छतरपुर के डायल-112 हीरोज मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक को खोजकर सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल

छतरपुर जिले के थाना बमनौरा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता, तत्परता एवं मानवीय कार्यवाही से घर से लापता होकर जंगल की ओर चले गए मानसिक रूप से अस्वस्थ 25 वर्षीय युवक को सुरक्षित खोजकर उसके परिजनों से मिलाया गया। समय पर की गई इस कार्रवाई से युवक की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकी।

01 अगस्त को राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112, भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना बमनौरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रामटोरिया निवासी मानसिक रूप से अस्वस्थ 25 वर्षीय युवक घर से कहीं चला गया है । सूचना प्राप्त होते ही बमनौरा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक  राजेश प्रजापति एवं पायलट  साहब सिंह ने मौके पर पहुँचकर युवक के परिजनों से जानकारी प्राप्त की। पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि युवक जंगल की ओर गया है। इसके बाद डायल-112 टीम ने परिजनों को साथ लेकर आसपास के क्षेत्र एवं जंगल में सघन तलाश शुरू की।

तत्परता एवं सूझबूझ के साथ किए गए खोज अभियान के दौरान युवक जंगल में सुरक्षित मिल गया। पहचान एवं आवश्यक सत्यापन उपरांत उसे सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। युवक के सकुशल मिलने पर परिजनों ने डायल-112 सेवा एवं पुलिस जवानों का आभार व्यक्त किया।

डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं समर्पित कार्यवाही से एक मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक को सुरक्षित उसके परिवार तक पहुँचाया जा सका।

डायल-112 हीरोज श्रृंखला के अंतर्गत यह घटना दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा आमजन, विशेषकर जरूरतमंद एवं विशेष देखभाल की आवश्यकता वाले व्यक्तियों की सुरक्षा एवं सहायता हेतु सदैव सजग, संवेदनशील एवं प्रतिबद्ध है।

 

Related Posts

पंजाब में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात, सास पर चढ़ाई गाड़ी, पड़ोसी की टांग कटी

होशियारपुर. मोहल्ला न्यू दीप नगर में पत्नी को मनाने पहुंचे पति ने कहासुनी के बाद सास को टेंपों ट्रैवलर से कुचलकर मार डाला। उसने बचाव में आए पड़ोसी की टांग…

829 कॉलोनियों की जल व्यवस्था निजी एजेंसी के हवाले, कांग्रेस ने फैसले पर जताई आपत्ति

भोपाल   शहर की बल्क कनेक्शन वाली निजी कॉलोनियों में अब पानी की सप्लाई से लेकर पाइपलाइन के रखरखाव तक की जिम्मेदारी निजी एजेंसी संभालेगी। नगर निगम ने इसके लिए नया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात, सास पर चढ़ाई गाड़ी, पड़ोसी की टांग कटी

पंजाब में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात, सास पर चढ़ाई गाड़ी, पड़ोसी की टांग कटी

जालंधर-खन्ना की हवा हुई जहरीली, AQI 200 पार, पंजाब में तीन दिन धुंध का अलर्ट

जालंधर-खन्ना की हवा हुई जहरीली, AQI 200 पार, पंजाब में तीन दिन धुंध का अलर्ट

पंजाब में सुरक्षा अभ्यास की तैयारी, 27 नवंबर को बजेगा खतरे का सायरन, रहेगा ब्लैकआउट

पंजाब में सुरक्षा अभ्यास की तैयारी, 27 नवंबर को बजेगा खतरे का सायरन, रहेगा ब्लैकआउट

कब-कब साथ आए BJP और अकाली दल, जानिए गठबंधन की चुनावी कहानी और इतिहास

कब-कब साथ आए BJP और अकाली दल, जानिए गठबंधन की चुनावी कहानी और इतिहास

प्रधानमंत्री मोदी के पंजाब दौरे को लेकर सुखबीर सिंह बादल ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

प्रधानमंत्री मोदी के पंजाब दौरे को लेकर सुखबीर सिंह बादल ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

पंजाब की राजनीति में नए गठबंधन के संकेत, अमित शाह बोले- अकाली दल का होगा सीएम

पंजाब की राजनीति में नए गठबंधन के संकेत, अमित शाह बोले- अकाली दल का होगा सीएम

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581