गूगल का बड़ा बदलाव: अब फ्री स्टोरेज 15GB से घटकर 5GB हो सकता है

गूगल ने एक बड़ा फैसला लिया है, जिसको चुपचाप तरीके से लागू भी कर रहा है. गूगल अकाउंट स्टोरेज पॉलिसी में बड़ा बदलाव किया है. अब यूजर्स को पहले की तरह 15 जीबी स्टोरेज नहीं बल्कि 5 जीबी स्टोरेज मिलेगी. 15 जीबी स्टोरेज के लिए यूजर्स को अपने फोन नंबर को वेरिफाइड करना होगा.

इसकी जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में मिली है, जहां एक यूजर्स का हवाला दिया है. रिपोर्ट्स में बताया है कि एक यूजर्स को नया गूगल अकाउंट सेटअप करते समय एक नोटिफिकेशन रिसीव हुआ. नोटिफिकेशन में बताया गया है कि उनको सिर्फ 5GB स्टोरेज ही मिलेगी.

नोटिफिकेशन में लिखा, आपके अकाउंट में 5 जीबी स्टोरेज शामिल है. अब गूगल फोटोज, ड्राइव और जीमेल में अपना फोन नंबर जोड़कर और स्टोरेज पाएं.

गूगल का पहले क्या था नियम?
कई साल से ऐसा होता आया है कि एक नया गूगल अकाउंट बनाते ही यूजर्स को जीमेल, ड्राइव, और फोटोज के लिए 15 जीबी मुफ्त क्लाउड स्टोरेज की सर्विस मिल जाती थी. ऐपल और अन्य कंपनियों की तुलना में गूगल की डेटा लिमिट काफी ज्यादा है.

गूगल के फैसले पर अभी भी कंफ्यूजन
गूगल के जीमेल पर अकाउंट बनाते समय पहले से ही मोबाइल नबर को वेरिफाई करने का प्रोसेस आता है. OTP एंटर करके नंबर वेरिफाई हो जाता है. हालांकि कई बार दूसरी कोई पुरानी आईडी डालकर भी काम चल जाता है. ऐसे में अभी कंफ्यूजन है कि क्या बिना मोबाइल नंबर से भी गूगल अकाउंट बना पाएंगे या नहीं.

2 सिम के साथ कर सकेंगे बायपास  
एंड्रॉयड अथॉरिटी ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि जिन लोगों के पास एक से ज्यादा एक्टिव सिम कार्ड हैं. ऐसे में वे लोग अलग-अलग नंबर से लॉगइन करके ज्यादा स्टोरेज लिमिट हासिल कर सकेंगे और इस नियम को बाईपास कर सकेंगे.

एंड्रॉयड स्मार्टफोन की पॉपुलैरिटी किसी से छिपी नहीं है. आज के समय में गूगल पर अकाउंट अधिकतर लोगों का है. जो भी कोई स्मार्टफोन चला रहा है, उसमें से अधिकतर लोग गूगल की सर्विस यूज करते हैं. फिर चाहे वह जीमेल, गूगल फोटोज, गूगल डॉक्यूमेंट्स आदि हों.

Related Posts

3 नवंबर को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, नौकरी और कारोबार में मिल सकते हैं शुभ समाचार

मेष राशि आज के दिन ऑफिस में अपने सीनियर्स को अपनी परफॉर्मेंस से खुश रखें। सही लाइफस्टाइल मेंटेन करने से हेल्दी रहें। आज धन लाभ होगा। रिश्ते को रोमांटिक बनाए…

बिहार में मेडिकल के 500 से ज्यादा पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी ₹1.15 लाख सैलरी

मेडिकल क्षेत्र में नौकरी का मौका तलाश रहे उम्मीदवारों के लिए बिहार में अच्छा मौका है. राज्य के मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर के 500 से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581