सर्दियों में नहीं जमता गाढ़ा दही? पंकज भदौरिया की ये देसी ट्रिक आएगी काम

मौसम में हल्की-हल्की ठंडक शुरू होते ही घर का माहौल खुशनुमा हो जाता है और कामों में भी कुछ बदलाव नजर आने लगते हैं. इसके साथ ही रसोई के कुछ थोड़े मुश्किल हो जाते हैं. इनमें गाढ़ा दही जमाना शामिल है. जो लोग घर में दही जमाते हैं उन्हें ठंडे मौसम में दही जमाने में बहुत परेशानी होती है. ऐसे में दही जमाने वालों की परेशानी बढ़ जाती है. गर्मियों में जहां दूध में जामन डालकर कुछ घंटों के लिए छोड़ते ही दही आसानी से जम जाता है, वहीं ठंड बढ़ते ही यही काम मुश्किल हो जाता है. कई बार सुबह उठकर बर्तन खोलने पर दही पतला या बिल्कुल भी जमा हुआ नहीं मिलता.

अगर आपके घर में भी ठंड के मौसम में दही ठीक से नहीं जम रहा है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं. मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने ठंडक वाले मौसम में दही जमाने की एक बेहद आसान देसी ट्रिक बताई है, जिसमें न किसी खास मशीन की जरूरत है और न ही दही को घंटों किसी गर्म जगह पर रखने की झंझट. बस घर में रखे एक डिब्बे की मदद से आप ठंड के मौसम में भी गाढ़ा दही जमा सकते हैं. चलिए जानते हैं ठंडे मौसम में गाढ़ा और मलाईदार दही जमाने का आसान तरीका.

सर्दियों में क्यों नहीं जमता दही?
दरअसल, दही जमने के प्रोसेस पर टेंपरेचर का बहुत असर होता है. गर्म मौसम में दूध आसानी से सही टेंपरेचर पर बना रहता है, जिससे उसमें मौजूद अच्छे बैक्टीरिया तेजी से काम करते हैं और दूध दही में बदल जाता है. लेकिन मौसम ठंडा होने पर यही प्रोसेस धीमा पड़ जाता है. यही वजह है कि हल्की ठंड शुरू होते ही दूध में जामन डालने के बाद भी दही जमने में ज्यादा समय लग सकता है. कई बार दही जमता भी है तो वह उतना गाढ़ा और सेट नहीं होता, जितना गर्मियों में होता है.

पंकज भदौरिया ने बताया दही जमाने का आसान तरीका
मास्टरशेफ पंकज भदौरिया के बताए इस तरीके में आपको बस स्टील या सिरेमिक का बर्तन, गुनगुना दूध और थोड़ा सा गाढ़ा दही चाहिए. सबसे खास बात ये है कि दही के बर्तन को ऐसी जगह रखना है, जहां उसे रातभर हल्की गर्माहट मिलती रहे.

1. मास्टरशेफ पंकज भदौरिया कहती हैं दही जमाने के लिए स्टील या सिरेमिक का बर्तन लें. इसमें गुनगुना दूध डालें. दूध न तो बहुत गर्म होना चाहिए और न ही बिल्कुल ठंडा. इतना गुनगुना टेंपरेचर रखें कि उसमें जामन आसानी से काम कर सके.

2. अब गुनगुने दूध में एक चम्मच अच्छी क्वालिटी का गाढ़ा दही डालें. इसे दूध में अच्छी तरह मिला दें, ताकि जामन पूरे दूध में अच्छी तरह फैल जाए.

3. दही का बर्तन ढक दें. इसके बाद इसे फ्रिज या खुली ठंडी जगह पर रखने के बजाय आटे के डिब्बे के अंदर रख दें. यही इस देसी ट्रिक का सबसे खास हिस्सा है. आटे का डिब्बा दही के बर्तन को बाहर की ठंडक से बचाकर रखने में मदद करता है, जिससे दही जमने के लिए सही माहौल मिल सकता है.

रातभर छोड़ दें, सुबह मिलेगा गाढ़ा दही
दही के बर्तन को पूरी रात आटे के डिब्बे में ही रहने दें. सुबह बर्तन निकालकर ढक्कन खोलें. सही टेंपरेचर और पर्याप्त समय मिलने पर दही, गाढ़ा और अच्छी तरह सेट हो सकता है.

यानी मौसम में ठंडक आते ही दही जमाने के लिए बार-बार बर्तन को गर्म जगह ढूंढने की जरूरत नहीं. घर में मौजूद आटे का डिब्बा ही आपके काम आ सकता है.

अगली बार ठंड में दही न जमे तो आजमाएं ये ट्रिक
अगर आपके घर में भी इन दिनों मौसम बदलने के साथ दही जमने में परेशानी आने लगी है, तो पंकज भदौरिया की ये आसान ट्रिक आजमाई जा सकती है. गुनगुना दूध, एक चम्मच गाढ़ा दही और रातभर आटे के डिब्बे में रखने का तरीका ठंड के मौसम में दही जमाने के काम आ सकता है.

Related Posts

ठंडा-गर्म खाते ही दांतों में क्यों होती है झनझनाहट? जानें सेंसिटिविटी के कारण और बचाव

कभी आइसक्रीम खाते समय, कभी गर्म चाय पीते हुए या फिर मीठा खाने के बाद दांतों में अचानक झनझनाहट होने लगती है। इस समस्या को टूथ सेंसिटिविटी कहा जाता है।…

अलसी और नींबू से घर पर बनाएं नेचुरल स्किन जेल, झुर्रियों और फाइन लाइन्स से पाएं छुटकारा

बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर दिखने वाली झुर्रियां, फाइन लाइन्स और त्वचा का ढीलापन हर महिला की चिंता बढ़ा देता है. बाजार में मिलने वाली एंटी-एंजिंग और कोलेजन बूस्टिंग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

पराली जलाने से रोकने पर भड़के किसान, तरनतारन में अधिकारी पर हमला, 90 पर कार्रवाई

पराली जलाने से रोकने पर भड़के किसान, तरनतारन में अधिकारी पर हमला, 90 पर कार्रवाई

जालंधर में स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

जालंधर में स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581