ईडन गार्डन, ऋषभ पंत और अजिंक्य रहाणे के बीच होगी कप्तानी की जंग

कोलकाता

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 15वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की भिड़ंत लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से होगी। KKR ने इस सीजन 3 मुकाबले खेले हैं। 2 में उसे हार का सामना करना पड़ा है और एक मैच बारिश के कारण रद्द हुआ था। वहीं, LSG ने 2 मैच खेले हैं। ऋषभ पंत की टीम को एक मैच में जीत और एक में हार मिली है। आइए मुकाबले से जुड़ी सभी जरूरी बातों पर नजर डालते हैं।

KKR के खिलाफ LSG का पलड़ा रहा है भारी
IPL में दोनों टीमों के बीच अब तक 6 मुकाबले हुए हैं। इस दौरान LSG ने 4 मैच में जीत का स्वाद चखा है। वहीं, KKR की टीम सिर्फ 2 मैच ही अपने नाम कर पाई है। IPL 2025 में दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला हुआ था। उस मैच को LSG ने 4 रन से अपने नाम किया था। IPL 2024 में दोनों टीमों के बीच 2 मुकाबले हुए थे और उसे KKR ने जीता था।

ऐसी हो सकती है KKR की प्लेइंग इलेवन
LSG के खिलाफ मुकाबले में सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती की वापसी हो सकती है। ये दोनों खिलाड़ी पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ पिछले मुकाबले में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। KKR के बल्लेबाजों से काफी उम्मीदें होंगी। ऐसे में रिंकू सिंह और अजिंक्य रहाणे बड़ी पारी खेलना चाहेंगे। संभावित एकादश: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रामदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी और ब्लेसिंग मुजरबानी।

इस संयोजन के साथ नजर आ सकती है LSG
पिछले मुकाबले में मिली शानदार जीत के बाद LSG अपने प्लेइंग इलेवन में कोई बड़ा बदलाव नहीं करना चाहेगी। ऋषभ पंत एक ताबड़तोड़ पारी खेलना चाहेंगे। वहीं, शानदार फॉर्म में चल रहे अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी से एक और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। निकोलस पूरन अपना खोया हुआ फॉर्म प्राप्त करना चाहेंगे। संभावित एकादश: मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), एडन मार्करम, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, एम सिद्धार्थ, आवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश राठी और प्रिंस यादव।

ये हो सकते हैं इम्पैक्ट सब्स प्लेयर
KKR: फिन एलन, मनीष पांडे, सौरभ दुबे, रोवमैन पॉवेल और तेजस्वी दहिया। LSG: आयुष बडोनी, मैथ्यू ब्रीट्जके, शाहबाज अहमद, एनरिक नॉर्किया और हिम्मत सिंह।

कैसा होगा पिच का मिजाज?
ईडन गार्डन स्टेडियम में काली मिट्‌टी की पिच बनाई जाती है। ऐसे में यह बल्लेबाजों को काफी रास आती है। खेल की शुरुआत में यहां तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिलती है। उसके बाद स्पिनर्स हावी होते हैं। इस पिच पर अगर बल्लेबाज की निगाह एक बार जम गई तो आसानी से बड़े-बड़े शॉट्स लगते हैं। यहां की तेज आउटफील्ड भी बल्लेबाजों के पक्ष में जाती है। हाउस्टेट के मुताबिक, IPL में पहली पारी का औसत स्कोर 165 रन है।

ऐसा रहेगा कोलकाता का मौसम
एक्यूवेदर के अनुसार, 9 अप्रैल को कोलकाता का मौसम पूरी तरह साफ नहीं रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश की 90 प्रतिशत संभावना है। ऐसे में बारिश मैच के दौरान खलल डाल सकती है।

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें
रघुवंशी ने पिछले 10 मैचों में 39.57 की औसत और 146.56 की स्ट्राइक रेट से 277 रन बनाए हैं। रहाणे के बल्ले से पिछले 10 मैच में 143.08 की स्ट्राइक रेट से 269 रन निकले हैं। LSG के लिए मार्श ने पिछले 10 मैच में 41.1 की औसत से 411 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में वरुण ने पिछले 9 मैच में 9 विकेट चटकाए हैं। LSG के आवेश के नाम पिछले 9 मैच में 11 विकेट है।

कब और कहां देखें मुकाबला?
KKR और LSG के बीच यह मुकाबला 9 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में रात 7:30 बजे से खेला जाएगा। भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।

 

Related Posts

पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंकाई बल्लेबाज का कमाल, कामिंडू मेंडिस ने शतक से मचाई सनसनी

लाहौर लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जा रहे वनडे ट्राई-सीरीज के हाई-वोल्टेज फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने अपना दमखम दिखाया है. श्रीलंका के बाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज कामिंदु…

न्यूजीलैंड सीरीज से पहले BCCI का बड़ा फैसला, आकिब नबी अब शुरुआती 3 वनडे में भी खेलेंगे

नईदिल्ली  न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम में बड़ा बदलाव किया गया है. चयन समिति ने तेज गेंदबाज आकिब नबी (Auqib Nabi) को शुरुआती तीन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

504 करोड़ के घोटाले में बढ़ीं रिभव की मुश्किलें, कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार

504 करोड़ के घोटाले में बढ़ीं रिभव की मुश्किलें, कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह का दौरा अहम, नशे के खिलाफ बड़े ऐलान की संभावना

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह का दौरा अहम, नशे के खिलाफ बड़े ऐलान की संभावना

संगरूर रैली की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, राहुल गांधी की भूमिका पर दिल्ली में अहम बैठक

संगरूर रैली की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, राहुल गांधी की भूमिका पर दिल्ली में अहम बैठक

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर AAP का बड़ा ऐलान, भगवंत मान समेत पहली सूची में कई उम्मीदवारों के नाम शामिल

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर AAP का बड़ा ऐलान, भगवंत मान समेत पहली सूची में कई उम्मीदवारों के नाम शामिल

‘बगावत के डर से आखिरी दिन तक टिकट रोकती है कांग्रेस’, CM मान का विपक्ष पर तंज

‘बगावत के डर से आखिरी दिन तक टिकट रोकती है कांग्रेस’, CM मान का विपक्ष पर तंज

पिता ने बदला फैसला, दलजीत का होगा अंतिम संस्कार; बोले- मदद के नाम पर मिला धोखा

पिता ने बदला फैसला, दलजीत का होगा अंतिम संस्कार; बोले- मदद के नाम पर मिला धोखा

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581