इंस्टाग्राम पर मेटा की बड़ी कार्रवाई, लाखों फेक अकाउंट हटाए गए

इंस्टाग्राम पर एक रात में लाखों की संख्या में अकाउंट डिलीट कर दिए हैं. इसकी वजह से सेलीब्रिटी समेत कई लोगों के फॉलोअर की संख्या अचानक घट गई. इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी मेटा ने हाल ही में फेक और कई साल से इनएक्टिव अकाउंट को बंद कर दिया है.

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, मशहूर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो, अमेरिकी सेलिब्रिटी काइली जेनर समेत बहुत से सेलिब्रिटी के फॉलोअर की संख्या अचानक घट गई है.

शुरुआत में बहुत से लोगों को लगा कि यह शायद कोई टेक्निकल ग्लिच है, जिसकी वजह से फॉलोअर्स की संख्या में गिरावट आई है. हालांकि बाद में अफवाहों के बादल हटे और पता चला कि मेटा की ऑथेंटिसिटी ड्राइव के चलते फेक अकाउंट, इनएक्टिव अकाउंट और बॉट्स अकाउंट को रिमूव किया गया है.

विराट कोहली के फॉलोअर्स कम हुए
क्रिकेट दुनिया के स्टार विराट कोहली के इंस्टाग्राम अकाउंट से 20 लाख फॉलोअर्ट की कटौती हुई है, जिसकी जानकारी लाइवमिंट की रिपोर्ट से मिलती है.  साथ ही प्रियंका चोपड़ा के फॉलोअर्स की संख्या में कमी आई है.

K-Pop इंडस्ट्री के फैंस को भी फॉलोअर्स में भारी कटौती का सामना करना पड़ा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जहां BTS के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट्स से करीब 70 लाख और वहीं  ब्लैक पिंक के अकाउंट से 1 करोड़ फॉलोअर्स कम हो गए. इंस्टाग्राम के ऑफिशियल अकाउंट से भी 1 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स कम हो चुके हैं.

ऑथेंटिसिटी बढ़ाने के लिए मेटा हटा रहा फेक अकाउंट
मेटा अपने इंस्टाग्राम पर पर ऑथेंटिसिटी बढ़ाने के लिए फेक अकाउंट्स को रिमूव कर रहा है. बहुत से सेलिब्रिटी, एजेंसी और कंपनियां फर्जी एंगेजमेंट के लिए फर्जी अकाउंट का यूज करते हैं.  

फर्जी अकाउंट्स या बॉट अकाउंट्स से क्या होता है?
फर्जी अकाउंट्स या बॉट अकाउंट का यूज करके फॉलोअर्स, लाइक और कमेंड और एंगेजमेंट को बढ़ाया जाता है. ऐसे में लोगों की आंखों में धूल झौंकी जाती है. बहुत से इन्फ्लुएंसर्स, ब्रांड्स और फैन कम्युनिटी फेक अकाउंट और बॉट का यूज करती हैं.

रिपोर्ट्स में बताया गया है कि कई छोटे क्रिएटर्स के फॉलोअर्स की संख्या में 2% से 5% तक की गिरावट देखी गई. करोड़ों फॉलोअर्स वाले बड़े सेलेब्रिटीज़ के लाखों फॉलोअर्स कम हो चुके हैं.

Related Posts

धनतेरस पर बनेगा लक्ष्मी नारायण राजयोग, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत!

धनतेरस का त्योहार इस बार कुछ राशियों के लिए ज्योतिषीय लिहाज से भी खास माना जा रहा है.  ग्रहों की चाल से बनने वाले शुभ योगों का असर व्यक्ति के…

4 नवंबर को इन राशियों के लिए रहेगा शुभ दिन, भोलेनाथ की कृपा से होगा लाभ

मेष राशि आज शाम तक कार्यों को पूरा करने के लिए आसान गोल्स बनाएं। पेमेंट करने से पहले बिल की दो बार जांच करें। आज के दिन सहकर्मियों से तारीफ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581