एलन मस्क का बड़ा बयान! नस्लभेद के आरोपों पर भारत से संबंधों का दिया हवाला, पत्नी को बताया ‘हाफ इंडियन’

वाशिंगटन

नस्लभेदी बयानों को लेकर विवादों में घिरे एलन मस्क ने इन आरोपो को खारिज करते हुए कहा कि उनकी पत्नी 'हाफ इंडियन हैं।' दुनिया के सबसे अमीर शख्स ने कहा कि वह जिस तरह के लोगों को हायर करते हैं या फिर उनके परिवार को ही देख लिया जाए तो नस्लवाद का कोई सवाल ही खड़ा नहीं होता। उन्होंने यह भी कहा कि अपने बेटे का नाम उन्होंने एक भारतीय भौतिकशास्त्री के नाम पर रखा है।

'द इकनॉमिस्ट' के ए़डिटर इन चीफ जैनी मिंटन बेडोस ने एलन मस्क से पूछा कि क्या वे नस्लवादी हैं। इसपर एलन मस्क ने कहा कि उनका पारिवारिक बैकग्राउंड और कंपनियों में कर्मचारियों की भर्ती इस बात की गवाही देती है कि उन्होंने नस्ल के हिसाब से कभी भेदभाव नहीं किया और वह नस्लवादी नहीं हैं। बता दें कि एलन मस्क अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर इंटरनेट यूजर्स के निशाने पर हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट में नस्ल, श्वेत होने और इमिग्रेशन का जिक्र किया था।

किसके नाम पर रखा बेटे का नाम?
एलन मस्क ने कहा कि उनकी पत्नी हाफ इंडियन हैं। उन्होंने अपनी पार्टनर शिवोन जिलिस की बात की थी जिनका संबंध भारतीय मूल से है। मस्क और शिवोन से चार बच्चे हैं। हालांकि मस्क और शिवोन ने कभी शादी नहीं की है। शिवोन कनाडा में पली-बढ़ी हैं और उनकी मां भारतीय मूल की हैं। मस्क ने कहा कि उन्होंने अपने बेटे का नाम भारतीय नोबेल विजेता सुब्रमण्यम चंद्रशेखऱ के नाम पर ही रखा है। बता दें कि मस्क के बेटे का नाम स्ट्राइडर शेखऱ है। उन्होंने स्ट्राइडर नाम जेआरएर टॉकिन की किताब द लॉर्ड ऑफ रिंग्स के अरागॉर्न से लिया है।

AI से खतरे से इनकार नहीं किया जा सकता
मस्क ने इस बातचीत में स्वीकार किया कि एआई से खतरे हैं और इसे खारिज नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि तकनीक ने जो गति पकड़ी है उसे रोकना अब आसान नहीं है। ऐसे में मानवता को इसके फायदों पर गौर करना चाहिए और इसके नकारात्मक इस्तेमाल से बचना चाहिए।

बता दें कि जनवरी महीने में एलन मस्क हर दिन एक ऐसी पोस्ट डालते थे जिसमें श्वेत नस्ल के खतरे की बात होती थी। वहीं दावोस के मंच से उन्होंने कहा था कि श्वेत लोग तेजी से कम हो रहे हैं। एलन मस्क से जब मुसलमानों को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें किसी धर्म से कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने कहा कि दिक्कत उन लोगों से है जो बाहर से आकर अपराध करते हैं और उनसे सामाजिक व्यवस्था बिगड़ती है। इसका संबंध किसी खास धर्म से नहीं लेकिन उन खास मानसिकता वाले लोगों से है।

Related Posts

हिंदुओं का मजाक उड़ाने पर घिरे इजरायली धर्मगुरु, भारतीयों को लेकर की अपमानजनक टिप्पणी

तेल अवीव हिंदुओं की धार्मिक मान्यताओं और गाय की पूजा को लेकर अपमानजनक टिप्पणियां करने वाले इजरायली-अमेरिकी रब्बी योसी मिजराही विवादों में घिर गए हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक…

पोलैंड में सत्ता संघर्ष तेज, कोर्ट प्रेसिडेंट के निलंबन के बीच राष्ट्रपति ने बीच में छोड़ी विदेश यात्रा

वारसॉ  पोलैंड की राजधानी वारसॉ में 30 अक्टूबर 2026 की शाम को उस समय बड़ा संवैधानिक और राजनीतिक संकट खड़ा हो गया, जब देश के सर्वोच्च संवैधानिक अदालत की आधिकारिक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

504 करोड़ के घोटाले में बढ़ीं रिभव की मुश्किलें, कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार

504 करोड़ के घोटाले में बढ़ीं रिभव की मुश्किलें, कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह का दौरा अहम, नशे के खिलाफ बड़े ऐलान की संभावना

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह का दौरा अहम, नशे के खिलाफ बड़े ऐलान की संभावना

संगरूर रैली की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, राहुल गांधी की भूमिका पर दिल्ली में अहम बैठक

संगरूर रैली की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, राहुल गांधी की भूमिका पर दिल्ली में अहम बैठक

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर AAP का बड़ा ऐलान, भगवंत मान समेत पहली सूची में कई उम्मीदवारों के नाम शामिल

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर AAP का बड़ा ऐलान, भगवंत मान समेत पहली सूची में कई उम्मीदवारों के नाम शामिल

‘बगावत के डर से आखिरी दिन तक टिकट रोकती है कांग्रेस’, CM मान का विपक्ष पर तंज

‘बगावत के डर से आखिरी दिन तक टिकट रोकती है कांग्रेस’, CM मान का विपक्ष पर तंज

पिता ने बदला फैसला, दलजीत का होगा अंतिम संस्कार; बोले- मदद के नाम पर मिला धोखा

पिता ने बदला फैसला, दलजीत का होगा अंतिम संस्कार; बोले- मदद के नाम पर मिला धोखा

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581