भोपाल के BMHRC को मिली हाईटेक सौगात, नई मशीन से टीबी, ब्लड कैंसर समेत गंभीर बीमारियों की जांच और रिसर्च होगी आसान

भोपाल 
 राजधानी के आईसीएमआर-भोपाल स्मारक अस्पताल व अनुसंधान केंद्र (बीएमएचआरसी) में अत्याधुनिक फ्लो साइटोमेट्री विद इमेजिंग मशीन शुरू हो गई है. यह तकनीक ब्लड कैंसर, सिकल सेल, टीबी, आटोइम्यून और प्रतिरक्षा तंत्र से जुड़ी बीमारियों की जांच को अधिक सटीक बनाएगी. इसके साथ ही संस्थान में उच्च स्तरीय चिकित्सा अनुसंधान को भी नई गति मिलेगी, जिसका फायदा अस्पताल में आने वाले मरीजों को ईलाज में मिलेगा। 

मरीजों की जांच होगी ज्यादा सटीक
बीएमएचआरसी की प्रभारी निदेशक डॉ. मनीषा श्रीवास्तव ने बताया, '' नई फ्लो साइटोमेट्री विद इमेजिंग मशीन कम समय में हजारों कोशिकाओं का विश्लेषण कर सकती है. इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह केवल कोशिकाओं का डेटा ही नहीं देती, बल्कि उनकी उच्च गुणवत्ता वाली तस्वीरें भी उपलब्ध कराती है. इससे डॉक्टर और वैज्ञानिक कोशिकाओं की बनावट और उनमें होने वाले बदलावों को सीधे देख सकेंगे. इससे ब्लड कैंसर, सिकल सेल रोग, प्रतिरक्षा संबंधी विकारों और अन्य जटिल बीमारियों की जांच पहले से अधिक सटीक होगी। 

प्रभारी निदेशक डॉ. श्रीवास्तव के अनुसार, '' यह सुविधा केवल मरीजों की जांच तक सीमित नहीं रहेगी. बल्कि संस्थान के सभी विभाग जांच और अनुसंधान के लिए अपने सैंपल सेंट्रल लैब में भेज सकेंगे. यह मशीन इम्यूनोलॉजी, हीमैटोलॉजी, आन्कोलॉजी और टीबी सहित विभिन्न संक्रामक रोगों पर होने वाले शोध को नई दिशा देगी. वैज्ञानिक कम समय में बड़ी संख्या में कोशिकाओं का अध्ययन कर बीमारी के दौरान शरीर की प्रतिक्रिया को बेहतर ढंग से समझ सकेंगे. इससे भविष्य में नई उपचार पद्धतियों के विकास का मार्ग भी मजबूत होगा। 

आईसीएमआर महानिदेशक ने किया लोकार्पण
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक डॉ. राजीव बहल ने कहा बीएमएचआरसी के दौरे पर इस अत्याधुनिक मशीन का लोकार्पण किया है. बीएमएचआरसी में पहली बार इस स्तर की उन्नत सेल विश्लेषण तकनीक उपलब्ध हुई है. संस्थान का मानना है कि यह कामन रिसर्च फैसिलिटी चिकित्सकों, वैज्ञानिकों और शोधार्थियों के लिए उपयोगी साबित होगी. इससे आधुनिक जांच सेवाओं के साथ गुणवत्तापूर्ण वैज्ञानिक अनुसंधान को भी नई दिशा मिलेगी। 

Related Posts

राज्योत्सव में बस्तर के स्वाद का जलवा, प्राकृतिक, पौष्टिक व स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थों में लोगों की विशेष रूचि

रायपुर राजधानी नवा रायपुर में चल रहे राज्योत्सव 2026 में कमर्शियल हैंगर में लगा बस्तर फूड्स का स्टॉल लोगों को खूब पसंद आ रहा है। यहाँ प्राकृतिक, पौष्टिक व स्वास्थ्यवर्धक…

‘चेंदरू द्वार’ से ‘संवरते छत्तीसगढ़’ तक : राज्योत्सव में वन प्रदर्शनी सुना रही हरियाली, विरासत और आजीविका की कहानी

रायपुर  छत्तीसगढ़ के 26वें स्थापना दिवस पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव स्थल में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यहां जंगल और वन्यजीवों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581