मेडिकल शिक्षा में MP की बड़ी छलांग, 22 नए कॉलेजों से बढ़ेंगी डॉक्टर बनने की संभावनाएं

भोपाल

 प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार के लिए अगले दो वर्षों में 22 नए मेडिकल कालेज शुरू करने की तैयारी है। इससे प्रदेश में चिकित्सा महाविद्यालयों की संख्या बढ़कर 56 हो जाएगी और एमबीबीएस की कुल सीटें 6,050 से बढ़कर 18,050 तक पहुंच जाएंगी।

नए कालेजों की स्थापना के साथ पहले से संचालित चिकित्सा महाविद्यालयों में भी सीटों का विस्तार किया जाएगा। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने गुरुवार को लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को इस लक्ष्य के अनुरूप काम करने के निर्देश दिए।

11 जिलों में पीपीपी मॉडल पर कालेज, जल्द जारी होंगी निविदाएं

मुख्यमंत्री ने मुरैना, गुना, भिंड, टीकमगढ़, अशोकनगर, बालाघाट, सीधी, खरगोन, शाजापुर, रायसेन और झाबुआ में पीपीपी माडल पर स्थापित होने वाले 11 मेडिकल कालेजों के लिए नई निविदाएं जल्द जारी करने को कहा।

साथ ही बैतूल, कटनी, धार और पन्ना में पीपीपी माडल पर बनने वाले मेडिकल कालेजों के निर्माण कार्य की निगरानी करने और निर्धारित समय-सीमा में इनका संचालन शुरू कराने के निर्देश भी दिए।

20 शासकीय और 14 निजी कॉलेज संचालित

इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में 20 शासकीय और 14 निजी मेडिकल कालेज हैं। इनके अलावा छह नए शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय छतरपुर, दमोह, बुधनी, उज्जैन, राजगढ़ और मंडला में स्थापित किए जा रहे हैं। छतरपुर, दमोह और बुधनी के भवन निर्माण का काम पूरा हो चुका है, जबकि उज्जैन, राजगढ़ और मंडला में निर्माण कार्य प्रगति पर है।

दो वर्षों में 22 नए कालेज, 12 हजार से अधिक अतिरिक्त सीटें

बैतूल, कटनी, धार और पन्ना में पीपीपी माडल पर मेडिकल कालेज संचालन के लिए अनुबंध भी निष्पादित किए जा चुके हैं। इनके अलावा 11 जिलों में नए कालेजों की स्थापना के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू की जाएगी। एक नए निजी मेडिकल कालेज की स्थापना भी प्रस्तावित है।

इस तरह अगले दो वर्षों में कुल 22 नए चिकित्सा महाविद्यालय संचालित करने की योजना है। इनसे मिलने वाली सीटों और मौजूदा कालेजों में सीट वृद्धि को मिलाकर 12 हजार से अधिक अतिरिक्त एमबीबीएस सीटें उपलब्ध होंगी। बैठक में वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Related Posts

महिला आरक्षण को लेकर CM योगी का बड़ा बयान, 2029 में लागू करने की तैयारी

 लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय कैबिनेट की ओर से परिसीमन विधेयक को मंजूरी दिए जाने का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय मंत्रिमंडल का हृदय से आभार…

चिकित्सा में तकनीक के साथ मानवीय स्पर्श का महत्व, राज्यपाल डेका ने दिया संदेश

आधुनिक तकनीक के साथ चिकित्सक का मानवीय स्पर्श भी जरूरी -राज्यपाल  डेका राज्यपाल ने एम्स रायपुर में आईआरआईए छत्तीसगढ़ के 16वें वार्षिक सम्मेलन का किया शुभारंभ रायपुर राज्यपाल रमेन डेका…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पटियाला में वोटिंग के बीच मचा बवाल, कांग्रेस प्रत्याशी ने लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप

पटियाला में वोटिंग के बीच मचा बवाल, कांग्रेस प्रत्याशी ने लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप

चंडीगढ़ स्मार्टसिटी घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा, अनुभव मिश्रा तक पहुंची करोड़ों की रकम

चंडीगढ़ स्मार्टसिटी घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा, अनुभव मिश्रा तक पहुंची करोड़ों की रकम

पंजाब के 12 जिलों पर धुंध का असर, तापमान में बदलाव से मिली राहत

पंजाब के 12 जिलों पर धुंध का असर, तापमान में बदलाव से मिली राहत

पंजाब में ईडी का शिकंजा तेज, मुख्य सचिव से लेकर पुलिस अफसरों तक समन जारी

पंजाब में ईडी का शिकंजा तेज, मुख्य सचिव से लेकर पुलिस अफसरों तक समन जारी

सीमा पार से हथियार तस्करी की कोशिश नाकाम, गुरदासपुर में चार हैंड ग्रेनेड बरामद

सीमा पार से हथियार तस्करी की कोशिश नाकाम, गुरदासपुर में चार हैंड ग्रेनेड बरामद

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने घोषित किए 30 उम्मीदवार, गुटबाजी में बदले सियासी समीकरण

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने घोषित किए 30 उम्मीदवार, गुटबाजी में बदले सियासी समीकरण

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581