दौरा, एयरपोर्ट पर गुलाबचंद कटारिया ने किया स्वागत

अमित शाह का चंडीगढ़ दौरा, एयरपोर्ट पर गुलाबचंद कटारिया ने किया स्वागत

रचनात्मकता और मासूमियत का संगम: ‘द क्रिएटिव बीज़’ ने किडप्रेन्योर कार्यक्रम में नवीन उत्पादों से सबका दिल जीता

रचनात्मकता और मासूमियत का संगम: ‘द क्रिएटिव बीज़’ ने किडप्रेन्योर कार्यक्रम में नवीन उत्पादों से सबका दिल जीता

नशा तस्करों के लिए 35 विशेष अदालतें, पंजाब में सड़क विकास और किसानों को राहत

नशा तस्करों के लिए 35 विशेष अदालतें, पंजाब में सड़क विकास और किसानों को राहत

504 करोड़ के घोटाले में बढ़ीं रिभव की मुश्किलें, कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार

504 करोड़ के घोटाले में बढ़ीं रिभव की मुश्किलें, कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह का दौरा अहम, नशे के खिलाफ बड़े ऐलान की संभावना

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह का दौरा अहम, नशे के खिलाफ बड़े ऐलान की संभावना

संगरूर रैली की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, राहुल गांधी की भूमिका पर दिल्ली में अहम बैठक

संगरूर रैली की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, राहुल गांधी की भूमिका पर दिल्ली में अहम बैठक

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581