अनानास के छिलकों से बनाएं हेल्दी ड्रिंक ‘टेपाचे’, गर्मियों में मिलेगा गजब का फायदा

अनानास खाने में बहुत अच्छा लगता है और गर्मियों में लोग उसका जूस भी खूब पीते हैं. मगर अनानास के छिलकों को अक्सर लोग कूड़ा समझकर फेंक देते हैं. अनानास के छिलके असल में पोषण से भरपूर होते हैं और यह हमारी गट हेल्थ के लिए गर्मियों में किसी जादू की तरह काम करते हैं.

अगर आप भी अनानास के छिलकों को कचरा समझकर फेंक देते थे, तो अब से गलती न करें. अनानास के छिलकों से आप समर स्पेशल ड्रिंक बना सकते हैं, जो टेस्टी होने के साथ-साथ पेट के लिए भी फायदेमंद साबित होगी. अनानास के छिलकों से बनने वाली इस ड्रिंक को टेपाचे (Tepache) कहते हैं.

यह मैक्सिकन फर्मेंटेड ड्रिंक अनानास के छिलकों और उसके सख्त हिस्से यानी कोर से बनाई जाती है. यह ड्रिंक हल्की फिजी होती है और कई लोग इसे सोडा का हेल्दी ऑप्शन मानते हैं. खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए अनानास का वो हिस्सा इस्तेमाल होता है जिसे लोग अक्सर फेंक देते हैं.

कैसे बनाते हैं टेपाचे
अनानास के छिलकों, पानी और गुड़ से इस ड्रिंक को तैयार किया जाता है, इसे कुछ दिनों तक फर्मेंट होने दिया जाता है, जिससे इसमें हल्की नेचुरल गैस बन जाती है. इसका स्वाद हल्का मीठा, खट्टा और बेहद रिफ्रेशिंग होता है.

टेपाचे के लिए सामग्री
1 अनानास के छिलके और कोर
2 लीटर पानी
1 कप गुड़
1 दालचीनी स्टिक

झटपट इस तरीके से बनाएं टेपाचे
    सबसे पहले अनानास के छिलकों को अच्छी तरह धो लें.
    एक बड़े कांच के जार में पानी, गुड़, दालचीनी और अनानास के छिलके डालें.
    जार को ढककर 2-3 दिन के लिए कमरे के तापमान पर रखें.
    जब इसमें हल्की फिज आने लगे, तब इसे छानकर फ्रिज में ठंडा करके पिएं.

सेहत के लिए फायदेमंद है टेपाचे
अनानास के छिलकों से बनने वाली ड्रिंक टेपाचे पेट से जुड़ी समस्याओं में आराम देती है. अनानास में ब्रोमेलिन नाम का एंजाइम पाया जाता है, जो डाइजेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है.वहीं फर्मेंटेशन प्रोसेस इस ड्रिंक में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ाती है, जो गट हेल्थ के लिए फायदेमंद माने जाते हैं. गर्मियों में भारी या गैस वाली ड्रिंक्स की जगह इसे पीना शरीर को हल्का महसूस करा सकता है.

प्रो टिप:
टेपाचे बनाते समय कांच के जार का ही इस्तेमाल करें और इसे सीधा धूप में न रखें. 2-3 दिन बाद जब इसमें छोटे बुलबुले दिखने लगें, तो समझ जाइए कि आपकी प्रोबायोटिक ड्रिंक तैयार है.

Related Posts

स्मार्टफोन मार्केट में Vivo की बड़ी तैयारी, 12000mAh बैटरी के साथ मिल सकता है 7 दिन का बैकअप

 नई दिल्ली रिपोर्ट के मुताबिक चीनी स्मार्टफोन मेकर Vivo करीब 12,000mAh क्षमता वाली स्मार्टफोन बैटरी का मास प्रोडक्शन शुरू कर चुकी है. इसकी रेटेड कैपेसिटी 11,970mAh बताई गई है. अगर…

आज का राशिफल: 11 नवंबर को इन राशियों की खुलेगी किस्मत, धन और तरक्की के बनेंगे प्रबल योग

 मेष राशिफल मेष राशि के जातकों के लिए बुधवार का दिन मिले-जुले परिणाम लेकर आ सकता है. मन में अनावश्यक विचार आने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है. स्वास्थ्य को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

16 नवंबर से ठप हो सकती हैं बसें! पंजाब में कर्मचारियों के ऐलान से यात्रियों की बढ़ी चिंता

16 नवंबर से ठप हो सकती हैं बसें! पंजाब में कर्मचारियों के ऐलान से यात्रियों की बढ़ी चिंता

पाकिस्तान सीमा के पास मिला 14 करोड़ का नशा, 3 पिस्तौल बरामद; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पाकिस्तान सीमा के पास मिला 14 करोड़ का नशा, 3 पिस्तौल बरामद; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पंजाब की हवा हुई जहरीली, पराली जलाने की घटनाएं 400 गुना बढ़ीं; AQI 500 पार

पंजाब की हवा हुई जहरीली, पराली जलाने की घटनाएं 400 गुना बढ़ीं; AQI 500 पार

चंडीगढ़ की नंदिनी का बड़ा कमाल, दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम में हुआ चयन

चंडीगढ़ की नंदिनी का बड़ा कमाल, दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम में हुआ चयन

पंजाब PCS परीक्षा पर उठे सवाल, अभ्यर्थियों ने निष्पक्ष जांच के लिए खोला मोर्चा

पंजाब PCS परीक्षा पर उठे सवाल, अभ्यर्थियों ने निष्पक्ष जांच के लिए खोला मोर्चा

बीबी जागीर कौर की अकाली दल में वापसी के संकेत, बोलीं- हमेशा अकाली रहूंगी

बीबी जागीर कौर की अकाली दल में वापसी के संकेत, बोलीं- हमेशा अकाली रहूंगी

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581