कलावा किस हाथ में बांधना चाहिए? पुरुषों और महिलाओं के लिए जानें धार्मिक नियम

Kalawa Wearing Rules: हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के दौरान माथे पर तिलक लगाने के साथ कलाई पर कलावा बांधने की भी परंपरा है. इसे शुभता और रक्षा का प्रतीक माना जाता है. कलावा को मौली या रक्षासूत्र के नाम से भी जाना जाता है. घर में पूजा हो, हवन कराया जाए या किसी शुभ काम की शुरुआत करनी हो, कलावा बांधना धार्मिक रस्म का हिस्सा माना जाता है. मान्यता है कि इसे बांधने से व्यक्ति को नकारात्मकता और बुरी नजर से बचाने में मदद मिलती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कलावा हमेशा किसी भी हाथ में नहीं बांधना चाहिए? धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पुरुषों और महिलाओं के लिए कलावा बांधने के अलग-अलग नियम बताए गए हैं. आइए जानते हैं कि किस हाथ में कलावा बांधना सही माना जाता है.

कलावा किस हाथ में बांधना चाहिए?
हिंदू धर्म में कलावा बांधने को लेकर कुछ खास मान्यताएं हैं. आमतौर पर पुरुषों और अविवाहित लड़कियों के दाएं हाथ में कलावा बांधा जाता है. वहीं, विवाहित महिलाओं के बाएं हाथ में कलावा बांधने की परंपरा है. इसके पीछे मान्यता है कि शादी के बाद पत्नी को पति की वामांगिनी कहा जाता है. इसका अर्थ है पति के बाएं अंग का हिस्सा होना. इसी वजह से विवाहित महिलाओं के लिए बाएं हाथ में कलावा बांधना शुभ माना जाता है.

कलावा कितनी बार लपेटना चाहिए?
कलावा बांधते समय इसे कलाई पर तीन, पांच या सात बार लपेटने की परंपरा है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कलावा शुभता और रक्षा का प्रतीक माना जाता है. इसे ब्रह्मा, विष्णु और महेश यानी त्रिदेव से भी जोड़कर देखा जाता है.

कितने दिनों बाद उतारना चाहिए कलावा?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कलावा करीब 21 दिनों बाद उतारा जा सकता है. अगर यह पुराना हो जाए, रंग फीका पड़ जाए या अपने आप खुलने लगे, तो इसे पहले भी हटाया जा सकता है. मंगलवार या शनिवार को कलावा उतारना शुभ माना जाता है.

पुराना कलावा उतारने के बाद क्या करें?
पुराना कलावा उतारने के बाद उसे कहीं भी फेंकने से बचना चाहिए. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इसे पूजा की सामग्री के साथ अलग रखकर बाद में उचित तरीके से विसर्जित कर सकते हैं. कुछ लोग पुराने कलावे को पीपल के पेड़ के नीचे भी रखते हैं. इसे उतारने के बाद नया कलावा बांधने की परंपरा भी है.

Related Posts

दिवाली पर घर पर बनाएं बाजार जैसी चंद्रकला मिठाई, मावा और ड्राई फ्रूट्स से भरपूर है स्वाद

 दिवाली का त्योहार हो और घर में मिठाइयों की खुशबू न हो, ऐसा कैसे हो सकता है. इस खास मौके पर लोग घर में कई तरह के पकवान और मिठाइयां…

BPSC TRE-4 ने तोड़ा AEDO का रिकॉर्ड, 10 लाख से ज्यादा युवाओं ने शिक्षक भर्ती के लिए किया आवेदन

पटना बिहार में सरकारी शिक्षक बनने की चाहत रखने वाले युवाओं की संख्या ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की चौथे चरण की शिक्षक भर्ती…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581