पटना जॉब फेयर में उमड़ी 12 हजार युवाओं की भीड़, 2438 को मिला रोजगार

युवाओं की ये भीड़ किसी स्टेडियम में क्रिकेट का मैच देखने नहीं बल्कि पटना के ज्ञान भवन में आयोजित जॉब फेयर में अपने भविष्य को ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए पहुंचे हैं. यहां पर मौजूद हर चेहरे को तलाश है एक बेहतर जॉब की. सरकार से नौकरी की उम्मीद पूरी नहीं हुए इसलिए वे तीन दिनों तक चलने वाले इस जॉब फेयर में पहुंचे हैं. ये नजारा जॉब फेयर के पहले दिन का है, जब नौकरी की उम्मीद लिए आए युवाओं की भीड़ को कंट्रोल में रखने के लिए सुरक्षाकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी.

पहले दिन 12 हजार से ज्यादा युवा शामिल
पहले दिन 12 हजार से अधिक युवा इस जॉब फेयर में पहुंचे थे, जिसमें से 2438 युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार भी मिली.
इस जॉब फेयर में हेल्थ सेक्टर से जुड़ी कंपनियों के अंदर ही रोजगार दिया जा रहा है. जॉब फेयर के लिए 62 हजार से अधिक युवाओं ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है. मेले में शामिल हो रही 100 कंपनियों में करीब 20 हजार जॉब्स देने का दावा है.

सरकार ने किया वादा
  बिहार की नई सम्राट सरकार ने युवाओं से वादा किया है कि एक साल में 7 बार जॉब फेयर का आयोजन किया जाएगा. इस बार का पूरा फोकस हेल्थ सेक्टर पर है. जॉब फेयर में एक नौकरी की उम्मीद लिए पहुंचने वालों युवाओं के साथ–साथ ऐसी महिलाएं भी नजर आईं जिनके दो–दो बच्चे हैं, सालों पहले एएनएम की ट्रेनिंग कर ली लेकिन सरकारी नौकरी नहीं मिली तो अब निजी क्षेत्र से उम्मीदें हैं. डिप्लोमा लेवल के एजुकेशन वाली नौकरियों के बी–टेक करने वाले युवा भी कतार लगाए खड़े नजर आए. कुछ को जॉब मिलने की उम्मीद है तो कईयों को निराशा भी हाथ लगी.

कई युवा ऐसे मिले जो ड्रेसर की जॉब के लिए आए लेकिन इस रोजगार मेले में ड्रेसर के लिए कोई वेकेंसी ही नहीं मिली. यही हाल फार्मा की पढ़ाई करने वाले युवाओं का भी नजर आया जिन्होंने बी फार्मा की पढ़ाई की है. युवाओं की आम शिकायत ये भी रही कि जॉब फेयर में पहुंची ज्यादातर कंपनियां युवाओं से अनुभव की उम्मीद कर रही हैं.

Related Posts

ग्रह-नक्षत्रों की चाल बदलेगी इन राशियों का भाग्य, 23 नवंबर को जानें अपना भविष्

मेष राशि आज के दिन खुद को एक्टिव रखें। कुछ लोगों के टीम प्रोजेक्ट्स में बढ़ चढ़कर काम करने की जरूरत है। कुछ लोगों को कमाई बढ़ाने के नए मौके…

नई कार खरीदने वालों को झटका, मारुति ने बढ़ाई कीमतें, जानिए कितना हुआ इजाफा

नई दिल्ली देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki ने एक बार फिर ग्राहकों को झटका दिया है. कंपनी ने रविवार, 22 नवंबर 2026 से अपने चुनिंदा कार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में एक दिन के लिए बंद रहेंगे आम आदमी क्लीनिक, स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा असर

पंजाब में एक दिन के लिए बंद रहेंगे आम आदमी क्लीनिक, स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा असर

पंजाब में BJP का चुनावी अभियान तेज, संकल्पनामा वैन के जरिए जनता से मांगे जाएंगे सुझाव

पंजाब में BJP का चुनावी अभियान तेज, संकल्पनामा वैन के जरिए जनता से मांगे जाएंगे सुझाव

‘कोर्ट की परवाह नहीं’, PM मोदी के भ्रामक वीडियो मामले में लेखिका का तीखा जवाब

‘कोर्ट की परवाह नहीं’, PM मोदी के भ्रामक वीडियो मामले में लेखिका का तीखा जवाब

गुरुद्वारों के दर्शन के लिए पाकिस्तान रवाना हुआ 1822 श्रद्धालुओं का जत्था, अमृतसर में दिखा उत्साह

गुरुद्वारों के दर्शन के लिए पाकिस्तान रवाना हुआ 1822 श्रद्धालुओं का जत्था, अमृतसर में दिखा उत्साह

गुरदासपुर में सीमा पार से नशे की तस्करी नाकाम, 1 किलो से अधिक हेरोइन बरामद

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, अकाली-BJP गठबंधन पर फैसला नहीं; भाजपा ने शुरू की अपनी तैयारी

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, अकाली-BJP गठबंधन पर फैसला नहीं; भाजपा ने शुरू की अपनी तैयारी

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581