गर्मियों में दही को खट्टा होने से बचाने के आसान और असरदार टिप्स

Dahi Tips: गर्मियों में जब लोग सूरज की तपिश से परेशान रहते हैं तब उनके लिए ठंडा-ठंडा दही अमृत की तरह काम करता है. चाहे दही से बनी छाछ हो, रायता हो या मीठी लस्सी..दही से बना कुछ भी पीते ही उनके शरीर को सुकून मिल जाता है. लेकिन इसी मौसम में दही के साथ एक बड़ी समस्या भी शुरू हो जाती है. दरअसल, पारा बढ़ते ही दही कुछ ही घंटों में इतना खट्टा हो जाता है कि उसका स्वाद बिगड़ जाता है. कई बार तो सुबह जमाए हुए दही में शाम तक अजीब सी महक आने लगती है, जिसकी वजह से इसे खाने का मन भी नहीं करता है.

अगर आपके घर में रखी दही के साथ भी ऐसा ही होता है, तो ये खबर आपके लिए बहुत काम की साबित होगी. अगर दही जमाते और स्टोर करते समय एक छोटा सा स्मार्ट हैक अपना लिया जाए, तो चिलचिलाती गर्मी में भी आपका दही 4-5 दिनों तक बिल्कुल वैसा ही मलाईदार और मीठा बना रहेगा, जैसा वो पहले दिन था. आइए जानते हैं गर्मियों में दही को खट्टा होने से बचाने के आसान तरीके.

दही जमते ही तुरंत फ्रिज में रखें
अक्सर लोग दही जमने के बाद उसे काफी देर तक बाहर ही रखा रहने देते हैं. यही उनकी सबसे बड़ी गलती साबित होती है. दही जितनी देर रूम टेंपरेचर पर रहता है, उसमें खटास उतनी तेजी से बढ़ती है. इसलिए जैसे ही दही अच्छी तरह जम जाए, उसे तुरंत फ्रिज में रख दें. इससे उसका स्वाद लंबे समय तक बना रहता है.

दही में भूलकर भी न डालें नमक
कई लोग दही को लंबे समय तक फ्रेश रखने के लिए उसमें नमक डाल देते हैं, लेकिन जान लें कि इससे दही मीठा नहीं, बल्कि उल्टा खट्टा हो जाता है. अगर आपने दही में नमक डाला है तो चाहे फिर आप उसे फ्रिज में ही क्यों न रख दें वो खट्टा हो ही जाएगा. इसलिए दही स्टोर करते समय उसमें नमक मिलाने से बचें.

कांच के बर्तन में रखें दही
ज्यादातर घरों में दही को स्टील या प्लास्टिक के बर्तन में फ्रिज में रख दिया जाता है. लेकिन अगर आप दही को ज्यादा दिनों तक ताजा रखना चाहते हैं, तो कांच के बर्तन का इस्तेमाल करें. कांच का बर्तन दही की क्वालिटी और स्वाद को सही बनाए रखने में मदद करता है और उसमें बदबू भी जल्दी नहीं आती.

Related Posts

4 नवंबर को इन राशियों के लिए रहेगा शुभ दिन, भोलेनाथ की कृपा से होगा लाभ

मेष राशि आज शाम तक कार्यों को पूरा करने के लिए आसान गोल्स बनाएं। पेमेंट करने से पहले बिल की दो बार जांच करें। आज के दिन सहकर्मियों से तारीफ…

कलावा किस हाथ में बांधना चाहिए? पुरुषों और महिलाओं के लिए जानें धार्मिक नियम

Kalawa Wearing Rules: हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के दौरान माथे पर तिलक लगाने के साथ कलाई पर कलावा बांधने की भी परंपरा है. इसे शुभता और रक्षा का प्रतीक माना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581