गर्मी में रसोई में खाना जल्दी हो रहा खराब, दाल को फ्रेश रखने के आसान तरीके

गर्मियों में तपिश केवल बाहर ही नहीं, बल्कि घर के अंदर भी महसूस होती है. गर्मी में घर भट्टी की तरह तपता रहता है. लेकिन जो हिस्सा सबसे ज्यादा गर्म रहता है वो रसोई घर है. जैसा-जैसे बाहर तापमान बढ़ता है, वैसे-वैसे रसोई घर भी तपने लगता है. आलम ये होता है कि रसोई घर में खाना जल्दी-जल्दी खराब होने लगता है. इस मौसम में उमस और गर्मी के कारण बैक्टीरिया बहुत तेजी से पनपते हैं, जिससे पका हुआ खाना चंद घंटों में ही खट्टा और खराब होने लगता है.

दूध से लेकर दही खट्टा होने के साथ ही जो एक चीज जल्दी खराब होती है, वो है पकी हुई दाल. प्रोटीन से भरपूर होने के कारण दाल बहुत जल्दी फर्मेंट होने लगती है, जिससे वो खट्टी हो जाती है और उसमें झाग बनने लगते हैं. कई बार तो सुबह बनाई गई दाल लंच तक ही खराब हो जाती है. अगर आपकी रसोई में भी ये समस्या देखने मिलती है, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. अगर आप कुछ आसान और स्मार्ट ट्रिक्स को अपनाएं, तो आप भीषण गर्मी में भी दाल को लंबे समय तक फ्रेश बनी रहती है.

1. ज्यादा देर बाहर न रखें: दाल को पकाने के बाद ज्यादा देर बाहर न रखा छोड़ें. गर्मी में दाल को ज्यादा देर बाहर रखना ठीक नहीं है. जैसे ही दाल ठंडी हो जाए, वैसे ही उसे फ्रिज में रख दें. वरना इसमें बैक्टीरिया तेजी से बढ़ने लगते हैं.

2. फ्रिज में रखने का सही तरीका: दाल को स्टोर करते समय साफ और एयरटाइट कंटेनर का इस्तेमाल करें. दाल पूरी तरह ठंडी होने के बाद ही उसे बंद करके फ्रिज में रखें, ताकि नमी और गंदगी अंदर न जा सके.

3. पहले पूरी तरह ठंडा करें: अगर आप दाल पकने के बाद तुरंत ही फ्रिज में रख देते हैं तो वो भी गलत है. गर्म दाल को सीधे फ्रिज में रखना सही नहीं होता. इससे फ्रिज का तापमान बिगड़ सकता है और बाकी चीजों पर भी असर पड़ता है. इसलिए दाल को पहले नॉर्मल तापमान पर ठंडा करें, फिर स्टोर करें.

4. दोबारा गर्म करने का सही तरीका: दाल को बार-बार गर्म करने की गलती न करें. ऐसा करने से उसका स्वाद और क्वालिटी खराब होती है. हमेशा उतनी ही दाल निकालकर गर्म करें जितनी खानी हो और बाकी दाल को फ्रिज में ही रहने दें. जरूरत पड़े तो दिन में 1–2 बार उबालना फायदेमंद होता है.

5. नमक और मसालों का ध्यान रखें: दाल में हमेशा नमक और मसालों को ध्यान से डालें. कम नमक वाली दाल जल्दी खराब हो सकती है. सही मात्रा में नमक और हल्दी डालने से दाल ज्यादा समय तक सुरक्षित रहती है, क्योंकि हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं.

6. खट्टापन बाद में डालें: अगर आपको दाल में नींबू डालकर खाना पसंद है तो जान लें कि वो बहुत ध्यान से डालना चाहिए. नींबू या इमली जैसी खट्टी चीजें दाल को जल्दी खराब कर सकती हैं. इसलिए इन्हें हमेशा दाल गर्म करने के बाद ही डालें, पहले से मिलाने से दाल जल्दी खट्टी हो जाती है.

7. सही बर्तन चुनें: दाल को स्टोर करने के लिए प्लास्टिक के बजाय स्टील या मिट्टी के बर्तन बेहतर होते हैं. ये तापमान को संतुलित रखते हैं और दाल को ज्यादा देर तक ताजी बनाए रखते हैं.

8. समय पर करें इस्तेमाल: फ्रिज में रखी दाल भी हमेशा नहीं चलती. इसे 3–5 दिनों के अंदर इस्तेमाल कर लेना चाहिए, क्योंकि ज्यादा समय बाद इसमें बैक्टीरिया बढ़ सकते हैं.

Related Posts

WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अनजान नंबरों की कॉल पहचानना हुआ आसान; जानें सेटिंग्स के स्टेप्स

मुंबई  WhatsApp अपने यूजर्स को बेहतर एक्सपीरियंस देने के लिए तेजी से अपने प्लेटफॉर्म में नए-नए फीचर्स जोड़ रहा है। वॉट्सऐप ने बताया कि अब वे वॉट्सऐप पर आने वाले…

मेडिकल कॉलेजों में खाली रह गईं 2,000 MBBS सीटें, MCC ने जारी किया स्पेशल काउंसलिंग शेड्यूल

नई दिल्ली MCC NEET UG Special Stray Vacancy Round MBBS BDS BSC Nursing 2026: नीट यूजी काउंसलिंग के कई राउंड के बाद भी देश भर में एमबीबीएस की करीब 2000…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

504 करोड़ के घोटाले में बढ़ीं रिभव की मुश्किलें, कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार

504 करोड़ के घोटाले में बढ़ीं रिभव की मुश्किलें, कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह का दौरा अहम, नशे के खिलाफ बड़े ऐलान की संभावना

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह का दौरा अहम, नशे के खिलाफ बड़े ऐलान की संभावना

संगरूर रैली की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, राहुल गांधी की भूमिका पर दिल्ली में अहम बैठक

संगरूर रैली की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, राहुल गांधी की भूमिका पर दिल्ली में अहम बैठक

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर AAP का बड़ा ऐलान, भगवंत मान समेत पहली सूची में कई उम्मीदवारों के नाम शामिल

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर AAP का बड़ा ऐलान, भगवंत मान समेत पहली सूची में कई उम्मीदवारों के नाम शामिल

‘बगावत के डर से आखिरी दिन तक टिकट रोकती है कांग्रेस’, CM मान का विपक्ष पर तंज

‘बगावत के डर से आखिरी दिन तक टिकट रोकती है कांग्रेस’, CM मान का विपक्ष पर तंज

पिता ने बदला फैसला, दलजीत का होगा अंतिम संस्कार; बोले- मदद के नाम पर मिला धोखा

पिता ने बदला फैसला, दलजीत का होगा अंतिम संस्कार; बोले- मदद के नाम पर मिला धोखा

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581