दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर इंडिया विमान में हड़कंप, अचानक झटका लगने से छत से टकराए यात्रियों के सिर

नई दिल्ली

दिल्ली एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा टल गया. फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस हुआ, जिसकी वजह से कई यात्रियों को चोटें लगी हैं.मौके पर एंबुलेस बुलाकर घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है. एअर इंडिया ने ये जानकारी दी है. जानकारी के मुताबिक कई एंबुलेंस एयरपोर्ट से घायलों को अस्पताल ले गई हैं. फ्लाइट में सवार एक यात्री ने बताया कि विमान बहुत तेजी से नीचे आया, जिसकी वजह से कई यात्री घायल हो गए उनको चोटें लगी हैं। 

टर्बुलेंस इतना भयानक था कि किसी कान में तो किसी को गर्दन में चोटें आई हैं. इनका इलाज कराया जा रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक इस घटना में 12 यात्री घायल हुए हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार टर्बुलेंस के दौरान विमान अपने तय एल्टीट्यूड से 300 फीट नीचे आ गया। 

एअर इंडिया ने पुष्टि की है कि 4 अगस्त को फुकेत से दिल्ली जाने वाली फ़्लाइट AI2379 को उड़ान के दौरान कुछ देर के लिए टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा, जिससे विमान की ऊंचाई में अचानक थोड़ा बदलाव आया. विमान दिल्ली में सुरक्षित उतर गया और सभी यात्री व क्रू सदस्य सुरक्षित बाहर आ गए।  

यात्रियों ने बताया कि दिल्ली में लैंडिंग से कुछ देर पहले विमान नीचे अचानक नीचे आने लगा. और हिचकोले खाने लगा. इससे यात्रियों में चीख पुकार मच गई. इस दौरान कई यात्रियों को चोटें आईं. कुछ देर के लिए विमान में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हालांकि पायलट ने बड़ी मुश्किल से विमान को सफलतापूर्वक लैंड करवाया। 

हालांकि एअर इंडिया के मुताबिक अभी तक किसी को गंभीर चोट नहीं आई है.  जिन कुछ यात्रियों और क्रू सदस्यों को मामूली चोटें आईं और जिन्हें मेडिकल जांच की ज़रूरत थी, उन्हें एहतियात के तौर पर जांच और देखभाल के लिए एअर इंडिया की एयरपोर्ट टीम और मेडिकल स्टाफ द्वारा एयरपोर्ट पर ही मेडिकल सुविधा केंद्र ले जाया गया है. यात्रियों और क्रू की सुरक्षा और भलाई एअर इंडिया के लिए सबसे ज़रूरी है। 

सीलिंग से टकराए यात्रियों के सिर
गनीमत रही कि फ्लाइट की लैंडिंग सही सलामत हो गई और सभी यात्री सुरक्षित हैं, हालांकि चोटें उनको जरूर लगी हैं. इस हादसे के बाद सभी यात्री डरे हुए हैं. एक यात्री ने बताया कि फ्लाइट उड़ाने के समय अचानक से बहुत नीचे आ गई, जिसकी वजह से कई यात्रियों के सिर सीधा सीलिंग में टकरा गए. कई लोगों के सिर पर सूजन भी आई है.फ्लाइट पूरी फुल थी। 

उड़ान के दौरान अचानक आया तेज टर्बुलेंस
जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया की फ्लाइट AI2379 फुकेट से दिल्ली के लिए उड़ान भरकर आ रही थी. यात्रा के दौरान विमान अचानक तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गया. इस दौरान विमान की ऊंचाई में कुछ समय के लिए तेजी से बदलाव हुआ, जिससे यात्रियों को जोरदार झटके महसूस हुए. विमान के भीतर मौजूद यात्रियों के अनुसार, कुछ क्षणों के लिए ऐसा महसूस हुआ मानो विमान तेजी से नीचे की ओर जा रहा हो. अचानक आए इन झटकों के कारण कई यात्री अपनी सीटों से उछल गए और कुछ को चोटें भी आईं। 

यात्रियों में मच गई अफरा-तफरी
टर्बुलेंस के दौरान विमान के अंदर घबराहट का माहौल बन गया. कई यात्री डर के कारण सहम गए और स्थिति सामान्य होने तक तनाव में रहे. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, झटके इतने तेज थे कि कई लोगों को मामूली चोटें आईं. हालांकि क्रू मेंबर्स ने स्थिति को संभालते हुए यात्रियों को शांत रहने की अपील की और सुरक्षा नियमों का पालन करने के निर्देश दिए. इसी वजह से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। 

दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरा विमान
घटना के बावजूद एयर इंडिया की फ्लाइट ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंडिंग की. विमान के उतरते ही राहत और चिकित्सा सहायता की व्यवस्था की गई. एयरपोर्ट पर पहले से एंबुलेंस तैनात की गईं और जिन यात्रियों को चोट लगी थी, उन्हें तत्काल मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया. कुछ घायलों को एहतियातन अस्पताल भी भेजा गया ताकि उनकी विस्तृत जांच की जा सके। 

एयर इंडिया ने जारी किया आधिकारिक बयान
एयर इंडिया ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि 4 अगस्त को फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 को उड़ान के दौरान कुछ समय के लिए टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा था. इस दौरान विमान की ऊंचाई में अस्थायी बदलाव हुआ, लेकिन सभी सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन किया गया और विमान सुरक्षित रूप से दिल्ली पहुंच गया. एयरलाइन के अनुसार, सभी यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित हैं. कुछ यात्रियों और क्रू मेंबर्स को हल्की चोटें आई हैं, जिन्हें चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई है। 

घायलों को मेडिकल सेंटर में दी गई सहायता
एयर इंडिया ने बताया कि जिन लोगों को चोटें आई थीं, उन्हें एहतियात के तौर पर एयरपोर्ट के मेडिकल सेंटर में जांच और उपचार के लिए भेजा गया. एयरलाइन प्रभावित यात्रियों को हर संभव सहायता उपलब्ध करा रही है. कंपनी ने यह भी कहा कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच संबंधित अधिकारियों के सहयोग से की जा रही है। 

विमान की दिल्ली में सुरक्षित लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित
एअर इंडिया ने बयान जारी कर कहा कि 4 अगस्त को फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 उड़ान को दौरान कुछ समय के लिए टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा. इससे विमान की ऊंचाई में थोड़े समय के लिए बदलाव हुआ. हालांकि उसने दिल्ली में सुरक्षित लैंडिंग की. सभी यात्री और क्रू सुरक्षित विमान से उतर गए. किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है.कुछ यात्रियों और क्रू को हल्की चोटें आईं हैं। 

एहतियात के तौर पर मेडिकल सेंटर ले जाया गया
एहतियात के तौर पर उन्हें एयरपोर्ट के मेडिकल सेंटर में जांच और इलाज के लिए ले जाया गया है.एयर इंडिया ने कहा कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है. भावित लोगों को हर संभव मदद दी जा रही है और घटना की जांच में संबंधित अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग किया जा रहा है। 

Related Posts

बस्तर में पर्यटन को बढ़ावा, इंद्रावती टाइगर रिजर्व में फिर गूंजेगी जंगल सफारी की रौनक

बीजापुर. नक्सल प्रभावित पहचान से आगे बढ़कर बीजापुर अब अपने प्राकृतिक खजाने के दम पर पर्यटन के नक्शे पर नई पहचान बनाने की तैयारी में है. करीब तीन दशक बाद…

डॉक्टर, नर्स और फार्मासिस्ट ध्यान दें! हरियाणा में HPR ID के बिना पंजीकरण पर लगेगी रोक

चंडीगढ़ हरियाणा में अब डॉक्टरों, दंत चिकित्सकों, आयुष चिकित्सकों, नर्सों, फार्मासिस्टों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के लिए हेल्थकेयर प्रोफेशनल रजिस्ट्री (एचपीआर) आईडी बनवाना अनिवार्य होगा। संबंधित काउंसिलों में नए पंजीकरण और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अमित शाह का चंडीगढ़ दौरा, एयरपोर्ट पर गुलाबचंद कटारिया ने किया स्वागत

अमित शाह का चंडीगढ़ दौरा, एयरपोर्ट पर गुलाबचंद कटारिया ने किया स्वागत

रचनात्मकता और मासूमियत का संगम: ‘द क्रिएटिव बीज़’ ने किडप्रेन्योर कार्यक्रम में नवीन उत्पादों से सबका दिल जीता

रचनात्मकता और मासूमियत का संगम: ‘द क्रिएटिव बीज़’ ने किडप्रेन्योर कार्यक्रम में नवीन उत्पादों से सबका दिल जीता

नशा तस्करों के लिए 35 विशेष अदालतें, पंजाब में सड़क विकास और किसानों को राहत

नशा तस्करों के लिए 35 विशेष अदालतें, पंजाब में सड़क विकास और किसानों को राहत

504 करोड़ के घोटाले में बढ़ीं रिभव की मुश्किलें, कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार

504 करोड़ के घोटाले में बढ़ीं रिभव की मुश्किलें, कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह का दौरा अहम, नशे के खिलाफ बड़े ऐलान की संभावना

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह का दौरा अहम, नशे के खिलाफ बड़े ऐलान की संभावना

संगरूर रैली की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, राहुल गांधी की भूमिका पर दिल्ली में अहम बैठक

संगरूर रैली की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, राहुल गांधी की भूमिका पर दिल्ली में अहम बैठक

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581